जेनेलिया का डाइट और वर्कआउट प्लान है कमाल, जानें उनका फिटनेस मंत्रा

जेनेलिया डिसूजा ने एक वक्त पर काफी वजन कम किया था और फैंस को हैरानी में डाल दिया था। वह फिट रहने के लिए बैलेंस डाइट और रोजाना एक्सरसाइज के मंत्रा को फॉलो करती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-04, 18:57 IST
genelia deshmukh diet plan

जेनेलिया डिसूजा, बॉलीवुड की फिट और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने 6 हफ्ते में 4 किलो वजन कम करके फैंस को फिटनेस गोल्स दिए थे। जेनेलिया अपनी डाइट को लेकर भी काफी सजग रहती हैं। वह 35 साल की हैं और दो बच्चों की मां हैं। लेकिन जेनेलिया ने खुद को काफी मेंटेन किया है। उन्होंने कुछ वक्त पहले फिल्मों में भी दोबारा कमबैक किया है। फिट रहने के लिए वह क्या डाइट लेती हैं, वजन कम करने के लिए किस तरह के वर्कआउट रूटीन को फॉलो किया था, इस बारे में उन्होंने कुछ इंटरव्यूज में बताया था। साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस बात का जिक्र किया था। आइए आपको बताते हैं जेनेलिया का डाइट और वर्कआउट प्लान।

जेनेलिया का डाइट प्लान

what genelia eats in a day

जेनेलिया का मानना है कि हमें इस तरह फिट रहना चाहिए कि अगर चीट डेज पर आप कुछ खाएं तो आपको उसका गिल्ट न हो। साथ ही यह बात भी याद रखें कि चीट डेज पर जो खाना हम खाते हैं, उसे रोज नहीं खाया जा सकता है। डाइट में जेनेलिया सीजनल फल, सब्जियों और सीड्स को जरूर शामिल करती हैं। जेनेलिया का मानना है कि 1 बार में पेट भरकर खाने के बजाय हर 2 घंटे में कुछ न कुछ खाना चाहिए। जेनेलिया साउथ इंडियन चीजों को ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करती हैं और डिनर में कार्ब्स को अवॉइड करती हैं। वह सुबह उठकर गुनगुना पानी जरूर पीती है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना जरूरी समझती हैं।

यह भी पढ़ें- फिल्म 'वेद' से लेकर 'तेरे नाल लव हो गया' तक, जेनेलिया डिसूजा की ये फिल्में हैं बेहद शानदार

जेनेलिया का वर्कआउट प्लान

genelia workout plan

जेनेलिया डिसूजा, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए वॉकिंग और रनिंग को जरूरी मानती हैं। वह रोज वर्कआउट करती हैं। हालांकि वह ज्याद देर के लिए वर्कआउट नहीं करती हैं, लेकिन इसे स्किप बिल्कुल नहीं करती हैं। जेनेलिया ने वजन घटाने के लिए जिम में काफी पसीना बहाया था। उन्होंने कार्डियो, रोप एक्सरसाइज और भी कई चीजों को अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल किया था। जेनेलिया डांस भी करती हैं और आउटडोर गेम्स भी खेलना पसंद करती हैं। उन्हें इंटेंस वर्कआउट पसंद नहीं है। उनका मानना है कि वर्कआउट रोज करना चाहिए लेकिन बॉडी पर एकदम प्रेशर भी नहीं डालना चाहिए।

यह भी पढ़ें- जेनेलिया डिसूजा के इन स्टाइलिश सूट लुक्स से आप भी हो सकती हैं इंस्पायर, दिखेंगी आकर्षक

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।