गुणों की खान है ये ड्राई फ्रूट,खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-01-23, 17:24 IST

चिलगोगा नट्स पोषक तत्व से भरे और खाने में स्वादिष्ट होते हैं। इसके सेवन से कई सारी समस्याओं में फायदा मिल सकता है।

chilgoza health benefits
chilgoza health benefits

Chilgoza: ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। आपने अब तक कई तरह के ड्राई फ्रूट्स के नाम सुने भी होंगे और खाए भी होंगे जैसे काजू, बादाम, अखरोट, अंजीर वगैराह-वगैराह। लेकिन क्या आपने कभी चिलगोजा का नाम सुना है। अंग्रेजी में इसे हम पाइन नट्स के नाम से जानते हैं। यह पिस्ता बादाम की तरह ही एक ड्राई फ्रूट है। यह एक बहुगुणी औषधि है, जिससे कई बीमारियों में आराम पाया जा सकता है। आइए जानते हैं चिलगोजा खाने के फायदे। इस बारे में जानकारी दे रहे हैं आयुर्वेदिक Dr.Laxmidutta Shukla

चिलगोजा खाने के फायदे

pine nuts

  • चिलगोजा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स मौजूद होते हैं जो दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। ये शरीर में हेल्दी कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन बढ़ावा देते हैं। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

  • चिलगोजा में जीआई यानी कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है,जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। मधुमेह के रोगियों के लिए ये फायदेमंद हो सकता है।
  • चिलगोजा में आयरन की मात्रा होता है। ये हीमोग्लोबिन को बैलेंस रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है। चिलगोजा आपको एनीमिया जैसी बीमारी से बचाता है।
  • यह आयरन का एक अच्छा स्रोत होता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। यह प्रेगनेंसी में हीमोग्लोबिन उत्पादन में बढ़ावा देकर एनीमिया को रोकने में सहायता करता है।
  • मस्तिष्क हेल्थ के लिए भी चिलगोजा फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाता है और याददाश्त को मजबूत करने का काम कर सकता है।

यह भी पढ़ें- पतला होने के लिए पी रही हैं ग्रीन टी? पहले जान लीजिए इसके नुकसान

What is chilgoza rich in

  • पाइन नट्स में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स का संयोजन होता है, जो आपको लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है। भले ही यह हाई कैलोरी वाला नट्स है, ये वजन बढ़ाने में योगदान नहीं देते हैं, पाइन नट्स में पाए जाने वाले फैटी एसिड को वजन प्रबंधन से जोड़ा जाता है।

यह भी पढ़ें- शादी-पार्टी में खाना खाने के बाद नहीं होगी ब्लोटिंग, अपनाएं ये टिप्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP