Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:33 AM IST

जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? इस नुस्खे से मिलेगी मदद

जोड़ों का दर्द आजकल जवां लोगों को भी परेशान करने लगा है। इसे दूर करने के लिए आपको डाइट में कुछ खास न्यूट्रिएंट्स को शामिल करना चाहिए। एक्सपर्ट का बताया यह खास मिक्चर ट्राई करें।
Updated:- 2023-07-26, 14:06 IST
what can i use for joint pain at home

जोड़ों के दर्द को एक वक्त तक बुढ़ापे से जोड़ कर देखा जाता था। ज्यादातर यही कहा जाता था कि उम्र बढ़ने पर जोड़ो का दर्द परेशान कर सकता है। लेकिन आज के वक्त में गलत खान-पान और लाइफस्टाइल के चलते जोड़ों का दर्द लोगों को कम उम्र में ही परेशान करने लगा है। 30 की उम्र पार करते ही अब काफी लोग ज्वॉइंट पेन के शिकार हो जाते हैं। इसके पीछे ज्वॉइंट फ्ल्यूड और कोलेजन का कम होना है। इसे दूर करने के लिए डाइट में कई बदलाव करने की सलाह दी जाती है। वहीं, एक्सरसाइज को भी जरूरी माना जाता है।

यहां हम आपको एक खास मिक्चर के बारे में बता रहे हैं, जिसमें इस्तेमाल की जाने वाली चीजें जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद मिल सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खाhow to cure joint pain with foxnut

  • मखाना शरीर में कैल्शियम लेवल बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह आस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों को भी कम करता है।
  • बादाम में कैल्शियम और मैग्नीशियम अधिक होता है। यह ज्वॉइंट्स के इंफ्लेमेशन को करता है। साथ ही जोड़ों को मजबूती देता है।
  • भुने हुए चने में विटामिन-के होता है। जो शरीर में कैल्शियम अब्जॉर्बशन में मदद करता है और जोड़ों के दर्द में आराम देता है।
  • सूखे हुए खजूर यानी छुआरे में विटामिन- सी और विटामिन-डी अधिक होता है। यह कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करता है और जोड़ों में लचीलापन लाता है।
  • अजवाइन में विटामिन-के होता है। यह मांसपेशियों को आराम पहुंचाकर जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करता है।
  • दालचीनी में सिनेमिक एसिड होता है। यह जोड़ों के दर्द और इंफ्लेमेशन को कम करती है।
  • मिश्री डाइजेस्टिव जूस को रिलीज करने में मदद करती है। गैस को दूर कर पाचन को सुधारती है।
  • सौंठ में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है जो जोड़ों की ऐंठन को कम करती है।

यह भी पढ़ें- अर्थराइटिस के दर्द से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये चीजें

जोड़ों के दर्द को दूर करेगा यह खास मिक्चर

home made mixture to reduce joint pain

सामग्री

  • बादाम- 1/2 कटोरी
  • मखाना- 1/2 कटोरी
  • भुने हुए चने-  1/2 कटोरी
  • सौंठ-  1/2 टीस्पून
  • अजवाइन- 1 टीस्पून
  • दालचीनी-  1/2 टीस्पून
  • सूखा हुए खजूर- 5
  • मिश्री- 1/4 कटोरी

विधि

  • सभी चीजों को ग्राइंड कर के एक पाउडर बना लें।
  • 1 चम्मच पाउडर को 1 गिलास पानी में मिलाएं।
  • इसे रोज दिन में 1 बार पिएं।

यह भी पढ़ें- कैसे करें जोड़ों के दर्द का इलाज? ये आयुर्वेदिक टिप्स करेंगी मदद

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।