IVF के लिए जरूरी है डायबिटीज का कंट्रोल में रहना, इन टिप्स से करें मैनेज

आजकल कई कपल्स जो नेचुरली कंसीव नहीं कर पाते हैं, वे माता-पिता बनने के लिए, IVF का सहारा लेते हैं। IVF की सफलता के लिए कई फैक्टर्स मायने रखते हैं। इनमें से एक ब्लड शुगर लेवल का कंट्रोल में रहना भी है।
Updated:- 2024-11-21, 13:42 IST
image

IVF निसंतान जोड़ो के लिए उम्मीद की किरण से कम नहीं है। इसके जरिए, जो कपल्स नेचुरली कंसीव नहीं कर पा रहे हैं, वे माता-पिता बनने का सुख पा सकते हैं। आज के वक्त में आईवीएफ यानी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (In Vitro fertilization) की तकनीक काफी आम हो गई है और कई कपल्स इसके जरिए, अपनी जिंदगी में खुशियों का स्वागत कर चुके हैं। आईवीएफ प्रोसेस का सक्सेस रेट कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। इसके लिए, लाइफस्टाइल में कई बदलाव जरूरी हैं। साथ ही, ब्लड शुगर का कंट्रोल में रहना भी आईवीएफ की सफलता के लिए मायने रखता है। हाई ब्लड शुगर लेवल, हार्मोनल बैलेंस, एग और स्पर्म क्वालिटी को प्रभावित करता है। इसकी वजह से एम्ब्रियो इम्प्लांटेशन पर असर होता है और आईवीएफ के सफल होने की संभावना कम हो सकती है। ब्लड शुगर लेवल किस तरह, आईवीएफ की सफलता के लिए जरूरी है और कैसे इस मैनेज किया जा सकता है, इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी Dr. Prinka Bajaj दे रही हैं। वह, Oasis Fertility में Senior Consultant Fertility Specialist हैं।

आईवीएफ की सफलता के लिए इन टिप्स के जरिए करें डायबिटीज को कंट्रोल

blood suagr level and insulin resistance

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप एक शुगर पेशेंट हैं और आईवीएफ के बारे में सोच रहे हैं, तो डायबिटीज को मैनेज करना जरूरी है।
  • अगर डायबिटीज कंट्रोल में न हो, तो यह रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है। इसकी वजह से हार्मोनल इंबैलेंस होता है और आईवीएफ का सक्सेस रेट भी कम हो सकता है।
  • ब्लड शुगर कंट्रोल करने, फर्टिलिटी को सुधारने और आईवीएफ को सफल बनान के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव जरूरी हैं।
  • डायबिटीज मैनेजमेंट और फर्टिलिटी के लिए, हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली डाइट, ब्लड शुगर लेवल को मैनेज कर सकती है और इससे शरीर को रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए जरूरी, विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं।
  • रिफाइंड शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स को पूरी तरह से अवॉइड करके आप ब्लड शुगर स्पाइक को रोक कर सकते हैं। इससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।
  • डाइट के ये बदलाव, डायबिटीज कंट्रोल और रिप्रोडक्टिव सेल्स की क्वालिटी को सुधारने के लिए जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आईवीएफ से हमेशा जुड़वां बच्चे ही पैदा होते हैं?

IVF pregnancy

  • ब्लड शुगर लेवल और फर्टिलिटी के लिए, फिजिकल एक्टिविटी का सही होना भी जरूरी है। रूटीन में ब्रिस्क वॉकिंग, योगा, तैराकी और भी अन्य चीजों को शामिल करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और वजन भी कंट्रोंल में रहता है।
  • एक्सरसाइज, शरीर में इंफ्लेमेशन कम करने में भी मदद करती है। यह रिप्रोडक्टिव फंक्शन और एम्ब्रियो इंप्लाटेशन के लिए जरूरी कंडीशन्स बनाने के लिए जरूरी है।
  • आईवीएफ प्रोसेस और डायबिटीज मैनेज करने को लेकर कई बार लोग तनाव में जाते हैं। स्ट्रेस की वजह से कोर्टिसोल लेवल बढ़ने लगता है, ब्लड शुगर लेवल और रिप्रोडक्टिव हार्मोनल बैलेंस पर भी इसका असर होता हैय़।
  • योगा और डीप ब्रीदिंग जैसी तकनीकों से आप स्ट्रेस को मैनेज कर सकते हैं। फर्टिलिटी में सुधार के लिए, स्ट्रेस मैनेजमेंट जरूरी है।

यह है एक्सपर्ट की राय

ivf and sugar management

  • डायबिटीज मैनेजमेंट, फर्टिलिटी और आईवीएफ की सफलता के लिए, अच्छी नींद भी जरूरी है। नींद पूरी न होने पर शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस और हार्मोनल इंबैलेंस बढ़ सकता है और इसका असर, आईवीएफ के रिजल्स पर होता है।
  • रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें और सोने से पहले स्क्रीन टाइम को कम करें।
  • एल्कोहल और कैफीन भी शुगर को मैनेज करने में मुश्किल पैदा करती हैं और इसका फर्टिलिटी पर भी बुरा असर होता है। इसलिए दिन में 1 कप चाय-कॉफी से ज्यादा न पिएं और एल्कोहल को अवॉइड करें।

 

 यह भी पढ़ें- आखिर कैसे IVF से होते हैं प्रेग्नेंट?

 

आईवीएफ की सफलता के लिए, ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।