फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन वह होती है जिसमें कपड़े मशीन के ऊपरी हिस्से की बजाय, सामने की ओर लगे एक दरवाजे से अंदर डाले और निकाले जाते हैं। इसमें एक हॉरिजॉन्टल ड्रम होता है जो कपड़ों को पानी और डिटर्जेंट में डुबोता है। यह डिजाइन पानी और ऊर्जा के कुशल उपयोग और टॉप-लोडिंग मशीनों की तुलना में कपड़ों पर इसकी कोमल सफाई करने के लिए पसंद की जाती है। Amazon पर आपको कई बड़े ब्रांड्स की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी, लेकिन एक सही विकल्प का चुनाव करना काफी मुश्किल काम हो सकता है। घर के लिए एक अच्छी वॉशिंग मशीन चुनते समय सिर्फ लोगों के रिव्यू ही नहीं कई सारी बातों को ध्यान में रखना होता है। इसी कड़ी में हम आपके लिए एक बाइंग गाइड लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप कई कारकों के आधार पर एक अच्छी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का चुनाव कर सकेंगे। इसी के साथ आपको यहां पर 5 बड़े ब्रांड्स के विकल्प भी देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें लोगों ने भी काफी पसंद किया है। इनमें से किसी भी एक वॉशिंग मशीन को आप अपनी पसंद, बजट व जरूरत के हिसाब से हाउस ऑफ अप्लायंस का हिस्सा बना सकते हैं।
भारत में मिलने वाली हाई क्वालिटी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन: बाइंग गाइड
1. क्षमता के हिसाब से (किलोग्राम में)
परिवार का साइज-
- 6-7 किलोग्राम: बैचलर्स, कपल या छोटे परिवारों (2-3 लोगों) के लिए आदर्श।
- 7-9 किलोग्राम: 3-4 लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त।
- 10 किलोग्राम या अधिक: बड़े परिवारों (5+ सदस्यों) या उन लोगों के लिए सही जो अक्सर रजाई और कंबल जैसी भारी चीजों को धोते हैं।
कितनी बार कपड़े धोते हैं-
अगर आप कपड़े कम बार धोते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में धोते हैं, तो अधिक क्षमता वाली मशीन चुनें।
2. स्पिन स्पीड (RPM)
- 1000 RPM: रोज़ाना कपड़े धोने के लिए उपयुक्त।
- 1200-1400 RPM: तेजी से कपड़े सुखाने और ऊर्जा कुशलता के लिए सही।
- 1600+ RPM: बहुत जल्दी कपड़े सुखाने के लिए काफी बढ़िया, खासकर जींस या पर्दों जैसे भारी कपड़ों के लिए।
3. ऊर्जा कुशलता और पानी की खपत
- एनर्जी स्टार रेटिंग: हाई स्टार रेटिंग जैसे, 5 वाली मशीनों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे लंबे समय में बिजली के बिल की बचत हो सकती है।
- पानी की खपत: फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन आमतौर पर टॉप-लोड की तुलना में अधिक पानी की बचत करती हैं।
4. मोटर टेक्नोलॉजी
इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन काफी पसंद की जाती हैं; क्योंकि ये कम आवाज के साथ काम करती हैं, ऊर्जा कुशल होती हैं और लंबे समय तक इनमें आसानी से खराबी नहीं आती
5. कुछ जरूरी फीचर्स
- अलग-अलग वॉश प्रोग्राम- तरह-तरह के कपड़ों को धोने व सुखाने के लिए काफी जरूरी होते हैं।
- इन-बिल्ट हीटर: कपड़ों को सैनिटाइज़ करने और जिद्दी दागों को हटाने के लिए।
- स्टीम वॉश: कपड़ों को सैनिटाइज़ करने, सिलवटों और एलर्जी को दूर करने के लिए
- डिले स्टार्ट: वॉश साइकिलो को बाद में शुरू करने या शेड्यूल करने की सुविधा के लिए।
- चाइल्ड लॉक: छोटे बच्चों वाले घरों के लिए।
- ड्रम क्लीन साइकिल: स्वच्छता बनाए रखने के लिए।
- स्मार्ट फीचर: कुछ मॉडल रिमोट ऑपरेशन और मॉनिटरिंग के लिए वाई-फ़ाई कनेक्टिविटी और ऐप कंट्रोल के साथ आते हैं।
6. बजट व ब्रांड
- बजट रेंज- फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन आमतौर पर टॉप-लोड की तुलना में ज्यादा महंगी होती हैं, लेकिन पानी और बिजली की लंबे समय तक बचत उन्हें एक सही निवेश बना सकती है। क्षमता व ब्रांड के हिसाब से इनकी कीमत अलग-अलग हो सकती है। एक मीडियम साइज की फ्रंड लोड वॉशिंग मशीन आपको ₹25,000-₹40,000 तक मिल सकती है।
- ब्रांड- विश्वसनीयता और अच्छी आफ्टर सेल सर्विस के लिए पसंद किए जाने वाले ब्रांड का चयन करें। Bosch, LG, Samsung, Whirlpool और Haier कुछ लोकप्रिय व भरोसेमंद ब्रांड्स हो सकते हैं।