बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है। काफी महिलाएं गिरते बालों से परेशान हैं। इतना ही नहीं, आजकल समय से पहले लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। हेयरफॉल और प्री-मैच्योर ग्रे हेयर का मुख्य कारण, हमारे शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होता है। खान-पान सही न होना, हार्मोनल इंबैलेंस, प्रदूषण और तनाव समेत कई कारण बालों के झड़ने और समय से पहले सफेद होने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। लंबे घने और काले बालों के लिए आपको डाइट में इस आयुर्वेदिक पाउडर को शामिल करना चाहिए। इसे बनाने में 3 चीजों का इस्तेमाल होता है और इसे खाने से हेयरफॉल कम होता है। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
बालों का झड़ना कम करने के लिए रोज खाएं यह आयुर्वेदिक पाउडर (How can I stop Hair Loss naturally)
- इस पाउडर को करी पत्ता, भृंगराज, आंवला और ब्राह्मी को मिलाकर बनाया गया है। ये सारी चीजों सेल्युलर स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करती हैं।
- इससे हेयरफॉल कम होता है, बालों की ग्रोथ बढ़ती और समय से पहले बालों के सफेद होने को भी रोका जा सकता है।
- करी पत्ते में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
- इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी, विटामिन सी और प्रोटीन से बालों की दोबारा ग्रोथ में मदद मिलती है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
- भृंगराज में एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बालों का झड़ना कम करते हैं और स्कैल्प की दिक्कतों को दूर करते हैं।
- इसे केशराज भी कहा जाता है। इसे खाने के साथ इसे लगाने से भी बाल लंबे होते हैं।
- अगर आप रोज आंवला खाएंगी, तो इससे भी हेयरफॉल कम करने में मदद मिलेगी।
- आंवले में विटामिन-सी, जिंक और कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हेयरफॉल को कम कर बालों को लंबा बनाने में मदद करते हैं।
- बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में ब्राह्मी कारगर है। यह बालों का झड़ना रोकती है और बालों को लंबा-घना बनाती है।
हेयरफॉल के लिए कैसे तैयार करें आयुर्वेदिक पाउडर? (Can We mix Amla and Bhringraj Powder together)
- इस पाउडर को बनाने के लिए आपको 4 हर्ब्स भृंगराज, करी पत्ते, ब्राह्मी और आंवले का इस्तेमाल होता है।
- सभी चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर 1 पाउडर मिलाएं और 1 टीस्पून पाउडर को रोज सुबह खाली पेट या सोते वक्त घी के साथ लें।
- आपको कुछ ही दिनों में सफेद और झड़ते बालों में अंतर महसूस होगा।
यह भी पढ़ें- White Hair: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल, डाइट में शामिल करें ये 2 चीजें
सफेद बालों और झड़ते बालों को कम करने में यह आयुर्वेदिक पाउडर आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों