herzindagi
image

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से घट सकती है एसिडिटी, जानिए कैसे

तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। यह एसिडिटी को भी दूर करता है। चलिए, डाइटिशियन से जानते हैं कि यह किस तरह एसिडिटी में आराम देता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-22, 12:14 IST

एसिडिटी एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना हम सभी ने कभी ना कभी किया ही है। हो सकता है कि कभी सुबह उठते ही आपको सीने या गले में जलन का अहसास हुआ हो या फिर हैवी मील लेने के बाद ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्या का सामना किया है। मसालेदार खाना, अनियमित खाने के टाइम या फिर स्ट्रेस आदि की वजह से आपको एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। अमूमन यह देखने में आता है कि एसिडिटी की समस्या होने पर व्यक्ति तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करना शुरू कर देता है, जबकि आप घर पर ही एक आसान घरेलू इलाज की मदद से इस समस्या से निजात पा सकती हैं। यह आसान उपाय है तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना।
सुनने में आपको एक पुराना व बेकार का उपाय लगे, लेकिन वास्तव में यह बेहद ही कारगर है। तांबा कोई आम धातु नहीं है, बल्कि इसमें सूजन कम करने, पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को हील करने वाले गुण होते हैं। जब पानी को कुछ घंटे तांबे के बर्तन में रखा जाता है, तो उसमें हल्के-हल्के तांबे के कण घुल जाते हैं, जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे एसिडिटी सहित पेट से जुड़ी अन्य कई परेशानियों से आराम मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि तांबे के बर्तन में रखा पानी एसिडिटी से आराम दिलाने में किस तरह मददगार है-

अल्कलाइन होता है तांबा

Alkaline water and acidity
एसिडिटी से राहत दिलाने में तांबे के बर्तन में रखा पानी इसलिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह नेचुरली अल्कलाइन होता है। दरअसल, कई बार जंक फूड खाने, गलत समय पर खाने या फिर तनाव की वजह से पेट में एसिड बढ़ जाता है। लेकिन जब आप तांबे के बर्तन में पानी रखते हैं तो इसमें तांबे के गुण मिल जाते हैं। जो पेट के एसिड को कम करने और एसिडिटी से आराम पहुंचाने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप रोज़ सुबह इस पानी को पीते हैं, तो यह पेट की जलन और एसिडिटी को कम करने में मदद करेगा।

पाचन को बनाए बेहतर

Morning copper water for acidity
तांबा पाचन तंत्र पर भी अच्छा असर डालता है। दरअसल, जब हमारा पाचन ठीक से काम नहीं करता, तो एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं होती हैं। लेकिन तांबे के बर्तन में रखा पानी पेट में पाचक रस बनाने में मदद करता है, जिससे खाना सही से पचता है। इससे पेट में गड़बड़ी कम होती है और गैस या एसिड रिफ्लक्स जैसी परेशानियां नहीं होती हैं।

यह भी पढ़ें- एसिडिटी की समस्या से मिलेगी राहत, डाइट में करें ये 5 बदलाव

यह विडियो भी देखें

यह है एक्सपर्ट की राय

Copper water for acidity

शरीर से टॉक्सिन्स करे बाहर

कभी-कभी एसिडिटी की समस्या शरीर में जमे हुए टॉक्सिन्स की वजह से भी होती है। लेकिन तांबा इन टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने और लिवर व किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे शरीर साफ और स्वस्थ रहता है। जब आपके शरीर का सिस्टम बेहतर काम करता है, तो एसिडिटी की शिकायत भी कम होती है।

यह भी पढ़ें- गैस, एसिडिटी और पेट से जुड़ी दिक्कतें बन सकती हैं दिल की बीमारियों का कारण, डॉक्टर से जानें

 


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।