herzindagi
image

Belly Fat: लाख कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहा है लटका हुआ पेट? आज से ही शुरू कर दीजिए ये 4 उपाय

पेट की जिद्दी चर्बी को कम करना आसान नहीं होता है। बेली फैट के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लटकी हुई तोंद को कम करने के लिए, एक्सपर्ट के बताए इन कामों को आज से ही करना शुरू करें।
Editorial
Updated:- 2024-10-01, 19:39 IST

क्या आप पेट की जिद्दी चर्बी को कम करना चाहती हैं

क्या लाख कोशिशों के बाद भी अपना लटका हुआ पेट अंदर नहीं हो रहा है

  • क्या पेट और कमर के इर्द-गिर्द जमी चर्बी ने आपको परेशान कर दिया है
  • अगर ऐसा है, तो अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए इस परेशानी का हल लेकर आए हैं। पेट की जिद्दी चर्बी को कम करना मुश्किल होता है। लेकिन, सही डाइट, एक्सरसाइज और हेल्दी रूटीन के साथ ऐसा करना पॉसिबल है। बेली फैट कई वजह से हो सकता है। इसमें गलत खान-पान, स्ट्रेस, थायराइड, पीसीओडी और भी कई कारण शामिल हैं। लटकी हुई तोंद अगर आपकी शर्मिंदगी का कारण बन रही है, तो आज ही से इन 4 उपायों को करना शुरू करें। आपको कुछ दिनों में अंतर महसूस हो सकता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

बेली फैट को कम करने के लिए आज ही से शुरू करें ये 4 उपाय (What is the fastest way to lose belly fat at home)who cannot take apple cider

  • पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने में सेब का सिरका मदद कर सकता है। लंच और डिनर से आधे घंटे पहले 1 चम्मच सेब के सिरके को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं।
  • यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पेट की जिद्दी चर्बी को पिघलाने में मदद करता है। हालांकि, इसका सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए और कुछ लोगों को इसके सेवन से एलर्जी हो सकती है, इस बात का भी ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन

How does lack of sleep affect your fat

  • लटकी हुई तोंद को अंदर करने के लिए पूरी नींद लेना भी जरूरी है। अगर आप पूरी नींद नहीं ले रहे हैं, किसी वजह से तनाव में हैं, तो इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म और पूरे शरीर पर होता है। इसकी वजह से फैट बर्न होना मुश्किल हो जाता है।
  • बेली फैट को कम करने में अजवाइन की चाय भी मदद कर सकती है। अजवाइन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर, कैलोरी को बर्न करने में मदद करती है। इससे बढ़ता वजन कम होता है। खासकर, पेट और कमर के इर्द-गिर्द जमी चर्बी को कम करने में यह कारगर है।
  • पेट की चर्बी कम करने में प्लैंक एक्सरसाइज कारगर है। इससे पेट और कमर की चर्बी कम होती है। इसे रोजाना दिन में 2 बार करें।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- Belly Fat: थुलथुले पेट को अंदर कर सकते हैं ये 2 योगासन, रोजाना 10 मिनट करें

 

 

बेली फैट को कम करने में ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।