बहुत कोशिशों के बावजूद नहीं छूट रही पार्टनर की शराब की लत तो एक्सपर्ट टिप्स अपनाएं

ये बात तो सभी जानते है कि शराब हमारी हेल्थ के लिए कितनी नुकसानदेह होती है। ये इंसान को अन्दर से खोखला कर देती है। शराब की बुरी लत न सिर्फ इंसान को बुरा बनाती है बल्कि उसके पूरे परिवार को भी नष्ट कर देती है। ये लत दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जाती है। जी हां शराब पीने वालों की हेल्थ और वेल्थ दोनों छीन जाती है। अगर कोई शराब छोड़ना चाहे तो वह आयुर्वेद के कुछ नुस्खों को आजमाकर उसे छोड़ सकता है। अगर शराब पीने वाला ठान ले और इन चीजों के लेने लगे तो परिणाम बहुत सुखद होंगे...पूरे परिवार के लिए। अगर आपके पार्टनर को भी शराब की लत लग गई है और बहुत कोशिशों के बावजूद उनकी ये आदत छुट नहीं रही हैं तो परेशान ना हो क्योंकि एक्सपर्ट के कुछ आयुर्वेदिक टिप्स को अपनाकर आप अपने पार्टनर की इस लत को छुड़वा सकती हैं। इस बारे में हमें भोपाल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और कई हेल्थ विषयों पर किताबें लिख चुके डॉक्टर अबरार मुल्तानी बता रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: माना खराब है शराब! लेकिन क्या सच में इतने बुरे होते हैं ये 8 Alcoholic Drinks?
अजवाइन का पानी
ये शराब छुड़वाने वाला सबसे अच्छा उपाय है। अगर आप अपने पार्टनर की शराब की लत छुड़ाना चाहती हैं तो सुबह उठकर अगर अजवाइन का पानी पी लें इससे शराब की तलब नहीं लगती। जी हां अजवाइन औषधीय गुणों का भंडार है, इसलिए किचन के साथ ही आयुर्वेद में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह आपको पेट से जुड़ी की बीमारियों को भी दूर रखने में हेल्प करता है।
शिमला मिर्च
शिमला मिर्च का जूस एक चम्मच लिया जाए तो धीरे धीरे शराब पीने की लत छूट जाती है। जी हां बेहद खूबसूरत सी दिखने वाली इस सब्जी में विटामिन ए, विटामिन सी, फलेवानाइॅड्स, अल्कालॉइड्स व टैनिन्स पाए जाते हैं। शिमला मिर्च में मौजूद अल्कालॉइड्स एंटी−इंफलेमेटरी, एनलजेस्टिक व एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। ये आपकी हेल्थ के साथ-साथ आपके पार्टनर की बुरी आदत हो छुड़ाने में भी हेल्प करती हैं।
एप्पल साइडर विनेगर
विनेगर यानि सिरका नेचुरल तरीके से बनाया जाता है और इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। जिसके सेवन से हमारी बॉडी को कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। रोज सुबह एप्पल साइडर विनेगर या सेब का जूस पीने से शराब की आदत छूट जाती है। जी हां एप्पल साइडर विनेगर एक फरमेंटेड तरल है जो सेब से बनता है। इसमें एसिडिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके अलावा ये एक बढ़िया डिटॉक्स टॉनिक के रूप में काम करता है।
प्याज और लहसुन
प्याज और लहसुन दो ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल हर घर में होता है। प्याज और लहसुन ज्यादा लें, क्योंकि कई बार रोगी को शराब की लत सल्फर की बॉडी में कमी के कारण भी होती है और प्याज तथा लहसुन इसकी भरपूर मात्रा होती हैं। जी हां प्याज और लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपकी बुरी आदतों को छुड़ाने में भी हेल्प करता है।
इसे जरूर पढ़ें: सिर्फ नशा ही नहीं है भांग, आपको देता है हेल्थ से जुड़े कई फायदे
गाजर का जूस
रोजाना गाजर का जूस पीने से भी शराब की तलब नहीं लगती। जी हां गाजर खाने के अनेक फायदे है, क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, के, बी 8, तांबा, आयरन जैसे कई और भी मिनरल व विटामिन पाए जाते है। गाजर 12 महीने आपको आसानी से मिल जाता है। गाजर का जूस पीने से बॉडी में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती हैं, और गाजर में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं जो बॉडी की डायजेशन को बढ़ाता हैं।
अगर आप अपने पार्टनर की शराब की लत से परेशान हैं तो इन आयुर्वेदिक टिप्स को जरूर अपनाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।