Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:39 PM IST

Cannes में Alia Bhatt का ग्‍लो देख फैंस हुए दीवाने, जानिए डाइट और फिटनेस सीक्रेट

आलिया भट्ट ने कान्स 2026 में अपने शानदार लुक का राज खोला है, जिसमें उनकी ग्लोइंग स्किन और टोन्ड फिजीक के पीछे की डाइट और फिटनेस रूटीन शामिल है। उन्होंने देसी घी से बने 'स्किन स्नैक' और इंटेंस वर्कआउट को अपनी खूबसूरती का श्रेय दिया, जिसे उनके ट्रेनर ने भी शेयर किया।
Updated:- 2026-05-15, 16:35 IST
fitness and diet secret behind alia bhatt cannes 2026 glow

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट ने Cannes Film Festival 2026 में अपने फैशन और ग्लोइंग स्किन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रेड कार्पेट पर उनका ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। फैंस सिर्फ उनके डिजाइनर आउटफिट्स की ही नहीं, बल्कि चेहरे के ग्‍लो और टोंड फिगर की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

इस बार कान्स में आलिया का लुक इसलिए भी खास रहा, क्योंकि उनका ग्लो सिर्फ मेकअप की वजह से नहीं, बल्कि हेल्दी डाइट, फिटनेस रूटीन और डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल का नतीजा था। हाल ही में आलिया और उनके फिटनेस ट्रेनर ने स्किन और फिटनेस से जुड़े कुछ खास सीक्रेट शेयर किए हैं, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

alia bhatt cannes look

आलिया ने बताया स्किन ग्लो का सीक्रेट

आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी ग्लोइंग स्किन का राज कोई महंगा ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि इंडियन घरों में इस्तेमाल होने वाला देसी घी है। उन्होंने बताया कि वह एक स्‍पेशल स्किन स्नैक खाती हैं, जिसमें घी, थोड़ा गुड़, क्रश्ड पीनट्स और नारियल शामिल होता है। आलिया के अनुसार यह स्नैक गट हेल्थ को बेहतर बनाता है, जिसका सीधा असर स्किन पर दिखाई देता है। आलिया का मानना है कि खूबसूरती अंदर से शुरू होती है और अच्छी गट हेल्थ इसका अहम हिस्सा है।

कान्स 2026 के लिए आलिया का इंटेंस वर्कआउट

आलिया के फिटनेस ट्रेनर और द ट्राइब इंडिया के को-फाउंडर Karan Sawhney ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कान्स 2026 के लिए आलिया की तैयारी की झलक दिखाई गई।

करण ने वीडियो के कैप्‍शन में लिखा, ''आलिया भट्ट कान्स की तैयारी में जमकर मेहनत कर रही हैं, ताकि हर चीज परफेक्ट दिखे।''

alia bhatt fitness secret

कैसा था आलिया की फिटनेस रूटीन?

वीडियो में आलिया कई हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करती नजर आईं। उनके फिटनेस रूटीन में फंक्शनल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कोर स्टेबिलिटी एक्सरसाइज, डीप स्क्वाट्स, रेजिस्टेंस बैंड वर्कआउट और लोअर बॉडी ट्रेनिंग शामिल थी।

  • आलिया भट्ट ने जिम्नास्टिक रिंग्स की मदद से सस्पेंडेड होल्ड्स एक्सरसाइज की। इस वर्कआउट से हाथों की मसल्‍स, खासकर ट्राइसेप्स, चेस्ट और शोल्डर्स मजबूत होते हैं। इससे बॉडी को टोंंड और फिट लुक मिलता है।
  • उन्होंने हेवी-ड्यूटी रेजिस्टेंस बैंड्स के साथ भी कई एक्सरसाइज कीं। इस दौरान आलिया ने लोअर बॉडी को मजबूत करने और ग्लूट्स यानी हिप्स की मसल्‍स को एक्टिव करने पर फोकस किया। यह एक्सरसाइज बॉडी को मजबूत बनाने के साथ स्टैमिना बढ़ाती है।
  • एक्ट्रेस ने हैवी डंबल्‍स के साथ डीप स्क्वाट्स भी किए। इस वर्कआउट से पैरों की ताकत बढ़ती है और बॉडी ज्यादा टोन्ड और शेप में नजर आती है। स्क्वाट्स को फिट और स्ट्रॉन्ग बॉडी के लिए सबसे अच्‍छी एक्सरसाइज मानते हैं।
  • इसके अलावा आलिया ने लैटरल वॉक्स और आर्म पल्सेस जैसी हल्की लेकिन असरदार एक्सरसाइज भी कीं। इन एक्सरसाइज की मदद से उन्होंने बिजी शेड्यूल और इवेंट्स के बीच भी अपनी मसल्स को एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखा।

यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट फिटनेस के लिए इस डाइट को करती हैं फॉलो, यहां जानें

आलिया ने ट्रेनर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ''This band work in my pyjamas,'' यानी वह पायजामे में भी अपनी फिटनेस ट्रेनिंग जारी रख रही थीं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Sawhney (@karansawhney11)

आलिया भट्ट का यह फिटनेस और डाइट रूटीन बताता है कि रेड कार्पेट पर दिखने वाला ग्लो सिर्फ मेकअप का नहीं, बल्कि सही डाइट, रेगुलर वर्कआउट और डिसिप्लिन का नतीजा होता है।

यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट फिटनेस के लिए करती हैं 50 किलो की वेट लिफ्टिंग, देखिए वीडियो

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।