फिजिकल इंटीमेसी से लगता है डर, कहीं इन मानसिक समस्याओं के शिकार तो नहीं हैं आप?

क्या डर के चलते आप अपने रूमानी रिश्ते का पूरा आनंद नहीं ले पाते हैं? तो आपको इस मानसिक समस्या को जानने और समझने का प्रयास करना चाहिए। इसमें हमारा यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-04-04, 17:16 IST
fear of intimacy may cause relationship problmes

फिजिकल इंटीमेसी, कपल्स को संतुष्टि और खुशी के साथ ही आपसी रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है। पर कई बार व्यक्तिगत परेशानियों के चलते व्यक्ति इस रूमानी रिश्ते का पूरा आनंद नहीं ले पाता है। जैसे कि कुछ लोगों को फिजिकल इंटीमेसी के नाम पर ही मन में अनजाना सा भय सताने लगता है, पर वो इस बारे में किसी से कह नहीं पाते हैं। ऐसे में यह समस्या (Fear of Intimacy) उनके रिश्ते पर नकारात्मक असर डालती है।

इसलिए समय रहते आपको इस मानसिक समस्या को जानने और समझने का प्रयास करना चाहिए। इसमें हमारा यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, हमने इस बारे में मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रचना श्रीवास्तव से बात की और उनसे मिली जानकारी यहां आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रिलेशनशिप के साथ सेहत के लिए भी संजीवनी है ‘स्लीप डिवोर्स’, जानिए फायदे

इरोटोफोबिया है इस समस्या की जड़

डॉ. रचना श्रीवास्तव कहती हैं कि भारतीय समाज में शारीरिक संबंध को लेकर जो अवधारणा बनाई गई है, उसके चलते ऐसी समस्याओं पर बात करना आमतौर पर लोग गलत मानते हैं। जबकि असल में ये समस्याएं आपके रिश्ते के साथ ही आपके व्यक्तित्व को भी काफी हद तक प्रभावित करती हैं। बता दें कि फिजिकल इंटीमेसी से डर लगना एक मानसिक समस्या है, जिसे मेडिकल टर्म में इरोटोफोबिया (Erotophobia) के नाम से जाना जाता है।

इस फोबिया के हैं सात प्रकार

डॉ. रचना श्रीवास्तव बताती हैं कि इरोटोफोबिया एक तरह का फोबिया है, जिससे पीड़ित व्यक्ति के मन में फिजिकल इंटीमेसी के नाम पर तरह-तरह के डर समाए हुए होते हैं। जैसे कि कुछ लोगों को जहां किस करने में झिझक हो सकती है, तो वहीं कुछ लोगों को दूसरे के सामने न्यूड होने से डर लगता है। जबकि कुछ लोगों को फिजिकल रिलेशन बनाने से किसी तरह की शारीरिक समस्या उत्पन्न होने का खतरा सताने लगता है।

बता दें कि मनोचिकित्सा की दुनिया में इरोटोफोबिया के 7 प्रकारों की पहचान की गई है। यानी कि आमतौर पर लोगों को फिजिकल इंटीमेसी से संबंधी सात तरह के डर सताते हैं। चलिए इन सभी के बारे में जरा विस्तार से जान लेते हैं। 

fear of intimacy

फिलोफोबिया

फिलोफोबिया, किसी भी रूमानी रिश्ते में बाधा बनने वाला पहला फोबिया है। इससे पीड़ित व्यक्ति किसी से प्यार करने या भावनात्मक रूप से जुड़ने में डर महसूस करता है। असल में ऐसे व्यक्ति अलगाव के बाद होने वाली पीड़ा के चलते भावनात्मक लगाव से बचते हैं। ऐसे में वो फिजिकली और इमोशनली दोनों ही रूप से किसी से इंटिमेट होने में डरते हैं।

वल्नेरेबिलिटी फोबिया 

वल्नेरेबिलिटी फोबिया से पीड़ित लोग दूसरे के सामने अपने निजी व्यक्तित्व का खुलासा होने से डरते हैं। ऐसे में निजता खोने के डर से ऐसे लोग फिजिकल इंटीमेसी से भी बचते हैं। ऐसे लोग चाहकर भी फिजिकल इंटीमेसी और पार्टनर के साथ का आनंद नहीं ले पाते हैं।

जेनोफोबिया 

इस फोबिया से पीड़ित व्यक्ति रोमांटिक होने से डरते हैं। ऐसे लोगों को किसी गले लगाने या किस करने में झिझक महसूस होती है। ऐसे में फिजिकल इंटीमेसी के लिए भी वो खुद को काफी असहज पाते हैं।

जिम्नोफोबिया 

इस फोबिया से पीड़ित व्यक्ति न्यूड होने से डरता है। उसे इस बात का हमेशा डर सताता रहता है कि उसे इस स्थिति में कोई देख न ले। ऐसे में वह फिजिकल इंटीमेसी का खुलकर आनंद नहीं ले पाता है।

पैराफोबिया 

पैराफोबिया में व्यक्ति को यह डर सताता है कि कहीं सेक्स के कारण उसे किसी तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्या न हो जाए। ऐसे में वो फिजिकल रिलेशन के नाम से ही डरने लगता है। 

 fear of intimacy treatments

हाफॉफोबिया 

हाफॉफोबिया से पीड़ित व्यक्ति दूसरों के स्पर्श से डरता है। ऐसा व्यक्ति जहां सार्वजनिक स्थान में खुद को असहज पाता है तो वहीं निजी जिंदगी में भी साथी के साथ रूमानी पल बिताने में संकोच करता है। उसे दूसरे के स्पर्श मात्र से डर लगता है, ऐसे में फिजिकल इंटीमेसी तो उसके लिए चुनौती बन जाती है।  

फिलेमाफोबिया 

इस फोबिया से ग्रसित व्यक्ति दूसरे को किस करना पसंद नहीं करता है। ऐसे व्यक्ति को लगता है कि किस करने से मुंह से संबंधित रोग हो सकता है। वहीं कुछ लोग मुंह से आने वाली बदबू के चलते किस करने से बचते हैं।

कैसे करें पाएं इस डर पर काबू

डॉ. रचना श्रीवास्तव कहती हैं कि इरोटोफोबिया से निजात के लिए मनोचिकित्सा में टॉपिकल थेरेपी,  कॉग्निटिव बिहेवियर और सेक्स थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट काउंसलिंग के जरिए  लोगों के मन में बैठी सेक्स से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने का प्रयास करते हैं। साथ ही पीड़ित व्यक्ति की मानसिक और व्यवहारिक स्थिति का अवलोकन कर उसके डर और तनाव को दूर करने की कोशिश की जाती है। 

इसलिए अगर आपको इस तरह की कोई समस्या है तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय इसके लिए किसी मनोचिकित्सक से जरूर संपर्क करें। ताकि आपकी निजी जिंदगी और रूमानी रिश्ता बेहतर हो सके। उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें- Mirror Exposure Therapy: बॉडी शेमिंग से उबरने में मदद करेगी यह थेरेपी

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।