सेलेब्स खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के टिप्स को फॉलो करते हैं। फिटनेस के लिए घंटों जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ सख्त डाइट को फॉलो करते हैं। पिछले कुछ समय से फिटनेस के लिए पोल डांस एक्ट्रेसेस की पसंद बन रहा है। सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्स पोल डांस का वीडियो शेयर कर फैंस को फिटनेस के लिए प्रेरणा देते हैं। कृति खरबंदा, जैकलीन फर्नांडिस, नेहा पेंडसे, निया शर्मा और यामी गौतम समेत सभी अभिनेत्रियां फिट रहने के लिए पोल डांस करती हैं। पोल डांस उनके वर्कआउट का अहम हिस्सा बन गया है। आप भी सोच में पड़ गए होंगे भला पोल डांस करने से कैसे फिट हो सकते हैं? तो बता दें कि पोल डांस फिटनेस के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन है। भारत में भी पोल डांस का ट्रेंड बढ़ रहा है। इस लेख में हम आपको पोल डांस के फायदे बताएंगे साथ ही यह भी जानेंगे कि फिटनेस के लिए पोल डांस क्यों जरूरी है।
पोल डांस एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें पोल को पकड़ कर डांस करना होता है। डांस के दौरान पोल पर ऊपर- नीचे, घूमना और डांस करना होता है। पोल डांस करने से पूरे शरीर पर असर पड़ता है। इस एक्सरसाइज को करना आसान नहीं है। पोल डांस सीखने के दौरान चोट भी लग जाती है। इस एक्सरसाइज को सीखने में काफी समय लगता है। पोल डांस फिटनेस के साथ-साथ तनाव को भी दूर करने में मदद करता है।
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति फिट रहने के लिए पोल डांस करती हैं। अभिनेत्री अक्सर इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने इस एक्सरसाइज की मदद से खुद को फिट रखा।अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर बताया- मैं बहुत कॉन्फिडेंट और मजबूत फील करती हूं। मुझे अब गिरने का डर नहीं है, मेरी सारी चिंता और संदेह अचानक दूर हो जाती है।
नेहा पेंडसे टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है, लेकिन उन्हें कई बार मोटापे के लिए ट्रोल भी किया गया था। नेहा पेंडसे एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने वजन कम करने के लिए पोल डांस सीखा और वह दिन में लगभग 2 घंटे पोल डांस करती थी।
यह विडियो भी देखें
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपने कमाल के फैशन के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस टोन्ड लेग्स और फिट बॉडी के लिए जमकर वर्कआउट करती हैं। वह शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए पोल डांस करना पसंद करती हैं। वह पिछले कई सालों से फिट रहने के लिए पोल डांस कर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं।
फिट रहने के लिए यामी गौतम को भी पोल डांस काफी पसंद है। यामी गौतम ने पहली बार यह डांस साल 2018 में सीखा था। एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को फिट रहने की सलाह देती हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट स्टाइलिश और स्टनिंग एक्ट्रेस हैं। वह फैशन स्टेटमेंट के साथ-साथ फिटनेस का भी काफी ध्यान रखती हैं। अभिनेत्री फिट रहने के लिए अक्सर पोल डांस करती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना फिटनेस वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पोल डांस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- मुझे पोल की याद आती है साथ ही घुटनों और जांघों में चोट और शरीर में दर्द! मैं फिर से इन सबके लिए तैयार हूं। निया अक्सर अपने फैंस को भी फिट रहने के लिए प्ररेणा देती हैं।
अनीता हसनंदानी टीवी जगत की स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अपनी खूबसूरती के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह भी पोल डांस सीख चुकी हैं।
टीवी एक्ट्रेस आशका गोरडिया मानती हैं कि पोल डांस करने से उन्हें बहुत खुशी मिलती है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को फिटनेस गोल्स देती हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया संसेशन अवनीत कौर फिटनेस के लिए खूब मेहनत करती हैं। एक्ट्रेस खुद को पोल डांस के जरिए फिट रखती हैं। अवनीत टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वह कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरूआत डांस इंडिया डांस लील मास्टर्स से किया था। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म मर्दानी से डेब्यू किया था। बता दें कि उन्हें टिक-टॉक स्टार के रूप में पहचान मिली थी। इंस्टाग्राम पर अवनीत के लगभग 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
इसे भी पढ़ेंःFitness Tips: जवां रहने के लिए ये 8 एक्सरसाइज घर में ही कर सकती हैं महिलाएं, रोजाना जरूर करें
पोल डांस एक मजेदार एक्सरसाइज है। पोल के चारों ओर घूमने से शरीर में लचक आती है। आप भी फिट रहने के लिए पोल डांस कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसक फायदे
इसे भी पढ़ेंःयामी गौतम के pole dance moves दे रहे हैं आपको नए fitness goal
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज खुद को फिट रखने के लिए पोल डांस करती हैं। पोल डांस के दौरान पोल को मजबूती से पकड़ा जाता है जिससे हाथों की ताकत बढ़ती हैं। इस एक्सरसाइज के दौरान शरीर का वजन उठाना पड़ता है। इससे पीठ की मांसपेशियों, बाइसेप्स और फोरआर्म्स की ताकत बढ़ती है। आप भी फिट रहने के लिए पोल डांस कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image credit : freepik images
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।