herzindagi
What are the struggles of a new mom

Mothers Day Special: जानिए एक नई मां को कैसे रखना चाहिए अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान

इस मदर्स डे जानते हैं कि आखिर एक नई मां को जिम्मेदारियों के बीच कैसे अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए
Editorial
Updated:- 2024-05-07, 16:27 IST

Mothers Day Special: मां और बच्चे का रिश्ता सबसे अनोखा होता है। मां अपने बच्चों की खुशी के लिए हर मुश्किल पार कर जाती है। हर कुर्बानी दे देती है। सबसे ज्यादा जिम्मेदारियां और चुनौतियां नई माओं को फेस करना पड़ता है।  बच्चे का ख्याल रखते रखते नई मां की मानसिक हालत बिगड़ने लगती है। इस मदर्स डे हम आपको बताएंगे की आखिर एक नई मां को अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल कैसे रखना चाहिए। इस बारे में साइकोलॉजिस्ट डॉ कमल किशोर जानकारी दे रहे हैं।

एक नई मां को कैसे रखना चाहिए अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान

new mom struggle

  • पहली बार मां बनने वाली महिलाएं अक्सर बहुत ज्यादा प्रेशर ले लेती हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बच्चे के आने के बाद लाइफस्टाइल में काफी बदलाव हो जाता है,इस बात को समझते हुए उन्हें किसी भी काम को परफेक्शन से करने से बचना चाहिए, ऐसा करने से स्ट्रेस और प्रेशर कम होगा।
  • न्यू मदर पर नई जिम्मेदारियां तनाव का कारण बन जाती है। इन सबसे अकेले सामना करने की बजाय आप अपने घर वालों की मदद लें। अपने बच्चों को एक या दो घंटे के लिए घर के दूसरे सदस्य को संभालने के लिए दे,  ताकि आप खुद के लिए टाइम निकाल पाएं। इस दौरान आप योगा मेडिटेशन करें या फिर आप अपनी पसंदीदा एक्टिविटी को टाइम दे इसे मेंटल हेल्थ बेहतर होता है।
  • बच्चों की देखभाल में माएं इतनी ज्यादा व्यस्त हो जाती हैं कि वह अपने खान-पान का ही ध्यान नहीं रख पाती हैं। खाने में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप विटामिन डी,ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें। ताकि आप बेहतर महसूस करें।

यह भी पढ़ें-गर्मियों के मौसम में बढ़ जाते हैं डेंगू के मामले, एक्सपर्ट के बताए इन तरीकों से करें बचाव

new mother mental health

  • नई मां को सबसे ज्यादा नींद की कमी के कारण दिक्कतें आती हैं। ऐसे में आप वक्त निकाल कर नींद लें। कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जब उनका बच्चा सो रहा होता है तो उस दौरान अपने घर के सारे काम निपटाती हैं। ऐसा करने की बजाय आप अपने बच्चों के साथ ही रेस्ट करें। इस दौरान नींद लें, इससे मेंटल हेल्थ में काफी सुधार होता है।
  • अक्सर देखा जाता है की न्यू मॉम बच्चा होने के बाद खुद को बिल्कुल अलग-थलग कर लेती हैं। बच्चों का ध्यान रखते रखते वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के संपर्क से दूर हो जाती हैं। ऐसा करने से आपको डिप्रेशन की शिकायत हो सकती है। ऐसा करने से बचें, वक्त निकाल कर दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलें। अपने मन की बात उनसे कहें, इसे मन हल्का होता है और मेंटल हेल्थ भी स्ट्रांग होता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-गर्मियों में इन वजहों से झड़ते हैं बाल, जानें बचाव के तरीके

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 Image Credit-  Freepik

मदर्स डे 2024: इस मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए जाने आप क्या गिफ्ट कर सकते हैं और उनकी पसंदीदा मूवी, सॉन्ग के साथ कैसे करे एन्जॉय। Herzindagi के कैंपेन 'Maa Beyond Stereotypes' से जुड़ें और सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को बदलें।


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।