Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

कब शुरू होंगे पहले पीरियड्स? ये हैं 3 संकेत

क्‍या आपकी बेटी 10 वर्ष की हो चुकी है? अगर हां, तो बेटी को बताएं वो शरीर में दिखने वाले 3 सं‍केत हैं, जो पीरियड्स शुरू होने के पहले नजर आने लगते हैं। 
Updated:- 2019-10-11, 18:17 IST
first periods signs developing breasts

नेहा की उम्र अभी 11 वर्ष है। स्‍कूल में उसकी स्‍कर्ट पर अचानक ही लाल निशान नजर आने लगा। टीचर ने उसे सैनिटरी पैड दिया तो उसे उसका इस्‍तेमाल करना भी नहीं आ रहा था। घर आने के बाद उसने यह सारी बातें अपनी मां को बताई। नेहा की मां को बहुत ही दुख हुआ कि उसकी बेटी को यह सब सहना पड़ा। मगर, ऐसा अक्‍सर होता है। लड़कियों की उम्र 10 वर्ष होते ही उन्‍हें पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। किसी-किसी के पीरियड्स 11 से 16 वर्ष के बीच भी शुरू होते हैं।मगर, फर्स्‍ट पीरियड्स में मां और स्‍कूल में पीरियड्स पर दी गई जानकारी भी कभी-कभी प्रैक्टिकली काम नहीं आती और बच्चियों को शर्मिंदा होना पड़ता है। आप चाहें तो अपनी बेटियों को पहले से ही चेता सकती हैं। इसके लिए आपको अपनी बेटियों शरीर में होने वाले वो 3 बदलावों के बारे में बताना होगा, जो पीरियड्स शुरू होने का संकेत होते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: अनचाहे बाल, बढ़ते वजन और अनियमित पीरियड्स को अनदेखा न करें, हो सकती है ये समस्‍या

ब्रेस्‍ट साइज का बढ़ना 

बेटियों को समझाएं अगर उनके ब्रेस्‍ट का साइज बढ़ रहा हो तो समझ जाएं कि उनके पीरियड्स स्‍टार्ट होने में अब समय नहीं है। आपको बता दें कि जब लड़की के ब्रेस्‍ट उभरना शुरू होते हैं तो उन्‍हें पूरे आकार में आने में 4 से 5 वर्ष लगते हैं मगर, जब ब्रेस्‍ट उभरना शुरू हों तो उसके 2 वर्ष बाद से पीरियड्स शुरू होने लगते हैं। यही सही वक्‍त होता है जब आपको अपनी बेटी को पीरियड्स के बारे में जानकारी देनी चाहिए और उसे बताना चहिए कि उसे जब भी ऐसा महसूस हो तो उसे घबराने के जरूरत नहीं है बल्कि यह एक सामान्‍य प्रक्रिया है। 

इसे जरूर पढ़ें: Periods लेट होने पर बेवजह क्‍या-क्‍या सोचने लगती हैं लड़कियां

first periods signs discharge

प्‍यूबिक हेयर्स की ग्रोथ 

बेटी जब 10 वर्ष की हो जाए तो उसे इस बात पर ध्‍यान रखने के लिए कहें कि उसके प्‍यूबिक एरिया जो कि वैजाइना के आसपास के एरिया को कहते हैं। उसमें बालों की ग्रोथ तो नहीं हो रही अगर ऐसा हो रहा है तो उसे पीरियड्स के बारे में बताएं।

 

यही सही मौका है जब आपको उसे सैनिटरी पैड्स की जानकारी देनी चाहिए। बेटी को बताना चाहिए कि जब भी पीरियड्स शुरू हों तो उसे सैनिटरी पैड्स का इस्‍तेमाल कैसे करना है। प्‍यूबिक ऐरिया पहले पतले और सॉफ्ट बाल आते हैं उसके बाद फिर वह धीरे से बढ़ना शुरू होते हैं। जब ऐसा हो तो समझ जाएं कि एक या दो वर्ष में ही उसे पीरियड्स शुरू होने वाले हैं। 

 

व्‍हाइट डिसचार्ज शुरू होना 

यह तीसरा सकेंत होता है। जब बेटी का व्‍हाइट डिसचार्ज शुरू होता है। यह वैजाइनल डिसचार्ज सफेद या पीले रंग का होता है। बेटी को समझाएं जब भी उसे ऐसा हो तो वह सतर्क रहे क्‍योंकि डिसचार्ज का मतलब ही होता है कि कुछ ही महीनों में पीरियड्स शुरू होने वाले हैं। ऐसे में आपको उनके बैग में सैनिटरी पैड्स रखना शुरू कर देना चाहिए। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।