सीढ़ियां चढ़ने या खड़े होने में भी होने लगा है घुटनों में तेज दर्द, तो नानी मां के इस तेल से करें मालिश...जोड़ों में आएगी ताकत

क्या आपको अक्सर जोड़ों का दर्द परेशान करता है?
क्या जोड़ों के दर्द की वजह से आपको पेनकिलर्स लेनी पड़ती है?
क्या लंबे समय तक पेनकिलर्स लेने का आपकी सेहत पर बुरा असर हो रहा है?
अगर ऐसा है, तो आपको सोचने की जरूरत है। जोड़ों के दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी12 और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ज्वॉइट पेन होने लगता है। वहीं, उम्र बढ़ने के साथ भी ऐसा हो सकता है। अगर आपको सीढ़ियां चढ़ने, चलने-फिरने या खड़े होने में भी घुटनों में तेज दर्द महसूस हो रहा है या जोड़ों की अकड़न आपको परेशान कर रही है, तो रोजाना सोते समय नानी मां के बताए इस देसी तेल से मालिश करें। आपको आराम मिलेगा। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
जोड़ों का दर्द दूर कर सकता है यह देसी तेल
- एक्सपर्ट का कहना है कि इस तेल में सभी देसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है। यह तेल खासतौर पर सूजन, गठिया और पुराने से पुराने जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद करता है।
- सरसों के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह एक नेचुरल पेनकिलर के तौर पर काम करता है और दर्द को दूर करता है। गुनगुने सरसों के तेल से मालिश करने से ब्लड फ्लो में भी सुधार होता है।

- इससे ज्वॉइंट और मसल्स की अकड़न दूर होती है और दर्द में आराम मिलता है।
- लहसुन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण, यह गठिया की वजह से होने वाले दर्द और सूजन को कम करता है।
- हल्दी भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो जोड़ों के दर्द में बेहद फायदा पहुंचाती है।
- अजवाइन भी शरीर में जमे हुए दर्द को बाहर निकालने का काम करता है और सरसों के तेल में जब इसे डालकर गर्म किया जाता है, तो तेल में इसके गुण आ जाते हैं और वह एक दर्द निवारक तेल बन जाता है।
यह भी पढ़ें- 50 की उम्र में घुटनों का दर्द की वजह से चलना-फिरना हो गया है मुश्किल? नानी मां के बताए इस तेल से रोजाना कीजिए मालिश
घर पर जोड़ों के दर्द के लिए तेल कैसे बनाएं?

- सरसों का तेल- 4 बड़े चम्मच
- लहसुन- 4 कलियां
- अजवाइन-1 टीस्पून
- हल्दी- 1 टीस्पून
विधि
- इन सभी चीजों को सरसों के तेल में डालकर अच्छे से गर्म करें।
- जब सभी चीजों की खुशबू आने लगे, तो तेल को गैस से उतार लें।
- अब जब यह गुनगुना रह जाए, तो इससे मालिश करें।
- आपको कुछ हफ्तों में अंतर महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- 30 की उम्र में 60 जैसा हो रहा है घुटनों में दर्द? युवा पीढ़ी में क्यों बढ़ रहा है जोड़ों की बीमारी का खतरा
घुटने के दर्द को कम करने में यह देसी तेल मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।