दवा से ज्‍यादा असरदार नुस्‍खा: हाथों पर सिर्फ प्‍याज रगड़ने से ठीक हो जाता है लू से होने वाला बुखार

इस आयुर्वेदिक उपाय को अपनाने से आपका बुखार दुनिया की जितनी भी दवाई है उससे जल्‍दी उतर जाएगा।
Updated:- 2019-06-24, 16:06 IST
heat stoke fever main

गर्मियों के दिनों में लू के कारण बुखार होना एक आम समस्‍या है। इससे बचने के लिए अक्‍सर लोग उपायों की तलाश में रहते हैं। जी हां गर्मियों में बुखार की मुख्‍य वजह हमारी बॉडी में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का अचानक से असंतुलित हो जाना। इसकी वजह से हमें बुखार आता है और इसे हमें बैलेंस करना पड़ता है। इसके लिए लोग कई तरह की दवाइयां जैसे पैरासिटामोल और एंटीबायोटिक लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन ये बुखार हमें 3 से 4 दिनों तक बहुत ज्‍यादा परेशान करता है। ल‍ेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि एक घरेलू नुस्‍खा इसके लिए बहुत ही ज्‍यादा असरकार है जो हमें इस गर्मियों में होने वाले बुखार और लू से मुक्ति दे सकता है। इस बारे में हमें भोपाल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और कई हेल्थ विषयों पर किताबें लिख चुके डॉक्‍टर अबरार मुल्तानी बता रहे हैं। वह हमें एक ऐसे जबरदस्‍त आयुवर्दिक घरेलू उपाय के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिससे आप गर्मियों में लू से होने वाले बुखार का इलाज घर में आसानी और फ्री में और बहुत ही असरदार तरीके से कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: High fever होने पर आपकी बॉडी में होता है कुछ ऐसा

onion for fever inside


जी हां प्‍याज के बारे में बात कर रहे है जिसका इस्‍तेमाल वैसे भी आपको लू से बचने के लिए खाने के लिए बोला जाता है। लेकिन हमारे एक्‍सपर्ट आपको इसे खाने के साथ-साथ इसके रस को तलवों पर लगाने के बारे में बता रहे हैं। आइए इसे इस्‍तेमाल करने का सही तरीके के बारे में जानें। 

 

लू से बचने के लिए प्‍याज का रस

  • इसके लिए हमें सिर्फ इतना करना है कि घर में मौजूद प्‍याज का रस निकालना है।
  • यह रस आप आसानी से प्‍याज को कद्दूकस करके निकाल सकती है।
  • फिर इसे बुखार से पीडि़त व्‍यक्ति की हथेलियों पर अच्‍छे से मलना है।

onion hand for fever


  • ऐसा ही उसके पैर के तलवों पर भी करना है।
  • ऐसा आपको सुबह और शाम दोनों टाइम 5-5 मिनट करना है।
  • ऐसा करने से आपका बुखार दुनिया की जितनी भी दवाई है उससे जल्‍दी उतर जाएगा।
  • लेकिन सिर्फ लू से होने वाले बुखार में ही यह उपाय असरदार होता है।

 

onion for fever inside


जब भी आपको गर्मियों में लू के कारण बुखार आए तो इसे जरूर आजमाएं क्‍योंकि प्‍याज में मौजूद एसेंशियल ऑयल और बहुत सारे एल्कलाइन तेजी से पानी और इलेक्‍ट्रोलाइट्स को बैलेंस करते हैं और उसे वापस रिस्‍ट्रोर कर देते हैं। और रोगी बहुत जल्‍दी ठीक हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: दवाओं से नहीं बल्कि घर में मौजूद इन 5 हर्ब्‍स से दूर होगा वायरल फीवर, जानिए कैसे

अगर आपको भी गर्मियों में लू के कारण बुखार आता है तो आप इस नुस्‍खे को आजमा सकती हैं। इसका कोई साइड इफेक्‍ट नहीं है और आप अपने बच्‍चों पर भी इसे आजमा सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।