Nutrients For Brain Health:शारीरिक रूप से फिट होने के साथ ही मानसिक रूप से फिट होना भी जरूरी है। क्योंकि अगर आपका ब्रेन ठीक से फंक्शन नहीं करेगा तो किसी भी काम को ठीक तरीके से करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। हमारा दिमाग होता है वह 24 घंटे काम करता है। सूचनाओं का आदान-प्रदान करना, चीजें याद रखना, फैसले लेना,वगैराह-वगैराह। यह सभी काम हमारे दिमाग का होता है। इसलिए जरूरी है कि हमें अपने ब्रेन हेल्थ का खास ध्यान रखें। आज हम उन पोषक तत्वों के बारे में बात करेंगे जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इस बारे में जानकारी दे रही है क्लीनिकल न्यूट्रीशनिस्ट लवनीत बत्रा
ब्रेन हेल्थ के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व
मैग्नीशियम (magnesium)
मैग्नीशियम ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। यह कॉग्निटिव फंक्शन को सुधारने और याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है। यह सीखने की क्षमता में सुधार करता है। मैग्नीशियम आपके मस्तिष्क और शरीर के बीच संकेत को प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी की कमी के कारण माइग्रेन अवसाद और कई न्यूरोलॉजिकल रोग जैसी समस्याएं हो सकती है।
फ्लेवोनॉयड (flavonoids)
फ्लेवोनॉयड व्यावहारिक स्तर पर संज्ञानात्मक कार्य को बढ़ाते हैं। और मस्तिष्क के विकारों से उत्पन्न संज्ञानात्मक गिरावट को कम करते हैं। यह एक बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो ब्रेन इन्फ्लेमेशन से लड़ते हैं और अल्जाइमर के खतरे को काम करते हैं। फ्लेवोनॉयड ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखते हैं,इससे ब्रेन में ब्लड के फ्लो को सही बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके लिए आप जामुन, हरी सब्जियां, एवोकाडो, काले अंगूर का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन डी (Vitamin-D)
ब्रेन फंक्शन के लिए विटामिन डी भी जरूरी है। यह ब्रेन सेल्स की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। न्यूरॉन की संरचना और कार्य की रक्षा करते हैं, विटामिन डी खास करके अच्छी याददाश्त के लिए जरूरी है। इस विटामिन की कमी के कारण डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है।
ओमेगा 3 (Omega 3 Fatty Acid)
ओमेगा 3 फैटी एसिड हेल्दी फैट है। सही तरह से ब्रेन के फंक्शन के लिए इसकी जरूरत होती है। यह सीखने की क्षमता और याददाश्त में सुधार करने में मदद करता है। (याददाश्त मजबूत करने के टिप्स)
यह भी पढ़ें-ऑफिस की थकान दूर करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
विटामिन बी (Vitamin B)
विटामिन बी भी ब्रेन फंक्शन के लिए जरूरी हैं। विटामिन बी एक ऐसा समूह है जिसमें आठ अलग-अलग पोषक तत्व शामिल होते हैं, खासकर विटामिन B6,B9 और B12 यह सभी विटामिन तंत्रिका तंत्र के सही तरीके से काम करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें-इन कारणों से पीरियड्स में जरूरत से ज्यादा थकान होती है आपको
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों