Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:57 PM IST

45 डिग्री पार हो गया है पारा, चिलचिलाती धूप में खुद को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं?

गर्मी इन दिनों चरम पर है। अप्रैल खत्म होने जा रहा है और मई शुरू होने को है। पारा कई जगहों पर 45 डिग्री पार पहुंच चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है। ऐसे में चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस मौसम में सेहत बिगड़ने का काफी खतरा रहता है। आपको हीटवेव से खुद को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टर की सलाह पर ध्यान देना चाहिए।
Updated:- 2026-04-28, 18:51 IST
summer heat safety tips

इन दिनों गर्मी बढ़ती जा रही है और पारा कई जगहों पर तो 45 डिग्री के भी पार पहुंच चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है, लेकिन तेज गर्मी के बीच खुद को सुरक्षित रखना किसी चैलेंज से कम नहीं होा है। मानव शरीर का औसत तापमान 36.9 डिग्री माना जाता है, लेकिन जब आस-पास तापमान बढ़ने लगता है, तो हमारा शरीर हीट अब्जॉर्ब करना शुरू करता है और इसकी वजह से सेहत बिगड़ने लगती है। इसे बैलेंस करने के लिए शरीर भी कुछ प्रतिक्रिया देता है और पसीना ज्यादा आता है। गर्मी के मौसम में हीटस्ट्रोक का खतरा काफी आम रहता है और जब हमारा शरीर अपना तापमान रेगुलेट नहीं कर पाता है, तो बॉडी के कई फंक्शंस पर इसका असर होता है। ऐसे में बचाव के लिए आप कौन-से उपाय आजमा सकती हैं, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में  Dr. Sri Karan Uddesh Tanugula is a Consultant General Physician at Yashoda Hospitals, Hyderabad जानकारी दे रहे हैं।

बढ़ते तापमान के बीच खुद को सुरक्षित कैसे रखें?

heatstroke in summer

  • दिनभर में 3-4 लीटर पानी जरूरी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहें। इस मौसम में एल्कोहल का सेवन बिल्कुल न करें और कैफीन जैसे चाय-कॉफी भी कम से कम लें।
  • बाहर निकलते वक्त टोपी और सनग्लासेस जरूर पहनें और कॉटन के ढीले कपड़े पहनें। दोपहर 11-4 के बीच बाहर न निकलें। बाहर जाने के लिए सुबह और शाम का समय रही रहेगा।
  • अगर आपको उल्टी आना, चक्कर आना, हार्टबीट बढ़ना, सोचने-समझने में मुश्किल होना या सिर में तेज दर्द जैसे संकेत नजर आएं, तो तुरंत धूप से किसी ठंडी जगह पर जाएं। कपड़े को हल्का गीला कर लें और इलेक्ट्रोलाइट घोल पिएं।
  • इस समय पर बच्चे और बुजुर्गों को अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है। जिन लोगों की दिल की बीमारी या डायबिटीज है, उन्हें भी इस वक्त पर खास ख्याल रखना चाहिए।
  • खीरा, तरबूज और संतरे जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें, जिनममें पानी की अधिक मात्रा होती है। घर को पंखे और एसी की मदद से ठंडा रखें। इस समय पर किसी को भी पार्क की हुई गाड़ी में न छोड़ें।
  • अगर हीटस्ट्रोक के संकेत नजर आएं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- तेज गर्मी के बीच हीट स्ट्रोक से कैसे बचें? डॉक्टर से जानें लू लगने के लक्षण, बचाव के घरेलू उपाय और जरूरी सावधानियां

how to drink water for weifht loss

  • इस समय पर शरीर में पानी की कमी सेहत को और खराब कर सकती है। ऐसे में खुद को डिहाइड्रेट बिल्कुल न होने दें। इसका असर दिल और किडनी जैसी कई जरूरी ऑर्गन्स पर हो सकता है।
  • अगर आपका मुंह अधिक सूख रहा है, गहरे पीले रंग का यूरिन आ रहा है, मांसपेशियों में दर्द है या कमजोरी महसूस हो रही है, तो इस पर ध्यान दें।

यह है एक्सपर्ट की राय

Dr.-Sri-Karan-Uddesh-Tanugula


यह भी पढ़ें- गर्मियों में तापमान बढ़ते ही ट्र‍िगर करता है Migraine, ऐसे अपना ख्‍याल रखें मह‍िलाएं


हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।