Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

सुबह के वक्त करें ये काम, दिन भर बनी रहेगी ऊर्जा

क्या आपको भी सुबह उठने के बाद आलास महसूस होता है, दिन भर लो एनर्जी फील करते हैं तो एक मॉर्निंग हैबिट को अपनाकर खुद को रिचार्ज कर सकते हैं।
Updated:- 2024-12-18, 11:24 IST
image

बहुत सारे लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें दिन भर एनर्जी महसूस नहीं होता, हर वक्त आलस बना रहता है। इसके कारण प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ता है। ऐसा क्या करें कि सुबह के वक्त से लेकर शाम तक एनर्जेटिक बन रहें। डाइट में कौन सी चीज शामिल करें जिससे ऊर्जा मिले। बहुत सारे लोगों का यह सवाल रहता है। अगर आप भी दिन भर लो एनर्जी फील करते हैं तो हम आपको हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा के बताए एक हैक के बारे में बता रहे हैं जिसे फॉलो करने से आप खुद को सुपरचार्ज कर सकते हैं। खासकर सर्दियों में इसका काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है । चलिए जानते हैं ऊर्जावान रहने के लिए क्या करना चाहिए

एनर्जेटिक रहने के लिए ऐसे करें खुद को रिचार्ज

sunlight

एक्सपर्ट बताती हैं कि एनर्जेटिक रहने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप सुबह के वक्त खुद को सनलाइट से रिचार्ज करें, सुबह उठते ही धूप में 10 से 15 मिनट का समय जरूर बताएं। इससे पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। सूरज की रोशनी में बैठने से शरीर में सेरोटोनिन नामक हार्मोन बढ़ता है, जो मूड को अच्छा करने और मानसिक स्थिति को स्पष्ट रखने में मदद करता है।

यह पूरे दिन आपको रिचार्ज रखती है। वहीं जब आप सूरज की रोशनी में बैठते हैं तो इससे आपको रात को अच्छी नींद आती है और जब आप रात में अच्छी नींद लेते हैं तो इसका सीधा असर अगले दिन भर की ऊर्जा पर पड़ता है, जिससे आप पूरी तरह से तरोताजा महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें-एंग्जायटी से डील करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये खास बदलाव

teenage-girl-lifestyle-concept_23-2148094018

इसके अलावा सूरज की रोशनी में बैठने से शरीर में विटामिन डी का लेवल बढ़ता है जिससे बोन हेल्थ को बढ़ावा मिलता है। यह हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मददगार है। इससे कोर्टिसोल हार्मोन कम होता है,चिंता और तनाव में कमी आती है।

यह भी पढ़ें-शरीर के इन 4 अंगों पर लगाएं घी, सर्दियों में सेहत रहेगी सही

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।