ये 2 फूल जिसकी चाय चेहरे की सुंदरता और सेहद दोनों का रखती हैं ख्याल

आज हम आपको ऐसे 2 फूल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पीने से आपकी स्किन पर तो ग्लो बना रहता है और साथ ही आप हेल्दी भी रहती हैं। आज तक आपने चाय से होने वाले नुकसान के बारे में सुना होगा लेकिन चाय आपको फायदा भी पहुंचा सकती है। आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी हो जाती है लेकिन कुछ चाय ऐसी होती हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है। आपने कभी ऐसी चाय के बारे में जाना है जो किसी फूल से बनती हो खासकर उन फूलों से जिसे हर कोई महक के रूप में पसंद करता है। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं गुलाब और जैसमीन के फूल की चाय के बारे में, इन फूलों की चाय हेल्थ को एक अलग तरह से फायदा पहुंचाने वाली दवा है। ज्यादातर लेडीज़ गुलाब और जैसमीन के फूलों का इस्तेमाल चेहरे या बालों पर लगाने के लिए करती हैं लेकिन इसकी चाय भी आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकती है। तो चलिए जानते हैं कैसे गुलाब और जैसमीन के फूल की चाय बनाई जाती है और इसके क्या फायदें हैं।
गुलाब और जैसमीन के फूलों की चाय
आज तक अपने कई तरह की चाय पी होगी पर क्या आपने कभी गुलाब के फूलों की चाय पी है। ज्यादातर लेडीज़ गुलाब के फूलों का इस्तेमाल चेहरे पर लगाने के लिए करती हैं लेकिन इसकी चाय भी आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकती है। अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि गुलाब के फूलों की चाय ना ही सिर्फ पीने में जायकेदार होती है बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों में भी चमकेगा चेहरा अगर गुलाब जल की बूंदों का ऐसे करेंगी इस्तेमाल
ऐसे बनाएं गुलाब और जैसमीन के फूलों की चाय
गुलाब के फूलों की चाय बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कप गर्म पानी में गुलाब की छोटी-छोटी कलियों को डालकर 10 मिनट तक उबाल लीजिए। अगर आपको गुलाब की महक ज्यादा पसंद है तो आप गुलाब की कलियों को ज्यादा देर तक पानी में उबाल सकती हैं। आप इसमें चीनी भी मिला सकती हैं। साथ ही इस चाय में एक छोटी इलायची का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो इस चाय में बाद में थोड़ा सा शहद और थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकती हैं। गर्मियों के दिनों में आप इस चाय को ठंडा करके पी सकती हैं।
गुलाब की चाय की तरह आप जैसमीन के फूलों की चाय भी बना सकती हैं और गर्मियों के दिनों में इस चाय को ठंडा करके पी सकती हैं। इन फूलों की चाय के साथ आप नट्स भी ले सकती हैं पर हां ध्यान रखें गर्मियों के दिनों में ज्यादा नट्स का सेवन ना करें।
गुलाब और जैसमीन के फूलों की चाय के फायदें
- गुलाब की चाय में विटामिन ए, बी3, सी, डी और ई मौजूद होता है। गुलाब के फूलों की चाय हमारी स्किन को ग्लोइंग बनाती है। इसे पीने से हमारे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं।
- गुलाब की चाय विटामिन सी का अच्छा स्रोत होती है और साथ ही ये हमारे शरीर की रोग प्रतीरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करती है।
- गुलाब और जैसमीन के फूलों की पत्तियों की चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होती है। इसमें विटामिन सी ही केवल एक एंटी ऑक्सीडेंट नहीं होता है बल्कि इस चाय में पॉलिफेनोल एंटीऑक्सिडेंट, एंथोकायनिन और एलागिक एसिड भी होता है।
- गुलाब और जैसमीन के फूलों की चाय पीने से आप रिलैक्स फील करेंगी और इसे पीने के बाद आपका स्टैस भी दूर होगा।
- गुलाब और जैसमीन टी से कॉलेस्ट्रॉल पर अच्छा असर होता है। ये बैड कॉलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती है।
- जैसमीन टी के इस्तेमाल से लीवर डिटॉक्सीफाई होता है। इससे बढ़ा हुआ बैड कॉलेस्ट्रॉल भी कम होता है। जैसमीन टी में एंटीबैक्टीरियल एलीमेंट्स होते हैं जो कि गले के इंफेक्शन को भी जल्दी ठीक कर सकता है।
Note: अगर आपको गुलाब और जैसमीन फूल से किसी भी तरह की एलर्जी है तो इसकी चाय पीने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।