Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

इन 5 समस्याओं को कंट्रोल कर सकता है कैस्टर ऑयल, ऐसे इस्तेमाल करने से मिल सकता है फायदा

कैस्टर ऑयल एक बेहद प्रभावी तेल है, अगर आप एक्सपर्ट के बताए इस तरीके से इसका इस्तेमाल करते हैं तो इससे कई समस्याओं में फायदा मिल सकता है।
Updated:- 2025-01-13, 15:12 IST
image

कैस्टर ऑयल एक नेचुरल और बेहद प्रभावी तेल है जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के गुण होते हैं जैसे एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल। आम तौर पर हम इससे मालिश कर लेते हैं, या फिर कुछ खाने पीने की चीजों में इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज हम आपको इसके इस्तेमाल करना एक खास तरीका बता रहे हैं जिससे सेहत को फायदा मिलता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।

कैस्टर ऑयल के फायदे

Castor-oil-apply-1736339440728

  • कैस्टर ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर के सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
  • यह तेल आंतों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे पाचन तंत्र सक्रिय होता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
  • कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस की समस्या में कर सकती हैं। यह तेल पीरियड्स के दर्द में भी आराम पहुंचता है।
  • कैस्टर ऑयल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है, जिससे त्वचा चमकदार और मुलायम बनती है।
  • कैस्टर ऑयल शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकलने में मदद करता है यह एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करता है।

कैसे करें कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

  • सबसे पहले हॉट बैग गरम कर लें।
  • अब एक साफ कॉटन का कपड़ा या टॉवल ले लें।
  • इस कपड़े पर दो चम्मच कैस्टर ऑयल डालें।
  • आप तेल को कपड़े पर समान रूप से फैला सकते हैं ताकि यह पूरी तरह से पेट की त्वचा पर लगे।
  • अब तेल से सने हुए कपड़े को अपने पेट पर रखें,
  • अब हॉट बैग को पेट पर उसी कपड़े के ऊपर रखें।
  • अब कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए इसी तरह से कपड़े को पेट पर रखकर लेट जाएं।

यह भी पढ़ें-ग्लूटेन फ्री डाइट पर हैं तो भूल से भी ना करें ये गलतियां

ऐसे भी करें इस्तेमाल

  • इस तेल को फेस पैक में हफ्ते में दो से तीन बार डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा इसे आप एक कप दूध या पानी में एक या दो बूंद डालकर हफ्ते में दो बार पी सकते हैं।
  • एक्सपर्ट बताती है कि सिर्फ इस तेल पर निर्भर रहना सही नहीं, आप एक संतुलित आहार, हाइड्रेशन और शारीरिक गतिविधि को जीवन में शामिल करके फायदा उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में डिनर के बाद कर लें ये काम, डाइजेशन रह सकता है दुरुस्त

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।