Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:41 AM IST

उड़ी हुई हैं रातों की नींद? तो इस juice में छिपा है अच्‍छी नींद का secret

अब अपनी नींद की गोली खाना भूल जाएं, क्‍योंकि आपके फ्रिज में ही मौजूद हैं नींद लाने वाला चमत्‍कारी जूस।
Updated:- 2017-11-23, 19:00 IST
katrina kaif sleeping inside

आजकल की तनाव भरी lifestyle के चलते महिलाओं की शिकायत रहती है कि उन्हें रात में नींद नहीं आती और अगर नींद आ भी जाती हैं तो एक बार टूटने के बाद वह दुबारा सो नहीं पाती। आज हर उम्र की महिलाओं के बीच नींद ना आना एक गंभीर समस्‍या बन गई हैं। इसके चलते उनकी दिनचर्या तो बिगड़ती ही है साथ ही कई तरह की बीमारियां भी आपको अपना शिकार बना लेती हैं।

क्‍या आप भी रात को ठीक से सो नहीं पाती? पूरी रात करवटें बदलते-बदलते निकल जाती है? और तो और सोने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। और सोने के लिए आप नींद की गोली खाते हैं। लेकिन अब आपको नींद की गोली खाने की जरूरत नही हैं। अब आप हमसे पूछेगें कि ऐसा क्‍यों? तो हम आपको बता दें कि नींद लाने वाला जूस तो आपके फ्रिज में ही मौजूद हैं। तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन यह सच हैं और यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि हमारी एक्‍सपर्ट सिमरन सैनी और रिसर्च से पता चली है।

क्‍या कहती है रिसर्च

जो महिलाएं रात को अच्‍छी नींद के लिए उपायों की तलाश कर रही हैं, उनके लिए चेरी जूस बेहद फायदेमंद हो सकता है। School of Life Sciences at Northumbria University के researchers के अनुसार हर चार में से एक व्यक्ति insomnia sleeplessness के शिकार हैं और हर पांचवें व्यक्ति को रात में पांच घंटे से ज्यादा नींद ना आने की problem हो रही है। इसी रिसर्च में यह तथ्य भी सामने आए हैं कि cherry जूस पीने से व्यक्तियों को अच्छी नींद आती है। Cherry खट्टा-मीठा फल है, जो बहुत टेस्टी है। प्रोटीन और विटामिन से भरपूर यह फल अच्छी नींद के साथ हर उम्र के लोगों के लिए helpful होती है।

एक नई रिसर्च में पता चला है कि जो व्‍यक्ति हर रोज दो ग्लास cherry का जूस पीते हैं वह juice न पीने वालों की तुलना में 39 मिनट ज्यादा नींद लेते हैं। ऐसे लोगों की बिस्तर पर नींद न आने की शिकायत दूर होती है और कुल नींद में छह प्रतिशत की बढ़त होती है। इस research में स्वस्थ युवाओं में से कुछ को लगातार सात दिन तक चेरी का जूस दिया गया जबकि अन्य को किसी अन्य फल का जूस दिया गया। प्रतिदिन सुबह व शाम दो बार जूस दिया गया। फिर researchers ने अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों की जूस पीने के बाद की निद्रा आदतों का अध्ययन किया। उन्होंने चेरी जूस पीने वालों की नींद में महत्वपूर्ण सुधार देखा।

katrina kaif sleeping inside

Image Courtesy: Shutterstock.com

अच्‍छी नींद के लिए चेरी जूस

अच्छी health के लिए सुकूनभरी नींद बहुत जरूरी है। लेकिन आधुनिक दौर में महिलाओं में नींद ना आने की समस्‍या बहुत आम हो गई हैं। इस बारे में Dietician सिमरन का कहना है कि ''अच्छी नींद के लिए आप चेरी का जूस पी सकती हैं। दिन में दो बार चेरी जूस पीने से आपको अच्‍छी नींद आती है। चेरी के फल में पाया जाने हाई लेवल फाइटोकेमिकल्स मिलेटोनिन पाया जाता है। मिलेटोनिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो सोने-जागने के चक्र को कंट्रोल करता है।'' 

नींद की गोली लेने के कई साइड इफेक्ट हैं, लेकिन चेरी में प्राकृतिक गुण समाएं हैं। इसका कोई नुकसान भी नहीं है। तीखा चेरी का जूस नींद का सबसे अच्‍छा दोस्‍त है। सुबह-शाम एक गिलास चेरी जूस पीने वाले आपको सुकूनभरी नींद आती है।

अर्थराइटिस का दर्द करें कम 

चेरी जूस में anti-inflammatory गुण होते है, साथ ही ये ब्‍लड में uric acid की मात्रा को भी balance करता है। इसलिए यह अर्थराइटिस में होने वाले दर्द को कम करने में हेल्‍प करता है। इसका लगातार सेवन करने से यह pain काफी कम हो जाता है।

स्‍ट्रॉग इम्यून सिस्‍टम

चेरी जूस में विटामिन, मिनरल पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसमें विटामिन C और विटामिन A होता है, साथ ही इसके एक ग्लास जूस में मैग्नीज 14 प्रतिशत, 12 प्रतिशत पोटैशियम और विटामिन k भी होता है। ये सभी nutrients आपके इम्यून सिस्टम की मजबूत बनाने के लिए काफी है।

तो अच्‍छी नींद पाने के लिए आज ही करें चेरी के जूस का सेवन।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।