जब भी बात आती है रसोईघर के जरूरी उपकरणों की तो इस सूची में किचन चिमनी को आसानी से शामिल किया जा सकता है। यह एक ऐसा उपकरण है जो खाना बनाते समय निकलने वाले धुएं, भाप, तेल की झांस और चिकनाई को बाहर निकालकर या फिल्टर करके किचन को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें लगी मोटर और पंखे हवा को अंदर खींचते है, फिर फिल्टरों से गुजारकर यह हवा को या तो बाहर निकाल देती है। घर के लिए चिमनी चुनते समय ब्रांड, टेक्नोलॉजी, सक्षना क्षमता व अन्य फीचर्स के साथ-साथ कीमत भी एक जरूरी पैमाना होता है; जिसके लिए Amazon आपकी मदद कर सकता है। जी हां, अमेजन पर आपको किफायती कीमत वाली भी ब्रांडेड चिमनी के विकल्प आसानी से मिल जाएंगे, जो एक सही निवेश साबित हो सकती हैं और जिन्हें लोगों ने भी काफी पसंद किया है। यहां आपको ऐसे ही कुछ विकल्पों की जानकारी मिल जाएगी, जिन्हें जरूरत व बजट के हिसाब से चुना जा सकता है। वहीं, ऐसी ही अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी आपको हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिल सकती है।
समझिए अमेजन पर उपलब्ध चिमनी के 5 लोकप्रिय ब्रांड के फीचर्स व कीमत
सही किचन चिमनी का चुनाव आपकी खाना पकाने की आदतों, किचन के आकार और बजट पर निर्भर करता है। यहां Faber, Elica, KAFF, Livpure और Glen जैसे ब्रांड्स के चिमनी के खासियतें, कीमत और कुछ मॉडल्स की जानकारी आपको दी जा रही जो अमेजन पर भी लोगों द्वारा पसंद की गई हैं। किसी भी एक ब्रांड को सबसे अच्छा कहना मुश्किल है लेकिन अमेजन पर मिलने वाले ये विकल्प ग्राहकों को काफी पसंद आए हैं।
ब्रांड |
फीचर्स |
लोकप्रिय मॉडल |
कीमत |
Faber |
ऑटो क्लीन टेक्नोलॉजी, फिल्टरलेस, बैफल फिल्टर, BLDC मोटर, LPG गैस सेंसर, 3D सक्शन |
|
करीब ₹7,000-₹50,000 तक |
Elica |
साइलेंट ऑपरेशन, i-Smart टेक्नोलॉजी, थर्मल ऑटोक्लीन, आकर्षक डिजाइन |
|
करीब ₹6,000-₹33,000 तक |
KAFF |
ड्रायहीट ऑटोक्लीन, फिल्टरलेस टेक्नोलॉजी, जेश्चरमोशन कंट्रोल, BLDC मोटर, स्लीक डिजाइन |
|
करीब ₹9,000-₹34,000 तक |
Livepure |
थर्मल ऑटोक्लीन, फेदर टच कंट्रोल, वैरिएबल फैन स्पीड, एनर्जी-सेविंग लैंप |
|
करीब ₹6,000-₹37,000 तक |
Glen |
हीट ऑटो क्लीन, फिल्टरलेस डिजाइन, मोशन सेंसर कंट्रोल, बढ़िया सक्शन क्षमता, मोटर पर अच्छी वॉरंटी |
|
करीब ₹6,000-₹40,000 तक |
तो आइए अब देखते हैं अमेजन पर मिलने वाली इन्हीं ब्रांड्स की किफायती चिमनी के कुछ विकल्प और जानते हैं उनकी खासियतें। हालांकि, ये कीमतें अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं और समय के साथ बदल सकती हैं। ऐसे में हम अपने पाठकों से किचन चिमनी की वर्तमान कीमत अमेजन पर देखने की सलाह देते हैं।