आजकल खराब जीवनशैली और तनाव की वजह से न जाने कितनी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। कम उम्र में ही लोग बीमारियों का शिकार होने लगे हैं। शुगर, बीपी, इनडाइजेशन, डिप्रेशन और शरीर में दर्द जैसी कई चीजें हैं, जो हर उम्र के लोगों को परेशान कर रही हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें से सबसे आम कारण, खान-पान और लाइफस्टाइल का सही न होना है। स्वस्थ रहने के लिए भी आजकल लोग शॉर्टकैट या फैंसी हैक्स तलाशने लगे हैं। लेकिन, असल में हमारी प्राचीन परंपराओं में सेहत का खजाना छिपा है। आपने अक्सर घरों में दादी-नानी को सोने से पहले बच्चों के तलवों पर गुनगुने तेल से मालिश करते हुए देखा होगा। इससे भी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। सिर्फ तलवे ही नहीं, पिंडलियों की मालिश करना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि अगर आप रोज 5 मिनट हथेलियों से पिंडलियों पर थपथपाएंगी, तो इससे क्या हो सकता है। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
रोजाना 5 मिनट हथेलियों से पिंडलियों को थपथपाने से क्या होता है?
- एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले हथेलियों से पिंडलियों को थपथपाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। इससे पेट आसानी से साफ होता है और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
- ऐसा रोजाना करने से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में भी मदद मिल सकती है।
- इससे मांसपेशियों की जकड़न कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे पैरों की नसों में आराम मिलता है और पैर दर्द भी कम हो सकता है। अगर आपको पैरों में ऐंठन महसूस होती है, तो भी पिंडलियों को थपथपाने से आराम मिल सकता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
यह भी पढ़ें- सोने से पहले तलवों पर हल्का गुनगुना सरसों का तेल लगाने से क्या होता है?
- थपथपाने से लिंफैटिक ड्रेनेज को बढ़ावा मिलता है। इससे पिंडलियों की सूजन को कम किया जा सकता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि शारीरिक और मानसिक रूप से आराम मिल सकता है और स्ट्रेस दूर होता है।
- इससे बीपी कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है।
- आपको रोजाना खाली पेट 5 मिनट के लिए हल्के हाथों से पिंडलियों को दोनों ओर से थपथपाना है।
रोज 5 मिनट पिंडलियों को थपथपाने से आपको ये बड़े फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों