गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूलने लगा है पेट, तो नानी मां के इस देसी नुस्खे को आजमाएं

क्या आपको खाना खाने के बाद पेट फूलना, गैस बनना और डकार आना जैसी दिक्कतें होती है? आयुर्वेद के अनुसार, यह धीमी पाचन अग्नि और अधिक वात के कारण होता है। ठंडे और हल्के फूड्स पेट के एसिड को कमजोर करते हैं, जबकि तनाव से आंतों की गति धीमी हो जाती है। ऐसे में खाने को पचाना मुश्किल हो जाता है और जब खाना पचने के बजाय सड़ने लगता है, तो डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस और एसिडिटी परेशान करती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो ये देसी चाय आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। इससे न केवल गैस, ब्लोटिंग और अपच कम होती है, बल्कि डाइजेशन भी दुरुस्त होता है। चलिए इस देसी चाय के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
गैस, एसिडिटी और अपच के लिए रामबाण देसी नुस्खा

- एक्सपर्ट का कहना है कि सौंफ, अजवाइन, पुदीने, नींबू के रस और सेंधा नमक से बनने वाली ये देसी चाय गैस को कम करती है। इससे डाइजेस्टिव फायर बेहतर होती है।
- सौंफ आंतों की ऐंठन को कम करती है और अजवाइन पाचन के लिए जरूरी एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ाती है। इसके अलावा, पुदीना एसिडिटी को दूर करता है और सेंधा नमक, डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है। नींबू का रस पित्त को बैलेंस करता है। ये सभी चीजें वातनाशक हैं और कब्ज और आईबीएस को दूर कर सकती हैं।
- अजवाइन और सौंफ दोनों ही गैस को कम करते हैं और पाचन को सुधारते हैं। पुदीने की पत्तियां खाने के बाद ऐंठन और उल्टी को दूर करती हैं।
- नींबू का रस खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस नहीं होने देता है और सेंधा नमक भी ब्लोटिंग को कम करता है।
यह भी पढ़ें- पेट में हमेशा रहती है गैस और आते हैं स्मेली फार्ट? कहीं लिवर की खराबी तो नहीं इसकी वजह
गैस और ब्लोटिंग को कम करेगी ये देसी चाय
View this post on Instagram
- एक पैन में लगभग डेढ गिलास पानी डालें।
- अब इसमें 1 टीस्पून अजवाइन और सौंफ डालें।
- इसमें पुदीने की 2-3 पत्तियां डालें।
- इसे अच्छे से उबालें और फिर छान लें।
- इसके बाद इसमें 1 चुटकी सेंधा नमक और आधा नींबू का रस मिलाएं।
- इसे खाने के बाद पिएं।
यह भी पढ़ें- पेट में जब बनने लगे गैस का गुब्बारा, तो गुनगुने पानी के साथ फांक लीजिए नानी मां का यह देसी चूर्ण
पेट की गैस और एसिडिटी को कम करने में ये देसी नुस्खा मदद कर सकता है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।