Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

महिलाओं के लिए वरदान है जामुन, इन 3 फायदों को जानने के बाद गर्मियों में मिस ना करें ये फ्रूट खाना

जामुन का फल महिलाओं के लिए किसी रामबाण से कम नहीं, ऐसा मानना है जानी-मानी न्यूट्रिनिस्ट कविता देवगन का। कविता देवगन का कहना है कि यह छोटा सा फ्रूट जामुन जिसके फायदे से कई लोग अनजान हैं लेकिन देखने में भले ही यह फ्रूट छोटा सा लगता हो पर इसके गुण रामबाण की तरह कम करते हैं।
Updated:- 2018-06-07, 20:09 IST
jamun benefits

जामुन का फल महिलाओं के लिए किसी रामबाण से कम नहीं, ऐसा मानना है जानी-मानी न्यूट्रिनिस्ट कविता देवगन का। कविता देवगन का कहना है कि यह छोटा सा फ्रूट जामुन जिसके फायदे से कई लोग अनजान हैं लेकिन देखने में भले ही यह फ्रूट छोटा सा लगता हो पर इसके गुण रामबाण की तरह कम करते हैं। 

जामुन खाने में तो स्वादिष्ट होता ही साथ ही इसके कई औषधीय गुण भी होते हैं। जामुन को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है – राजमन, काला जामुन, जमाली, ब्लैकबेरी आदि। इसकी प्रकृति अम्लीय और कसैली होती है लेकिन इसका स्वाद खाने में मीठा होता है। अम्लीय होने के कारण कई लोग जामुन को काले नमक के साथ खाना पसंद करते हैं। 

जामुन में खनिजों की मात्रा अधिक होती है। इसके बीज में प्रोटीन और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। जामुन में आयरन और विटामिन भी पाया जाता है। 

तो चलिए आपको बताते हैं क्या है जामुन के फायदे, जिसे जानने के बाद आप किसी भी गर्मी इसे खाना नहीं भूलेंगी। 

jamun benefits

डायबिटीज को करें कंट्रोल 

आजकल महिलाओं में डायबिटीज की शिकायत होने लगी है, अगर आप अपनी डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहती हैं तो आपको हर रोज जामुन खाने चाहिए। अगर आपकी फैमली में किसी को डायबिटीज की समस्या है तो आपको उसे रोज याद से जामुन खाने के लिए देने चाहिए। डायबिटीज के रोगी जामुन की गुठलियों को सुखाकर और फिर उन्हें पीसकर उनका सेवन करते हैं। इससे शुगर का स्तर सामान्या रहता है। 

jamun benefits

एनीमिया के रोग से रखें दूर 

कविता देवगन का कहना है कि बहुत कम ऐसे फ्रूट होते हैं जिनमें आयरन और विटामिन एक साथ हो। जामुन में आयरन और विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में होता है। अगर आप एनीमिया की बीमारी से दूर रहना चाहती हैं तो आपको जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। 

Read more: वजन घटाने के लिए इन तरीको को आजमाएं, ऐसा करने से दोबारा नहीं बढ़ेगा वजन

एनीमिया एक रक्त से संबंधित बीमारी है। एनीमिया होने पर शरीर में आयरन की कमी हो जाती है और इसके चलते हीमोग्लोबिन बनना भी कम हो जाता है। इससे शरीर में खून की कमी हो जाती है। जब शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है तो नसों में ऑक्सीजन का प्रवाह भी कम होता है। लेडीज़ में खून की कमी जल्दी होने लगती है इसलिए उन्हें गर्मियों में जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। 

jamun benefits

हड्डियों की बीमारी से रखें दूर 

ऑस्टियोपोरोसिस अर्थात हड्डियों का कमजोर होना ऐसी समस्या है जिसका उम्रदराज लोगों को अधिक सामना करना पड़ता है लेकिन आजकल कम उम्र के लोग भी इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। 50 साल की उम्र के बाद हर तीन में एक महिला को यह समस्या होती है। ये समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होती है। आंकड़े बताते हैं कि पूरी दुनिया में हर तीन में से एक महिला और हर पांच में से एक पुरुष को ऑस्टियोपोरोसिस होने का जोखिम बना रहता है।  

जामुन में कैल्शियम और पोटेशियम दोनों होते हैं इसलिए यह फ्रूट हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। 

इन तीन फायदों को जानने के बाद आपको किसी भी गर्मी जामुन खाए बिना इस मौसम को गुड बाय नहीं कहना चाहिए। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।