Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:45 AM IST

सावन खत्म होने से पहले ये 3 काम जरूर कर लें शिव तो खुश होंगे ही और साथ ही मिलेंगे कई फायदे

सावन महीना खत्म होने से पहले ये 3 काम करने से शिव तो खुश होंगे ही और साथ ही आपको हेल्थ से जुड़े कई फायदे भी होंगे। 
Updated:- 2018-08-21, 14:41 IST
sawan month worship benefits

सावन महीना खत्म होने से पहले ये 3 काम करने से शिव तो खुश होंगे ही और साथ ही आपको हेल्थ से जुड़े कई फायदे भी होंगे। सावन महीने को शिव भक्ति का महीना माना गया है, ऐसा कहा जाता है इस महीने में हरियाली भी लहराकर भगवान शिव का स्वागत करती है। 

इस महीने में सोमवार के व्रत रखने का विशेष महतव माना गया है और साथ ही ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने से तमाम इच्छाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा ऐसे 3 काम हैं जो आपको सावन के महीने में कर लेने चाहिए। ये काम करने से भगवान शिव तो खुश होंगे ही और साथ ही आपकी हेल्थ को भी कई फायदे होंगे। 

sawan month worship benefits

शिव मंत्र का जाप 

ॐ नमः शिवाय मंत्र पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय मंत्रों में से एक है। इसके अलावा इसे पंचाक्षरी मंत्र के रूप में भी जाना जाता है क्योंकी इसमें मौलिक ध्वनि ॐ शब्द के साथ 5 अक्षरी मंत्र (न+मः+शि+वा+य) शामिल है। इस एक शब्द में बहुत सारी शक्ति निहित है और यह हमें सभी वेदों का एक साथ पाठ करने के समान लाभ देता है।

ॐ नमः शिवाय मंत्र का शाब्दिक अर्थ है "मैं भगवान शिव को नमन करता हूं।" शिव हर चीज का परम ईश्वर है और कहा जाता है कि शिव सभी मंत्रों, प्रार्थनाओं और पूजा का लक्ष्य स्थल है इसलिए यह मंत्र सभी मंत्रों, छंदों, वेदों और प्रार्थनाओं का सार बन गया है। ये मंत्र जपने से हेल्थ को भी कई तरह के फायदे पहुंचते हैं। सुबह-सुबह इस मंत्र को जपने से पूरा दिन शांति के साथ बितता है और खासतौर पर इस मंत्र के जाप से मस्तिष्क को शांति मिलती है। 

Read more: इंडिया में ही नहीं विदेशों के भी हर कोने में बसते हैं भगवान शिव

sawan month worship benefits

शिव चालिसा पढ़ने के फायदे 

शिव चालीसा भगवान शिव की एक प्रार्थना है, हिंदू के देवताओं में त्रिमूर्ति में से एक भगवान शिव देवो के देव दूसरे ब्रह्मा और तीसरे विष्णु हैं। शिव चालीसा भगवान की स्तुति करने का एक जरिया है। शिव चालीसा भक्त लोगों के जीवन में कठिनाइयों और बाधाओं को दूर करने में उनकी मदद करते हैं।

 

ऐसा माना जाता है कि रेगुलर शिव चालीसा का जाप करने से नशे, शराब, तंबाकू, सिगरेट की लत के साथ ही साथ तनाव से छुटकारा पाने के लिए फायदेमंद है। शिव चालिसा का जाप करने से बीमार महिला बीमारियों से छुटकारा पाने में हेल्पट मिलती है क्यों कि इससे आपका तनाव दूर होता है और आप बीमारी के बारे में बहुत ज्याादा नेगेटिव नहीं होती है। शिव चालीसा का जाप करने से प्रेग्नेंमट महिलाओं को बहुत फायदा होता है। शिव चालिसा का जाप करने से उनके होने वाले बच्चेे की रक्षा और साथ ही सेफ डिलीवरी में हेल्पर मिलती है।

sawan month worship benefits

व्रत रखने के फायदे 

सावन के महीने में व्रत रखने को आमतौर पर श्रद्धा और भक्ति से ही जोड़कर देखा जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ये सोचकर व्रत रखते हैं कि इसी बहाने उनका वजन कम हो जाएगा लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि सावन में व्रत रखने के और भी कई फायदे हैं। 

Read more: भगवान भोले यहां कहलाते हैं ‘जागृत महादेव’, 5 मिनट की ये कहानी रौंगटे खड़े कर देगी

 व्रत रखने के दौरान फैट बर्निंग प्रोसेस तेज हो जाता है जिससे चर्बी तेजी से गलना शुरू हो जाती है। फैट सेल्स लैप्टिरन नाम का हॉर्मोन स्त्रावित करती हैं। व्रत के दौरान कम कैलोरी मिलने से लैप्टि न की सक्रियता पर असर पड़ता है और वजन कम होता है। व्रत करने से नई रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं के बनने में मदद होती है। ऐसा कहा जाता है सावन में रखें जाने वाले व्रत में नमक नहीं खाना होता है जिस कारण सावन में रखे जाने वाले फास्ट से बॉडी डिटॉक्स हो जाती है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।