गर्मियों में तापमान बढ़ते ही ट्रिगर करता है Migraine, ऐसे अपना ख्याल रखें महिलाएं

गर्मियां शुरू होते ही हमें अपनी सेहत का जरूरत से ज्यादा ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। ये मौसम तो हर किसी के लिए मुश्किल भरा होता है, लेकिन अगर आप माइग्रेन से जूझ रही हैं, तो दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। तेज धूप और टेंपरेचर के बढ़ने से हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। कई बार अचानक सिर में तेज दर्द शुरू होता है और दवा लेने पर भी दर्द कम नहीं होता है।
दरअसल, गर्मियों में हमारा शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है और यही माइग्रेन को ट्रिगर कर देता है। अगर आप भी गर्मी में बार-बार सिरदर्द, उल्टी या चक्कर जैसी परेशानी महसूस करती हैं, तो इसे हल्के में नहीं लें। इससे बचाव के टिप्स जानने के लिए हमने डॉ. प्रवीण गुप्ता, (चेयरमैन- मारेंगो एशिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो एंड स्पाइन (MAIINS), गुरुग्राम) से बात की। उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है-
-1777369202099.jpg)
माइग्रेन क्या है?
डॉक्टर प्रवीण गुप्ता ने बताया कि माइग्रेन सिर्फ नॉर्मल सिरदर्द नहीं होता है। ये एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें सिर में तेज दर्द के साथ उल्टी, चक्कर आने की समस्या तो होती ही है, साथ में रोशनी और आवाज से भी दिक्कत हाेने लगती है। गर्मियों में ये समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या तेजी से होती है।
यह भी पढ़ें- Heatwave Alert: मार्च से मई तक बरसेगी आग, भीषण गर्मी में भी शरीर को कूल रखेंगे ये आसान तरीके
महिलाओं में माइग्रेन ज्यादा क्यों होता है?
माइग्रेन की समस्या महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा देखी जाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह हार्मोनल चेंजेस ही होते हैं। खासकर एस्ट्रोजन लेवल में उतार-चढ़ाव होने से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है। इसके अलावा तनाव, नींद की कमी और तेज धूप में ज्यादा समय बिताना से ये समस्या बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें- क्या लू लगना जानलेवा है? एक्सपर्ट से जानें
गर्मियों में माइग्रेन बढ़ाने वाले कारण
गर्मी में कुछ आदतें माइग्रेन को और ज्यादा ट्रिगर कर देती हैं, जैसे-
- शरीर में पानी की कमी
- तेज धूप और लू
- लंबे समय तक खाली पेट रहना
- ज्यादा स्क्रीन टाइम
- नींद पूरी न होना
- ज्यादा कैफीन लेना या अचानक से छोड़ देना
डॉक्टर ने बताया कि जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो इसका असर दिमाग की ब्लड वेसेल्स पर ज्यादा पड़ता है और माइग्रेन का अटैक शुरू हो सकता है।
किन लक्षणों को नजरअंदाज न करें?
- सिर के एक हिस्से में तेज दर्द होना
- आंखों के सामने धुंधला छाया रहना
- चक्कर आना
- उल्टी या जी मिचलाना
- तेज रोशनी या आवाज से परेशानी
कैसे रखें अपना ख्याल?
- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं
- बाहर जाते समय सिर और आंखों को धूप से बचाएं
- समय पर लाइट और हेल्दी डाइट लें
- रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें
- कैफीन कम मात्रा में लें
- मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें
यह भी पढ़ें- 45 डिग्री तापमान का दिमाग पर क्या असर पड़ता है?
कब डॉक्टर से मिलें?
डॉ. प्रवीण ने बताया कि अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है, बहुत ज्यादा तेज है या दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। क्योंकि इससे सही समय पर इलाज हो जाता है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में तापमान 45 के पार, रेड अलर्ट जारी...ऐसे रखें सेहत का ख्याल
गर्मी में माइग्रेन की समस्या बढ़ना नॉर्मल है, लेकिन इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।