मौसम बदलने का हमारे शरीर पर सीधा प्रभाव पड़ता है। गर्मी, सर्दी या मानसून, अलग-अलग मौसम में सेहत से जुड़ी अलग-अलग दिक्कतें हो सकती है। हर मौसम में शरीर के फंक्शन करने के तरीके में भी थोड़ा अंतर आता है। बात अगर सर्दियों की करें, तो सर्दियों में कई कारणों से पाचन पर असर होता है।
सर्दी के मौसम में डाइजेशन प्रोसेस धीमा हो सकता है। इसकी एक वजह यह भी है कि इस मौसम में हम पानी कम पीते हैं और दूसरा कारण यह है कि फिजिकल एक्टिविटी भी सर्दी में कम हो जाती है। इसके अलावा, सर्दियों में शरीर खुद को गर्म रखने का काम करता है और शरीर की गर्मी का इस्तेमाल बॉडी हीट को मैनेज करने में होता है। इस कारण भी पाचन क्रिया धीमी होने लगती है।
कई बार ठंड बढ़ने पर लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें भी परेशान करने लगती हैं। ऐसे में ठंड में डाइजेशन को मजबूत बनाने में एक्सपर्ट के बताए कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
सर्दियों में पाचन को दुरुस्त कर सकते हैं ये टिप्स (How to support Digestion in Winter)
- सर्दियों में कई सारी हरी सब्जियां मार्केट में मिलती है। इस मौसम में डाइजेशन को दुरुस्त करने के लिए, मौसमी सब्जियों का डाइट का हिस्सा बनाएं। मेथी, बथुआ, सरसो, शलजम और भी कई सब्जियां पेट साफ करने में और डाइजेशन को मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं।
- सर्दियों में सूप एक टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है। सूप न केवल शरीर को अंदर से गर्म रख सकता है बल्कि सब्जियों के सूप को डाइट में शामिल करने से वजन भी कम होता है और डाइजेशन भी मजबूत होता है।
- यह भी पढ़ें-Gut Health: डाइजेशन को दुरुस्त करने के लिए डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स
- आप रात के डिनर को हेल्दी सूप के बाउल से रिप्लेस कर सकती हैं। सब्जियों के सूप में आप रागी के आटे को भी मिला सकती हैं। यह भी डाइजेशन के लिए फायदेमंद होता है।
- सर्दियों में पाचन कमजोर होने के पीछे एक वजह फिजिकल एक्टिविटी का कम होना भी है। खाने के बाद कम से कम 15-20 मिनट वॉक करें। अगर बाहर जाने में आलस आ रहा है या ठंड अधिक लग रही है, तो घर के अंदर ही वॉक करें।
- सर्दी के मौसम में वॉटर इनटेक कम हो जाता है। दिन भर में गुनगुना पानी जरूर पिएं। इससे पाचन अच्छा होता है।
- दालचीनी, अदरक या अन्य कोई हर्बल टी भी इस मौसम में डाइजेशन को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है।
यह भी पढ़ें- डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण है 1 चम्मच घी, ऐसे करें डाइट में शामिल
सर्दियों में पाचन को दुरुस्त बनाने में एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों