herzindagi
image

पीरियड्स में होता है तेज दर्द? पेनकिलर नहीं इस देसी नुस्खे से करें दूर

क्या आप भी हर महीने पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द से निपटने के लिए पेन किलर्स का सहारा लेती हैं? अगर ऐसा है, तो आपको इस देसी नुस्खे की मदद लेनी चाहिए। घर पर बनाए गए इस तेल से नाभि पर मसाज करने से पीरियड क्रैम्प्स कम होते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-18, 20:37 IST

क्या आपको पीरियड के दिनों में तेज दर्द होता है?

क्या पीरियड क्रैम्प्स की वजह से आप अपना रोजमर्रा का काम भी नहीं कर पाती हैं?

क्या हर महीने इस दर्द से निपटने के लिए आप ओवर-द-काउंटर पेन किलर्स की मदद लेती ?

अगर ऐसा है, तो आपको इस घरेलू नुस्खे को आजमाना चाहिए। पीरियड से जुड़ी मुश्किलों को दूर करने में कई घरेलू नुस्खे काम करते हैं। यह उन्हीं में से एक है। इन दिनों में होने वाले दर्द से निपटने के लिए, घर पर नानी मां के बताए इस तेल को बनाएं और इससे नाभि पर मसाज करें। पीरियड पेन और हैवी फ्लो के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में इसमें आराम पाने के तरीकों को आजमाने के साथ, आपको इसके कारणों को भी समझने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही, हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल भी इन दिनों से जुड़ी मुश्किलों को कम कर सकता है। पीरियड क्रैम्प्स को कम करने के लिए, नाभि में इस तेल को डालें। इस बारे में हमने डाइटिशियन मनप्रीत से भी बात की और उन्होंने भी इस नुस्खे को सटीक माना। चलिए, आज 'दिल से इंडियन' सीरीज में आपको इस घरेलू नुस्खे के बारे में बताते हैं।

पीरियड के दर्द में आराम देने के लिए घर पर बनाएं यह तेल

causes of period pain

  • नारियल के तेल में एंटी-स्पासमॉडिक गुण होते हैं। इस तेल से पेल्विक मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द और ऐंठन कम होती है।
  • अदरक, इंफ्लेमेशन और क्रैम्प्स को कम करने में मदद करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दर्द में आराम देते हैं।
  • जायफल, पीरियड फ्लो को सुधारने और दर्द में आराम देने का काम करता है। यह हार्मोनल बैलेंस में भी मदद करता है।
  • लौंग में मौजूद यूजेनॉल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह पीरियड्स के दर्द में आराम देता है।
  • कैस्टर ऑयल प्रोस्टाग्लैंडिन को कम करके, पीरियड पेन को कम करता है।
  • पुदीने का तेल, यूट्रस की मांसपेशियों को आराम देता है और दर्द को कम करता है।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स

पीरियड क्रैम्प्स को कम करने के लिए तेल

Navel Oiling to reduce period pain

सामग्री

  • नारियल का तेल- 1 टेबलस्पून
  • कैस्टर ऑयल- आधा टेबलस्पून
  • पुदीने का तेल- आधा टेबलस्पून
  • अदरक- आधा इंच (घिसी हुई)
  • लौंग- 1
  • जायपल- चुटकी भर

विधि

  • एक पैन को गर्म करें।
  • इसमें नारियल का तेल, घिसा हुआ अदरक, जायफल और लौंग मिलाएं।
  • अब इसे एक कटोरे में अलग रख दें।
  • अब इसमें पुदीने का तेल और अरंडी का तेल मिलाएं।
  • इसे हल्के हाथों से नाभि पर लगाएं।

यह विडियो भी देखें

 यह भी पढ़ें- पीरियड के दर्द को कम कर सकता है नानी मां का बताया यह लड्डू

 

पीरियड पेन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको इन दिनों में बहुत तेज दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।