Expert Tips: रात में सोने से पहले करेंगे ये 3 काम तो आएगी अच्छी नींद

बिजी लाइफस्टाइल, खराब फूड हैबिट्स और स्ट्रेसफुल जॉब के कारण कई लोगों को रात में बहुत ही मुश्किल से नींद आती है। कई बार देर से सोने और जल्दी उठने के कारण पूरा दिन थकावट महसूस होती है और काम करने में भी मन नहीं लगता है। अधूरी नींद या खराब नींद के कारण कई दूसरी बीमारियां भी शरीर को जकड़ लेती हैं।
ऐसे में सेलिब्रिटी फिटनेस एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें वह रात में अच्छी नींद आने के कुछ आसान टिप्स बता रही हैं। अगर आपको रात में अच्छी और सुकून भरी नींद लेनी है तो एक बार रुजुता के टिप्स को जरूर आजमा कर देखें।
पैर के तलवों में लगाए घी
देसी घी का सेवन करना किसी वरदान से कम नहीं है। यह शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व देता है। मगर आप इसे रात में सोने से पहले पैरों में लगाएंगी तो इससे आपको अच्छी नींद लेने में सहायता मिलेगी। रुजुता बताती हैं कि कैसे रात में सोने से पहले पैरों घी लगाना चाहिए-
इसे जरूर पढ़ें: अगर चाहती हैं कि रात में आए गहरी नींद तो आजमाएं ये 10 उपाय
- घी की डिब्बी हमेशा अपने बेड के पास रखें।
- रात में सोने से पहले उंगली से घी निकालें और पैर के तलवों पर लगाएं।
- अब आप हथेली से तलवों को रगड़ें।
- ऐसा तब तक करें जब तक आपके तलवे गरम न हो जाएं।
- इसके बाद आप चैन की नींद सो सकती हैं।
आपको बता दें पैरों में घी मालिश करने से केवल अच्छी नींद ही नहीं आती है बल्कि आपको और भी कई लाभ होते हैं।
- अगर आपको फटी एड़ियों की समस्या है तो वह भी घी लगाने से दूर हो जाती है।
- रात में सोते वक्त आप खराटे लेती हैं तो नाक में घी डालकर सो सकती हैं। इससे नाक की ड्राईनेस भी दूर होगी और खराटे लेने की समस्या में भी फायदा होगा।
- आप घी को चेहरे पर भी लगा सकती हैं, इससे आपकी त्वचा में ग्लो आएगा।
इसे जरूर पढ़ें: नींद की गोली से भी ज्यादा असरदार है यह 1 घरेलू नुस्खा, 5 मिनट में लाता है गहरी नींद
View this post on Instagram
रात में पीएं हल्दी-केसर वाला दूध
रात में सोने से पहले दूध पीने से बहुत फायदे होते हैं। बहुत से लोग रात में साधारण दूध पी कर सो जाते हैं। मगर जिन लोगों को साउंड स्लीप लेने में दिक्कत होती है, उनके लिए रुजुता ने एक खास तरह के दूध की रेसिपी बताई है-
सामग्री
- 2 चुटकी हल्दी पाउडर
- 2 केसर के धागे
- 2 काजू
- 2 बादाम
- 1 कप दूध
- चीनी स्वादानुसार
विधि
- काजू और बादाम का पेस्ट तैयार कर लें।
- दूध को उबाल लें और उसमें चीनी और केसर डालें।
- फिर उसमें हल्दी और काजू-बादाम का पेस्ट डालें।
- अब दूध को अच्छी तरह से मिक्स करें और पी जाएं।
- इस दूध को पीने से रात में आपको बहुत अच्छी नींद आएगी।
View this post on Instagram
उचित मात्रा में पानी पीएं
आपको रात में सोने से पहले उचित मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। आपको बता दें कि रात में सोते वक्त बॉडी का हाइड्रेशन लेवल कम हो जाता है। इससे आपको रात में सोते-सोते प्यास लगती है, जिससे नींद टूट जाती है। अगर आप रात में उचित मात्रा में पानी (आयुर्वेद के अनुसार पानी पीते समय ध्यान में रखें ये 6 बातें) पीकर सोते हैं तो यह दिक्कत आपको नहीं होगी। बेस्ट होगा कि आप रात में सोने के 1 घंटे पहले पानी पीएं। ऐसा करने से अगर आपको वॉशरूम जाने की जरूरत महसूस हो तो आप सोने से पहले ही वहां जा सकते हैं।
रुजुता दिवेकर के यह टिप्स आपको अच्छे लगे हों तो इन्हें आजमा कर देखें। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें, साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।