herzindagi
body scrubs to get rid stretch marks for women

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए बनाएं ये बॉडी स्क्रब

बॉडी पर स्ट्रेच मार्क्स देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में इन स्ट्रेच मार्क्स से मुक्ति पाने के लिए आप कुछ बॉडी स्क्रब बनाकर उसे अप्लाई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-12-31, 11:00 IST

स्ट्रेच मार्क्स किसी को भी कभी पसंद नहीं आते हैं। लेकिन कभी प्रेग्नेंसी के बाद तो कभी अचानक वजन बढ़ने या कम होने पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आते हैं। अमूमन इस स्थिति में लोग महंगी-महंगी क्रीम में इनवेस्ट करते हैं। जबकि अगर आप चाहें तो नेचुरल तरीके से भी बॉडी स्ट्रेच मार्क्स से मुक्ति पा सकते हैं। मसलन, आप कुछ बॉडी स्क्रब की मदद से स्ट्रेच मार्क्स की अपीयरेंस को काफी हद तक कम कर सकते हैं। 

दरअसल, जब आप बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी स्किन एक्सफोलिएट होती है, जिससे स्किन अपीयरेंस में सुधार होता है। इससे स्ट्रेच मार्क्स भी कम विजिबल होते हैं और आपकी स्किन अधिक खूबसूरत दिखाई देती है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको कुछ ऐसे ही बॉडी स्क्रब के बारे में बता रही हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स की अपीयरेंस को कम करने में मददगार हैं-

कॉफ़ी से बनाएं स्क्रब 

Coffee scrub tips

कॉफी ब्लड फ्लो को बेहतर बनाकर कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। वहीं, चीनी एक नेचुरल एक्सफोलिएंट के रूप में काम करती है और डेड स्किन सेल्स को हटाती है। 

आवश्यक सामग्री

  • 1/2 कप पिसी हुई कॉफ़ी
  • 1/4 कप नारियल तेल 
  • 1/4 कप ब्राउन शुगर

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले कॉफी में नारियल का तेल डालकर मिक्स करें।
  • अब इसमें ब्राउन शुगर मिक्स करें। 
  • अब आप अपनी स्किन को क्लीन करें और प्रभावित एरिया में कई (स्किन केयर टिप्स) मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए मसाज करें। 
  • इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, पानी की मदद से क्लीन कर लें।

इसे भी पढ़ें: सोने से पहले जरूर फॉलो करें ये 5 ब्यूटी टिप्स, हमेशा ग्लो करेगी स्किन

एलोवेरा और शुगर से बनाएं स्क्रब

Expert tips for streach marks

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए एलोवेरा और शुगर से स्क्रब बनाया जा सकता है। एलोवेरा आपकी स्किन (ब्यूटी टिप्स) की इलास्टिसिटी को इंप्रूव करता है। वहीं चीनी स्किन को एक्सफोलिएट करती है।

आवश्यक सामग्री

  • 1/2 कप चीनी
  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2 बड़े चम्मच बादाम का तेल

इस्तेमाल का तरीका

  • सबसे पहले एलोवेरा का पत्ता तोड़कर फ्रेश जेल निकाल लें।
  • अब इसमें बादाम का तेल डालकर मिक्स करें।
  • अंत में, इसमें चीनी मिलाएं और इसे स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से स्किन की मसाज करें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • फिर पानी की मदद से स्किन को साफ करें।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: रात को सोने से पहले ट्राई करें ये टिप्स, खिल उठेगा चेहरा

एग व्हाइट और ऑलिव ऑयल से बनाएं स्क्रब

Streach marks for skin

जहां एग व्हाइट आपकी स्किन को टाइटन करता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स की अपीयरेंस कम होती है। वहीं जैतून का तेल आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करता है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 एग व्हाइट
  • 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले अंडा तोड़कर एग व्हाइट अलग कर लें।
  • अब इसमें जैतून का तेल और चीनी डालकर मिक्स कर लें।
  • इससे प्रभावित एरिया पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
  • कुछ देर बाद सामान्य पानी की मदद से स्किन को वॉश कर लें।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।