किस समय पर गन्ने का जूस पीना होगा सेहत के लिए अधिक फायदेमंद?

गन्ने का जूस पीने से शरीर को ठंडक और फायदा दोनों पहुंचता है लेकिन क्या आपको मालूम है इसे पीने का सही वक्त क्या है।
Updated:- 2024-05-08, 17:00 IST
Is sugarcane juice heat or cold

गर्मियों के मौसम में जब प्यास लगती है तो कुछ ठंडा पीने का दिल करता है। कुछ लोग सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं तो कुछ कोल्ड ड्रिंक...हालांकि ये ड्रिंक्स सेहत के लिए सही नहीं होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो गर्मी में प्यास बुझाने के लिए हेल्दी ड्रिंक का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आप गन्ने का रस पी सकते हैं। हालांकि अगर आप इसे सही वक्त पर नहीं पीते हैं तो आपको उतना फायदा नहीं होगा। आइए जानते हैं गन्ने का रस किस वक्त पीने से ज्यादा फायदा मिल सकता है।

गन्ने के रस में पाए जाने वाले पोषक तत्व

sugarcane juice time

गन्ने के रस में फैट, फाइबर,प्रोटीन सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसे पीने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बहाल करने में मदद मिलती है। यह बोवेल मूवमेंट की सही करके कब्ज की समस्या को दूर करता है।

यह भी पढ़ें- ज्यादा अनानास खाने से सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान

किस वक्त पीना चाहिए गन्ने का रस?

ganne ka juice

हेल्थ एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर के मुताबिक गन्ने का रस पीने का सबसे बेहतर टाइम है दोपहर 11 से 12 के बीच,इसके साथ ही गन्ने का रस हमेशा ताजा पीना चाहिए। गन्ने का रस बैठकर ही पीना चाहिए। एक दिन में एक गिलास गन्ने का रस पीना काफी है। आदर्श रूप से सप्ताह में कम से कम तीन बार गन्ने का रस पीना चाहिए। वहीं अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो आपको गन्ने का रस पीने से परहेज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-इन लोगों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है बेल का शरबत, सोच-समझकर करें सेवन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।