herzindagi
image

पीरियड्स के दिनों में आपको करनी चाहिए अपनी खास देखभाल, इन टिप्स को करें फॉलो

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को अपनी खास देखभाल करनी चाहिए। इस समय आपके शरीर में एनर्जी कम होती है और शरीर खुद को डिटॉक्स करता है। एक्सपर्ट के बताए कुछ खास टिप्स को फॉलो करें।
Editorial
Updated:- 2025-03-06, 12:41 IST

Period Care: बेशक महिलाएं आजकल पीरियड्स के मुश्किल दिनों को अपने डेली टास्क और रूटीन के आड़े नहीं आने देती हैं। लेकिन, यह पूरी तरह से सच है कि ये दिन किसी भी महिला के लिए, मुश्किल भरे होते हैं। हैवी फ्लो, पेन और थकान समेत कई चीजें, इन मुश्किल दिनों में महिलाओं को कई चीजों से गुजरना पड़ता है। पीरियड्स के दिनों में आपको अपनी खास देखभाल करनी चाहिए।  इस समय पर खुद को आराम देना जरूरी है। साथ ही, एक्सपर्ट की बताई कुछ खास चीजों का ध्यान रखें ताकि आप ज्यादा कमजोरी और थकान महसूस न करें। पीरियड्स के दिनों में खुद की देखभाल करने के लिए, इन खास टिप्स को फॉलो करें। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

पीरियड्स के दिनों में इन टिप्स से रखें खुद का ख्याल

how to take care of yourself when you are on periods

  • पीरियड्स के दिनों में आराम करना बहुत जरूरी है। इस समय खुद पर फिजिकल या मेंटल प्रेशर न डालें। दिमाग और शरीर को आराम देने की कोशिश करें। बेशक, रूटीन कामों को पूरी तरह से नहीं टाला जा सकता है। लेकिन, ज्यादा से ज्यादा खुद को आराम दें।
  • इस समय पर एक तरह से आपका शरीर अंदर से खुद को डिटॉक्स करता है। ऐसे में आराम करना बहुत जरूरी है।
  • पीरियड्स के दिनों में होने वाले ब्लड फ्लो की वजह से अक्सर महिलाओं को कमजोरी और थकान महसूस होती है। ऐसे में इस समय पर विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर डाइट लें।
  • इस समय पर कई बार महिलाओं को अनहेल्दी क्रेविंग्स भी होती हैं। हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव के कारण, इसे पूरी तरह से अवॉइड नहीं किया जा सकता है। इसलिए, बिना गिल्ट के इन कुछ दिनों में आप अपनी पसंदीदा चीजों को एज्वॉय करें।
  • इस समय पर गुनगुने पानी में नहाने से आपको आराम मिल सकता है। इससे मसल्स रिलैक्स होती हैं और ब्लड फ्लो में सुधार होता है।

 यह भी पढ़ें- पीरियड के दर्द में पेनकिलर से ज्यादा असर कर सकती है यह देसी चाय, नानी-दादी भी मानती हैं गुणकारी

Period fact women should know

  • पीरियड्स के दिनों में पूरी नींद लेना भी जरूरी है। इन दिनों में कई बार आपको सामान्य से अधिक नींद आ सकती है। यह पूरी तरह से नॉर्मल है और इससे शरीर को आराम मिलेगा।
  • पैरों के नीचे तकिया लगाकर सोने से आपको आराम मिल सकता है।
  • इन दिनों में स्ट्रेस और मूड स्विंग्स को कम करने के लिए, अच्छा म्यूजिक सुनें, वॉक करें, अपनी पसंदीदा मूवी देखें, बुक्स पढ़ें और कुछ योगासन भी जरूर करें।
  • इस समय पर हर्बल टी पीना भी फायदेमंद रहेगा। अदरक वाली चाय, ब्लोटिंग को दूर करने और पीरियड पेन में आराम पहुंचाने में मदद कर सकती है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के मुश्किल दिन बनेंगे आसान, करें ये 4 काम


पीरियड्स के मुश्किल दिनों को आसान बनाने के लिए, इन तरीकों से। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।