Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:52 PM IST

हिप्स और थाइज का जिद्दी फैट नहीं हो रहा कम? अपनाएं ये 2 आसान तरीके

डॉ. रमिता कौर ने हिप्स और थाइज के जिद्दी फैट को कम करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज के आसान तरीके बताए हैं। इसमें ब्रोकली, अलसी जैसे फूड्स और सूमो स्क्वाट्स, डोंकी किक्स जैसे एक्‍सरसाइज शामिल हैं, जो शरीर को टोन कर सकते हैं।
Updated:- 2026-05-13, 19:24 IST
exercises and foods to reduce hips and thighs fat

अगर हिप्स और थाइज का फैट कम होने का नाम नहीं ले रहा और आप कई तरीके अपनाकर थक चुकी हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सही डाइट और एक्सरसाइज की मदद से इस जिद्दी फैट को धीरे-धीरे कम किया जा सकता है। इसके बारे में हमें डॉक्‍टर रमिता कौर बता रही हैं। वह न्यूट्रिशनिस्ट, डाइट और लाइफस्टाइल कंसल्टेंट हैं। डॉक्‍टर कौर के पास अपने क्लाइंट्स के लिए पर्सनलाइज्ड डाइट प्लान बनाने और लाइफस्टाइल कंसल्टेशन देने का 10 वर्षों से ज्‍यादा का अनुभव है। रमिता Nutriapt हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड पाखोवाल, पंजाब में प्रैक्टिस करती हैं।

फैट कम करने वाली चीजें

इन चीजों को डाइट में शामिल करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्‍छा होता है, भूख कंट्रोल रहती है और फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट मिलता है।

broccoli to reduce  hip and thigh fat

  • ब्रोकली- इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्‍व होते हैं। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है। इसमें मौजूद सल्फोराफेन शरीर में फैट स्टोरेज को कंट्रोल करता है।
  • फूलगोभी- फूलगोभी में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर ज्‍यादा होता है। इसलिए यह वेट लॉस में मदद करता है। यह पेट जल्दी भरती है और बार-बार भूख लगने से बचाती है।
  • अलसी के बीज- इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और घुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन को धीमा करके लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है। इससे क्रेविंग्स कम हो सकती हैं।
  • मूंग दाल- प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण यह मसल्स को सपोर्ट करती है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखती है। इसे खाने से एनर्जी भी लंबे समय तक बनी रहती है।
  • ओट्स- ओट्स में बीटा-ग्लूकन नामक फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है। इससे अचानक भूख लगने और जंक फूड की क्रेविंग कम हो सकती है।
  • ग्रीन टी- इसमें कैटेचिन्स और कैफीन होते हैं, जो शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता को बढ़ाता हैं। यह फैट ऑक्सिडेशन को भी सपोर्ट करती है।
  • बेरीज- स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी जैसी बेरीज एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होती हैं। ये मीठा खाने की इच्छा को हेल्दी तरीके से कंट्रोल करती हैं।
  • लहसुन- लहसुन में एलिसिन नाम का कंपाउंड होता है, जो सूजन को कम और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है। यह पाचन को भी बेहतर बनाता है।

सिर्फ एक-दो चीजें खाने से वजन तेजी से कम नहीं होता। साथ में हेल्दी डाइट, पर्याप्त नींद, स्ट्रेस कंट्रोल और रेगुलर एक्सरसाइज जरूरी हैं।

हिप्स और थाइज फैट कम करने वाली एक्सरसाइज

अगर आप हिप्स और जांघों की एक्‍सट्रा चर्बी कम करके लोअर बॉडी को टोन करना चाहती हैं, तो ये एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। नियमित अभ्यास से मसल्स मजबूत होती हैं, बॉडी शेप बेहतर दिखती है और स्टैमिना भी बढ़ता है।

sumo squats to reduce hip and thigh fat

सूमो स्क्वाट्स (Sumo Squats)

  • पैरों को कंधों से थोड़ा ज्यादा चौड़ा रखें।
  • पंजों को हल्का बाहर की ओर मोड़ें।
  • दोनों हाथों को सामने की ओर रखें।
  • अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठें, जैसे चेयर पर बैठ रहे हों।
  • ध्यान रखें कि पीठ सीधी रहे।
  • फिर धीरे-धीरे ऊपर उठें।
  • 3 सेट × 15 रेप्स में करें।

यह एक्सरसाइज इनर थाइज, हिप्स और ग्लूट्स को टोन करती है।

लेग एक्सटेंशन (Leg Extension)

  • चेयर पर सीधा बैठें।
  • पैरों को आगे की ओर धीरे-धीरे सीधा करें।
  • कुछ सेकेंड रोकें और फिर वापस नीचे लाएं।
  • एक्सरसाइज करते समय झटके न दें।
  • 3 सेट × 15 रेप्स में करें।

यह जांघों की मसल्स को मजबूत बनाने और पैरों की शेप सुधारती है।

स्टेप अप (Step Up)

  • किसी मजबूत स्टेप, बेंच या सीढ़ी के सामने खड़ी हो जाएं।
  • दाएं पैर को स्टेप पर रखें और शरीर को ऊपर उठाएं।
  • फिर धीरे-धीरे नीचे आएं।
  • अब यही प्रोसेस दूसरे पैर से दोहराएं।
  • दोनों पैर से 3 सेट × 15 रेप्स में करें।

यह एक्सरसाइज थाइज, हिप्स और कैलोरी बर्न करती है। साथ ही बैलेंस और स्टैमिना भी बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें- हिप्स और जांघों की चर्बी मक्खन की तरह पिघलेगी, करें ये तीन काम

डोंकी किक्स (Donkey Kicks)

  • योगा मैट पर हाथों और घुटनों के बल आ जाएं।
  • पीठ सीधी रखें और एक पैर को पीछे की ओर ऊपर उठाएं।
  • पैर को ऊपर ले जाकर ग्लूट्स पर प्रेशर महसूस करें।
  • फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं और दूसरे पैर से दोहराएं।
  • दोनों पैर से 3 सेट × 15 रेप्स में करें।

यह हिप्स को शेप में लाने, ग्लूट्स मजबूत करने और लोअर बॉडी को टोन करती है।

यह भी पढ़ें- हिप्स और थाइज को शेप में लाने के लिए घर पर ये 5 तरह के स्क्वाट्स करें

सावधानियां

  • एक्सरसाइज से पहले 5 मिनट वार्म-अप जरूर करें।
  • सही पोश्चर बनाए रखें ताकि चोट से बच सकें।
  • अच्‍छे रिजल्ट के लिए हेल्दी डाइट और पर्याप्त पानी भी जरूरी है।

रेगुलर डाइट और एक्सरसाइज को फॉलो करने से शरीर धीरे-धीरे फिट और टोन नजर आने लगता है।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।