कौन-सी टॉप-लोड वॉशिंग मशीन लोगों के बीच है लोकप्रिय? जानिए आप भी

तलाश है एक अच्छी सी टॉप लोड वॉशिंग मशीन की और अमेजन पर मिलने वाले विकल्पों को लेकर है उलझन? यहां आपको उन मॉडल्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें लोगों ने भी काफी पसंद किया है और जो अपनी शानदार क्वालिटी की वजह से आपके लिए भी सही पसंद साबित हो सकती हैं। तो आइए देखते हैं बड़े ब्रांड्स के विकल्पों को।

टॉप लोड में कौन सी वॉशिंग मशीन सबसे अच्छी है?
टॉप लोड में कौन सी वॉशिंग मशीन सबसे अच्छी है?

आसान यूजर इंटरफेस, ऊर्जा कुशलता, अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल्स और अलग-अलग वॉश प्रोग्राम्स के साथ आने की वजह से आजकल घरों में टॉप-लोड वॉशिंग मशीन काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। एक टॉप-लोड वॉशिंग मशीन वो होती है जिसमें कपड़ों को ऊपर की तरह से डालना व निकालना पड़ता है। Amazon पर वैसे तो कई ब्रांड्स की टॉप लोड वॉशिंग मशीन देखने को मिलती हैं, जिनमें से किसी एक को बेस्ट कहना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है। हालांकि, अगर बात करें लोगों के बीच लोकप्रिय ब्रांड्स की तो इस सूची में LG, Haier, Samsung, IFB और Whirlpool जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। इसी कड़ी में हम आपको यहां पर अमेजन पर मिलने वाले इन्हीं ब्रांड्स के कुछ टॉप-लोड वॉशिंग मशीन के मॉडल्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी जरूरत, पसंद व बजट के हिसाब से चुना जा सकता है। वहीं, ऐसे ही कई अन्य घरेलु उपकरणों की जनाकारी के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख कर सकते हैं। 

अमेजन पर ग्राहकों को क्यों पसंद आईं ये टॉप-लोड वॉशिंग मशीन?

ब्रांड

मॉडल

खास फीचर

अमेजन यूजर्स ने क्या कहा?

Haier

HWM70-306S8,Dark Jade Silver

बेहतर धुलाई के लिए ओशियेनस वेव ड्रम, जीरो प्रेशर फीचर, कपड़ों पर नाजकु और दागों पर कठोर

इसकी वॉश क्वालिटी, इस्तेमाल करने में सरलात और आसान इंस्टॉलेशन के चलते इसे काफी पसंद किया गया है।

Samsung

WA80BG4441BGTL, Light Gray

ईको बबल टेक्नोलॉजी, ड्यूअल स्टॉर्म, बबल स्टॉर्म व ईको टब क्लीन जैसे फीचर्स कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करने में मददगार होंगे।

यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन की क्वालिटी अच्छी लगी। उनका कहना है कि यह इस्तेमाल व समझने में आसान लगी। यह चलते वक्त ज्यादा शोर नहीं करती और इसे एक पैसा वसूल प्रोडक्ट भी बताया गया है।

Whirlpool

MAGIC CLEAN 7.0 GENX GREY 5YMW

स्मार्ट सेंसर, ZPF टेक्नोलॉजी, डिले वॉश, ऑटो टबल क्लीन, ड्राय टैप सेंसिंग व ऐक्वा स्टोर 

यूजर्स को लगता है कि यह वॉशिंग मशीन एक अच्छा प्रोडक्ट है जो पैसे के लिए अच्छा मूल्य प्रदान करता है और उपयोग में आसान है। लोगों का कहना है कि इसकी फंक्शनिंग को समझना भी आसान है।

LG

T80VBMB4Z

टर्बो ड्रम, स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, ऑटो रीस्टार्ट फीचर, डीले स्टार्ट व चाइल्ड लॉक

यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन कीक्वालिटी और पैसे के हिसाब से सही लगी है, और वे इसके शांत संचालन और इस्तेमाल में आसानी की तारीफ करते हैं। इसकी धुलाई क्षमता और कार्यक्षमता को भी अच्छे रिव्यू मिले हैं।

IFB

TL S4RBS 10.0 Kg Aqua, Sparkle Silver

AI पावर्ड, ऐक्टिवमिक्स, ऐक्वा एनर्जी, स्मार्ट सेंसर, 6th सेंस टेक्नोलॉजी 

यूजर्स को यह वॉशिंग मशीन अपनी श्रेणी में बढ़िया प्रोडक्ट लगी है और इसकी कीमत के हिसाब से यह अच्छी है।  वे इसके इस्तेमाल में आसानी और इसकी विशेषताओं की सराहना करते हैं। इसकी कार्यक्षमता के बारे में अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

तो आइए अब इन्हीं वॉशिंग मशीन की अन्य विशेषताओं को विस्तार से जानते हैं, ताकि अपको एक सही विकल्प चुनने में मदद मिल सके। हालांकि, हम ऐसा कोई दावा नहीं करते हैं कि टॉप-लोड वॉशिंग मशीन में यही सबसे अच्छे विकल्प हैं और आप अपनी जरूरत, पसंद के हिसाब से किसी भी अन्य विकल्प के साथ भी जा सकते हैं। 

Loading...

Top Five Products

  • Loading...

    Haier 7 kg 5 Star Ultra air fresh Fully Automatic Top Load

    Loading...

    7 किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाली यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन Haier ब्रांड की है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें लगी 780 RPM की मोटर कपड़ों को अच्छी तरह धोने के साथ-साथ सुखाने में भी मदद करती है और इसमें एक सामान्य लोड को करीब 40 मिनट के अंदर धोया व सुखाया जा सकता है। इसमें आपको कपड़ों को धोने के लिए वॉश, रिंज, स्पिन, टब ड्राय, स्मार्ट, सोक, डेलिकेट और क्विक जैसे 8 वॉश प्रोग्राम्स मिल जाएंगे। पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना इसका ड्रम कपड़ों को अच्छी तरह तो धोएगा ही साथ-साथ लंबे समय तक टिकाऊ भी बना रहेगा। इसमें दिया गया नीयर जीरो प्रेशर पानी के कम प्रेशर के बावजूद टब को जल्दी भरने में मदद कर सकता है। अल्ट्र एयर फ्रेश टेक्नोलॉजी के साथ कपड़े धुलने के बाद भी टब में ही करीब 8-12 घंटे तक ताजा बने रह सकते हैं। इसमें दी गई खास Oceanus Wave टेक्नोलॉजी ड्रम में पानी की लहरे बनाती है, जिससे कपड़े अच्छी तरह साफ हो सके। वहीं, इसके डोर पर लगा टफेंडग्लास काफी मजबूत क्वालिटी का है, जो आसानी से टूटेगा भी नहीं। इस वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह कपड़ों पर नाजुक और दाग-धब्बों पर कठोर रहेगी, जिससे सबसे अच्छी वॉश क्वालिटी आपको मिल सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • मॉडल- ‎HWM70-306S8
    • शोर स्तर- ‎53 dB
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎1650 Watts
    • पुश बटन कंट्रोल
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • स्टेनलेस स्टील मटेरियल
    • क्विक वॉश

    खूबियां

    • ऑटो रीस्टार्ट फीचर बिजली जाने के बाद इसे पुरानी सेटिंग पर ही चालू कर सकता है।
    • मीडियम साइज के परिवार के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है।
    • वोल्टेज प्रोटेक्शन फीचर इसे ओवरलोडिंग की वजह से खराब होने से बचाएगा।
    • मैजिल फिल्टर कपड़ों से लिंट को आसानी से इक्ट्ठा कर सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि इसकी फंक्शनिंग अच्छी नहीं है।
    01

    Loading...

  • Loading...

    Samsung 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Digital Inverter Motor, Soft Closing Door, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    Loading...

    Samsung की यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड वॉशिंग मशीन है, जो बड़े परिवार के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन 6 वॉश प्रोग्राम्स के साथ आती है, जिसमें बेडिंग, डेलिकेट्स, ईको टब क्लीन, एनर्जी सेविंग, नॉर्मल, क्विक वॉश और जींस शामिल है। डिजिडल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कम आवाज के साथ दमदार प्रदर्शन दे सकती है। इसमें दी गई Eco Bubble टेक्नोलॉजी 73% तक कम ऊर्जा की खपत करते हुए, 19% तक कम पानी के साथ कपड़ों को धो सकती है। इसका बबल स्टॉर्म कपड़ों को 2.5x बेहतर तरह से सोखता है, जिससे कपड़ों को 20% तक बेहतर देखभाल भी मिलती है। वहीं, Dula Storm पानी में करंट समान बनाकर कपड़ों की सफाई करता है। ईको टब क्लीन ड्रम में जमा गंदगी को अच्छी तरह से हटाने में मदद करता है। वहीं, मैजिक फिल्टर कपड़ों से रोए हटाकर उन्हें इक्ट्ठा कर सकता है। इसके डायमंड ड्रम की Soft Curl डिजाइन कपड़ों को नाजुकता के साथ धोती है। बड़े परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • मॉडल- WA80BG4441BGTL
    • मोटर- 700 RPM
    • LED डिजिटल डिस्प्ले
    • वॉटर लेवल- 5
    • प्लास्टिक बॉडी
    • कंट्रोल कंसोल- टच
    • शोर स्तर- ‎60 dB

    खूबियां

    • रैट मेश प्रोटेक्शन की वजह से मोटर चूहों से बची रहेगी।
    • इसकी रस्टप्रूफ बॉडी में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी।
    • टेंपर्ड ग्लास विंडो से आप कपड़ों को धुलते समय देख सकेंगे।
    • चाइल्ड लॉक फीचर के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है।
    02

    Loading...

  • Loading...

    Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey

    Loading...

    यह घरेलु उपकरणों की मशहूर ब्रांड Whirlpool की वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 7 किलोग्राम की है और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें हार्ड क्वालिटी के पानी में भी आसानी से कपड़ों को धोया जा सकता है। इसमें लगे Smart Sensor, कम वोल्टेज और पानी की खराब कंडीशन को अपने-आप समझकर इसे सही तरह से काम करने में मदद करती है। इसमें आपको डेली, हेवी, डेलिकेट, व्हाइट्स, स्टेनवॉश, वॉश ओन्ली, वुलेन्स, बेडशीट, ईको वॉश, रिंज+ड्राय, ड्राय और ऐक्वा स्टोर जैसे वॉश प्रोग्राम्स मिल जाएंगे। इसमें 740 RPM की मोटर लगी है, जो कपड़ों को जल्दी व अच्छी तरह से सुखाने में मदद करेगी। ज़ीरो प्रेशर फिल (ZPF) टेक्नोलॉजी पानी के कम प्रेशर के बावजूद टब को 50% तक तेजी से भर सकती है। ‎यह वॉशिंग मशीन आपकी धुलाई संबंधी ज़रूरतों का ध्यान रखने के लिए इस्तेमाल में आसान 3-बटन कंट्रोल पैनल के साथ आती है। इसका Magic Lint फिल्टर, स्पिन साइकिल के दौरान अपने सेंट्रीफ्यूगल फोर्स की मदद से मशीन से लिंट को अपने-आप इकट्ठा और साफ कर सकता है। छोटे से मीडियम साइज के परिवार के लिए यह मशीन काफी अच्छा विकल्प हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Whirlpool
    • मॉडल- ‎MAGIC CLEAN 7.0 GENX
    • ड्राइंग साइकिल- 2
    • मैट फिनिश
    • वॉटेज- ‎360 Watts
    • स्पाइरो वॉश
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • रैट मेश

    खूबियां

    • एक्वा स्टोर अगली धुलाई के लिए टब में पानी भरकर रखने की सुविधा देता है।
    • इसकी वॉश साइकिल को 3-24 घंटे तक डिले किया जा सकता है।
    • ऑटो टब क्लीन फीचर के साथ टब अपने-आप साफ किया जा सकता है।
    • ऐक्स्प्रेस वॉश के साथ कम समय में कपड़े धोए व सुखाए जा सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसमें ज्यादा कंपन होने की शिकायत की है। 
    03

    Loading...

  • Loading...

    LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

    Loading...

    स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन LG ब्रांड की है, जिसकी क्षमता 8 किलोग्राम है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती हैं। Smart Inverter टेक्नोलॉजी की वजह से यह वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशलता के साथ इसे संचालित होने में मदद करती है। इसके टर्बो ड्रम के साथ आने वाला स्मार्ट मोशन इसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें आपको नॉर्मल, जेंटल, स्ट्रॉन्ग, प्री-वॉश+नॉर्मल, रिंज+, ऐक्वा रिजर्व और टब क्लीन जैसे प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसका Turbo Drum सबसे शक्तिशाली धुलाई को सक्षम बनाता है, जो विपरीत दिशा में घूमते हुए और पल्सेटर की मजबूत पानी की धारा के माध्यम से सबसे कठोर दागों को भी हटा सकता है। इसमें दिया गया ऑटो रीस्टार्ट बिजली जाने के बाद इसे पुरानी ही सेटिंग पर चलाता है, जिस वजह से आपका काम आसान हो जाता है। इसमें आपको चाइल्ड लॉक, वोल्टेज प्रोटेक्शन, रैट मेश, और डीले स्टार्ट जैसी खूबियां भी मिल जाएंगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • मॉडल- ‎T80VBMB4Z
    • पुश बटन कंट्रोल
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • वॉटेज- ‎450 Watts
    • ऑटो बैलेंस सिस्टम
    • साइड वॉटर फॉल
    • शोर स्तर- ‎54 dB

    खूबियां

    • LED डिस्प्ले पर संचालन संबंधित जानकारियों को देखा जा सकता है।
    • फजी लॉजिक वॉश लोड के हिसाब से सही प्रोग्राम सेट कर सकता है।
    • स्मार्ट डायग्नॉसिस फीचर की मदद से इसमें आई परेशानियों का पता लगाया जा सकता है।
    • 740 RPM की मोटर की वजह से कपड़े कम समय में सूखेंगे।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसमें धुलाई का समय ज्यादा लगा।
    04

    Loading...

  • Loading...

    IFB 10 Kg 5 Star AI Powered Fully Automatic Top Load Washing Machine

    Loading...

    फुली ऑटोमैटिक फंक्शन वाली IFB की यह टॉप-लोड वॉशिंग मशीन 10 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें आपको डेली, हेवी, डेलिकेट, व्हाइट्स, स्टेनवॉश, ऐंटी-बैक्टेरियल, वुलेन्स, बेडशीट, ईकवॉश, रिंज+ड्राय, ड्राय ओन्ली और वॉश ओन्ली जैसे प्रोग्राम्स आपको मिल जाएंगे। AI टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़े के प्रकार और वजन को समझते हुए वॉश प्रोग्राम को सेट करने का काम कर सकती है। इसमें दी गई पावर स्टीम सुविधा कपड़ों पर नाजुकता से और किटाणुओं पर कठोरता से काम करते हुए हर हॉट वॉश में 99.99% तक सफाई दे सकती है। इन-बिल्ट हीटर के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह कपड़ों से दाग-धब्बे, बैक्टेरिया व किटाणुओं को कुशलतापूर्वक हटा सकती है। इसका Aqua Energie फीचर हार्ड क्वालिटी के पानी की वजह से कपड़ों को खराब होने से बचाएगा और ActivMix यह सुनिश्चित करेगा की डिटर्जेंट पानी में अच्छी तरह से घुल रहा हो। 720RPM की मोटर के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन में कपड़े जल्दी सूख सकते हैं और साथ-साथ इसमें 48 घंटे तक पुराने दाग भी आशानी से साफ किए जा सकते हैं। 6th सेंस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह वॉशिंग ऊर्जा व पानी की बचत करने में भी मदद कर सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • मॉडल- ‎TL S4RBS 10.0 Kg Aqua
    • स्टेनलेस स्टील
    • चाइल्ड लॉक
    • ऐक्सप्रेस वॉश
    • 3 हॉट वॉटर मोड्स
    • हेक्स ब्लूम इंपेल
    • व्हील्स

    खूबियां

    • बड़े परिवारों के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है।
    • पावर ड्राय कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करेगा।
    • ZPF टेक्नोलॉजी पानी के कम प्रेशर के बावजूद कपड़ों को जल्दी भर सकती है।
    • इसमें 50 पुराने दागों को हटाया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है। 
    05

    Loading...

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • किस ब्रांड की टॉप लोड वॉशिंग मशीन अमेजन पर पसंद की जाती है?
    +
    अमेजन पर वैसे तो कई ब्रांड्स की टॉप लोड वॉशिंग मशीन देखने को मिलती हैं, जिनमें से किसी एक को बेस्ट कहना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है। हालांकि, अगर बात करें लोकप्रिय ब्रांड्स की तो इस सूची में LG, Haier, Samsung, IFB और Whirlpool जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है।
  • क्या टॉप लोड वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशल होती है?
    +
    सामान्य तौर पर टॉप लोड वाशिंग मशीनें फ्रंट लोड मशीनों की तुलना में ऊर्जा कुशल नहीं होती हैं, क्योंकि वे ज़्यादा पानी और ऊर्जा का उपयोग करती हैं, हालांकि, आजकल कई 5-स्टार रेटेड टॉप लोड मॉडल उपलब्ध हैं जो ऊर्जा की खपत को कम कर सकते हैं।
  • एक अच्छी टॉप लोड वॉशिंग मशीन किस कीमत पर मिल सकती है?
    +
    किसी भी टॉप लोड वॉशिंग मशीन की कीमत ब्रांड, क्षमता व फीचर्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। हालांकि एक मीडियम क्षमता वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन आपको ₹20,000-₹25,000 तक मिल सकती है।