गर्मिंयों में कच्चे प्याज के सेवन से मिलते हैं ये 7 हेल्थ बेनिफिट्स

किचन रोजाना बनने वाले ज्यादार फूड आइटम्स में प्याज का इस्तेमाल होता है। बिना प्याज के खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है। प्याज की ग्रेवी से राजमा, छोले, पनीर की रेसिपीज में ग्रेवी का स्वाद बेहद टेस्टी हो जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यही प्याज गर्मियों में आपको तपिश से बचाने के साथ कई तरह के हेल्थ बेनिफट देता है। प्याज की तासीर ठंडी होती है। प्याज नियमित रूप से खाने से गर्मियों में शरीर का तापमान सही बना रहता है। आइए जानते हैं कि इस मौसम में कच्चे प्याज का नियमित रूप से सेवन से आपको कौन से 10 जबरदस्त फायदे मिलते हैं।
दिल रहेगा हेल्दी

हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है दिल। दिल को सेहतमंद रखने के लिए प्याज काफी अच्छा माना जाता है। प्याज नियमित रूप से खाने से हार्ट डिजीज से सुरक्षा मिलती है। प्याज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही प्याज खाने पर स्ट्रेस और शरीर के दर्द में भी आराम मिलता है। इसके अलावा अजीर्ण और लूज मोशन्स में भी प्याज खाने से फायदा मिलता है। यह बैक्टीरिया को नष्ट करता है और पथरी हटाने में भी असरदार माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: कूल-कूल कोकोनट और मैंगो फ्लेवर वाली आइसक्रीम के दीवाने हुए इंडियन, स्वाद से मिलती है सेहत
डायबिटीज में राहत

आज के समय की लाइफस्टाइल और बढ़ते स्ट्रेस की वजह से युवा महिलाओं में भी डायबिटीज के मामले बढ़ते जा रहे हैं। डायबिटीज में राहत पाने के लिए प्याज काफी ज्यादा असरदार है, क्योंकि यह ब्लड ग्लूकोस के स्तर को कंट्रोल में रखता है, जिससे डायबिटीज मैनेज करने में आसानी होती है।
इम्यूनिटी रहेगी स्ट्रॉन्ग
अगर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो तो शरीर कई तरह की डिजीज से खुद अपनी सुरक्षा कर सकता है। हमारी प्रतिरोधक क्षमता प्रणाली स्वस्थ रहने पर मौसमी बदलाव और छोटे-मोटे इन्फेक्शन से असरदार तरीके से लड़ती है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में प्याज काफी ज्यादा मददगार है।
कैंसर
कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में कच्चा प्याज बहुत असरदार है। ऐसे में कैंसर जैसी भयावह बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए रोजाना की डाइट में कच्चा प्याज जरूर शामिल करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों में ये देसी ड्रिंक्स पीने से हो जाएंगी तरोताजा और एनर्जी से भरपूर
लू से बचाए, डाइजेशन बेहतर बनाए
गर्मियों में धूप में निकलने से अक्सर लू लगने का खतरा बहुत बढ़ जाता है, लेकिन प्याज नियमित रूप से खाने से यह शरीर लू के असर से सुरक्षित रहता है। हाथों और पैरों में गर्म मौसम के कारण तपिश महसूस हो रही हो तो प्याज को पीसकर पानी में डालें और इसी पानी में हाथ-पैर डालकर बैठ जाएं। इससे गर्मी और लू का असर खत्म हो जाएगा। साथ ही कच्चे प्याज के रस को हथेलियों पर मलने से भी फायदा होता है। प्याज सलाद के तौर पर खाने से खाना पचाने में मदद मिलती है। गर्मियों में खासतौर पर प्याज का सेवन डाइजेशन को सही बनाए रखने में मदद करता है। इसीलिए प्याज को आप अपने सलाद में तरह-तरह से शामिल कर सकती हैं।
स्किन डिजीज से बचाए, बालों की खूबसूरती बढ़ाए प्याज
प्याज स्किन की डिजीज दूर करने में भी सहायक माना जाता है। प्याज के रस का बालों में इस्तेमाल करने से बाल हेल्दी रहते हैं, साथ ही स्किन डिजीज होने पर प्याज के रस को अलसी के तेल में मिलाकर लगाने से फायदा होता है।
दांतों के बैक्टीरिया से मिलती है सुरक्षा

प्याज में थियोसल्फिनेट्स और थियोसल्फोनेट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो दांतों को बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मददगार हैं। लेकिन ये तत्व कच्चे प्याज में ही मिलते हैं। दरअसल प्याज को पकाए जाने के बाद इसमें मौजूद ये गुण नष्ट हो जाते हैं, इसीलिए इसका अधिकतम फायदा पाने के लिए कच्चा प्याज खाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
