Good Sleep: रात-भर करवट बदल-बदल कर हो गई हैं परेशान, अच्छी नींद के लिए करें ये काम

अक्सर हमें बचपन में कहा जाता था कि टाइम से सोना बेहद जरूरी होता है। वहीं इसके लिए हमें माता-पिता डांट भी दिया करते थे। हालांकि उम्र चाहे कितनी भी हो जाए, समय से रूटीन को फॉलो करके खाना और सोना बेहद जरूरी होता है।
ऐसे में बदलते लाइफस्टाइल और स्ट्रेस से भरे जीवन में अक्सर हमारी रातों की नींद उड़ जाती है। कई बार ऐसा ज्यादा टेंशन लेने के कारण भी होता है। ऐसे में एक्सपर्ट डॉ चित्रा आनंद ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को साझा किया है, जिसमें उन्होंने अच्छी नींद के लिए कुछ टिप्स को शेयर किया है। आइये जानते हैं क्या हैं वो टिप्स-
View this post on Instagram
अच्छी नींद के लिए सही रूम टेम्परेचर है जरूरी
स्ट्रेस से भरे जीवन में रात को सही तरीके से सोने के लिए आपको मौसम को ध्यान में रखकर ही रूम टेम्परेचर को सेट करना चाहिए। गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर का तापमान आप अपनी बॉडी से एक डिग्री कम रखें। ऐसा करने से आपका स्ट्रेस कम होगा और अच्छी नींद आने में काफी मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: कम नींद लेने पर डायबिटीज मरीजों को हो सकती हैं ये दिक्कत
रात को क्यों नहाना चाहिए?

अक्सर हम सुनते हैं कि कुछ लोग दिन भर की भाग-दौड़ के बाद घर आकर पहले नहाते हैं या कई लोग सोने से पहले भी नहाना पसंद करते हैं। इसके लिए हमें ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर खुल जाता है और थकावट थोड़ी कम होने लगती है। साथ ही, फ्रेश महसूस होता है, जिससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या नींद की कमी से फर्टिलिटी पर असर होता है? जानें
अच्छी नींद के लिए काम आएगा वॉटर बैग
रात-भर करवट बदलने के बाद भी नींद नहीं आ रही है तो इसके लिए आप वॉटर बैग की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप ठंडे पानी से भरे वॉटर बैग को अपनी टांगों के बीच में रख लें। ऐसा करने से आपका स्ट्रेस कम होने लगेगा और अच्छी नींद आने में आपको मदद मिल पाएगी।
अगर आपको हेल्थ टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।