Whirlpool और Samsung जैसे ब्रांड के बेहतरीन डबल डोर Refrigerators प्रदर्शन के मामले में हैं धुरंधर!

डबल डोर रेफ्रिजरेटर के लिए भारत में Samsung, एलजी, आईएफबी, Haier और व्हर्लपूल जैसे ब्रांड को काफी पसंद किया जाता है। ये प्रदर्शन और क्वालिटी दोनों ही लिहाज़ से अच्छे होते हैं। तेज़ी से कूलिंग करने वाले ये फ्रिज खाने की चीज़ों को लंबे समय तक ताज़ा बनाए रखते हैं और इनसे बिजली की बचत भी होती है।

ब्रांडेड डबल डोर रेफ्रिजरेटर
ब्रांडेड डबल डोर रेफ्रिजरेटर

अगर आपको आने वाले त्योहारों से पहले घर के फ्रिज को बदलना है तो बड़े ब्रांड का एक अच्छा सा डबल डोर मॉडल एक सही चुनाव होगा। 300 लीटर से ऊपर की क्षमता की वजह से ये मीडियम से बड़े साइज़ के परिवार के लिए उपयुक्त होते हैं, जो अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी और सुविधाओं के साथ लंबी कूलिंग और ताजगी बनाए रखते हैं। अगर बात की जाए डबल डोर रेफ्रिजरेटर के लोकप्रिय ब्रांड की सूची की तो इसमें Samsung, हायर LG, आईएफबी और Whirlpool जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। करीब 3 स्टार तक की एनर्जी रेटिंग वाले ये फ्रिज ऊर्जा की बचत करते हैं, जिस वजह से लगातार इस्तेमाल के बावजूद अधिक बिजली बिल की चिंता नहीं करनी होती है। वहीं, इनमें स्टोर की गई चीजें लंबे समय तक ताजा भी बनी रहती हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Samsung 350 L, 3 Star, Frost Free Double Door Refrigerator (RT38HG5A23S8HL)

    प्रदर्शन के लिहाज से क्यों है भरोसेमंद?

    • यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर Samsung ब्रांड का है जिसकी क्षमता 350 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसमें दिए गए 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स का इस्तेमाल करके कूलिंग को जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। वहीं, अगर कभी फ्रिज वाले हिस्से में सामान रखने के लिए जगह कम पड़ती है तो इसके फ्रीजर में भी ताजा खाना रखा जा सकता है। 
    • बेहतरीन प्रदर्शन के लिहाज से इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जिसकी वजह से लगातार कूलिंग होती है और साथ ही यह ऊर्जा की भी बचत करता है। AI टेक्नोलॉजी इसकी ऊर्जा खपत को 10% तक कम करती है।
    • यह डबल डोर फ्रिज ट्विन कूलिंग प्लस के साथ नमी के सही स्तर को बनाकर रखता है, जिससे फल-सब्जियां समय से पहले खराब नहीं होती हैं। इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर में आसानी से पूरे हफ्ते का सामान स्टोर किया जा सकता है और यह 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 350 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • शेल्फ- 2
    • सालाना ऊर्जा खपत- 212 Kilowatt Hours 

    खासियतें

    • पावर कूल/फ्रीज
    • Wi-Fi कनेक्टिविटी
    • मजबूत कांच शेल्फ

    कमी

    • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
    01
  • Haier 445 L, 2 Star, Bottom Mounted Double Door Refrigerator (HRB-4952BIS-P)

    प्रदर्शन के लिहाज से क्यों है भरोसेमंद?

    • 3-4 लोगों तक के परिवार के लिए 445 लीटर क्षमता वाला यह डबल रेफ्रिजरेटर सही पसंद रहेगा जिसमें खाना लंबे समय तक ताजा बना रहता है। इसकी खासियत है कि बिजली जाने के बाद भी कूलिंग में किसी तरह की कमी नहीं आती है, क्योंकि इसे इन्वर्टर से कनेक्ट करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • इसके फ्रीजर में सिर्फ एक घंटे तक के समय में बर्फ जमाई जा सकती है जिस वजह से गर्मी के मौसम में कोल्ड ड्रिंक और अन्य पेय पदार्थों को कम समय में ठंडा कर सकते हैं। वहीं, फलों को रखने के लिए इसमें अलग से बास्केट भी दी गई है जिस वजह से उन्हें सब्जियों के साथ स्टोर करने की जरूरत नही होती है।
    • वहीं, इस  Haier रफ्रिजरेटर फ्रीजर वाला कंपार्टमेंट नीचे की तरफ मौजूद है, जिससे सामान निकालने के लिए बार-बार झुकना नहीं पड़ता है और चीजों तक आसान पहुंच मिलती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 445 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • शेल्फ- 3

    खासियतें

    • 14-इन-1 कन्वर्टेबल
    • ट्रिपल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
    • 2 गुना बड़ी वेजिटेबल बास्केट

    कमी

    • फ्रीजर में सही कूलिंग न होने की परेशानी। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • IFB 331L 3 Star Frost-Free Double Door Refrigerator (2026, IFBFF-383CYKSETU)

    प्रदर्शन के लिहाज से क्यों है भरोसेमंद?

    • 12-इन-1 कन्वर्टेबल कूलिंग मोड्स वाला यह IFB फ्रिज आपकी जरूरत के हिसाब से सेट हो जाता है। फिर चाहे ज्यादा मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स रखने हों या पानी को जल्दी ठंडा करना हो; इसमें हर चीज के लिहाज से एक मोड मौजूद है।
    • यह Double Door Fridge अपने 30 घंटे तक के कूलिंग रिटेंशन के साथ खाने को लंबे समय तक ताजा रखता है और घर पर इन्वर्टर न होने पर भी बिजली कटौती के दौरान कूलिंग बनी रहती है। वहीं, सुरक्षित संचालन के लिए इससे स्टेबलाइजर कनेक्ट करने की भी जरूरत नहीं है।
    • मल्टी-वेंट सुविधा के साथ इस रेफ्रिजरेटर का हर हिस्सा सही तरह से ठंडा होता है इस वजह से लंबी ताजगी और बिना रुकावट कूलिंग बनी रहती है। वहीं, 30 लीटर क्षमता वाली बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 331 लीटर
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • फ्रीजर क्षमता- 74 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 75D x 59.4W x 178H सेंटीमीटर

    खासियतें

    • इन्वर्टर कनेक्टिविटी
    • XL बॉटल बिन
    • फास्ट आइस मेकर

    कमी

    • बॉडी पर खरोंच लगने की समस्या।


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ

    03
  • Whirlpool 235 L 3 Star Frost-free inverter Double Door Refrigerator (IF INV 278 LUNAR BLACK(3S) CONV-Y)

    प्रदर्शन के लिहाज से क्यों है भरोसेमंद?

    • यह व्हर्लपूल का डबल डोर रेफ्रिजरेटर है जो AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके खाने की ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखता है। वहीं, इसके 54 लीटर क्षमता वाले फ्रीजर में बर्फ कम समय में आसानी से जम जाती है। 235 लीटर की कुल क्षमता मीडियम साइज परिवार के लिए अच्छी है।
    • माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी इसमें कीटाणुओं को नहीं जमा होने देती है, जिससे हाइजीन बनी रहती है और खाना भी खराब नहीं होता है। इसी के साथ डेयरी प्रोडक्ट्स इसके अंदर करीब 7 दिनों तक ताजा बने रहते हैं।
    • इस Whirlpool रेफ्रिजरेटर के सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जिस वजह से भारी पतीले या डिब्बे भी इसमें आसानी से रख सकते हैं। वहीं, सारे शेल्फ को आसानी से जरूरत के हिसाब से आसानी से ऊपर-नीचे करके सेट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 235 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
    • शेल्फ- 3
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खासियतें

    • मॉइश्चर रिटेंशन
    • UI पैनल
    • मजबूत कांच शेल्फ

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 
    04
  • LG 343 L, 2 Star, Convertible, Smart Inverter, Frost Free Double Door Refrigerator (GLT3426SNDS)

    प्रदर्शन के लिहाज से क्यों है भरोसेमंद?

    • स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर बिजली की बचत करते हुए काम करता है। इसकी फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमती है और कूलिंग बिना रुकावट होती रहती है।
    • यह LG Refrigerator 343 लीटर क्षमता वाला है जिसकी मल्टी एयर फ्लो सुविधा शेल्फ से लेकर डोर रैक्स हर हिस्से को सही तरह से ठंडा करती। इस वजह से न सिर्फ लंबी ताजगी बनी रहती है, बल्कि चीजें तेजी से ठंडी भी होती हैं।
    • अगर कभी फ्रिज वाले हिस्से में ताजा खाना या फल-सब्जियां रखने के लिए जगह कम पड़ती है तो फ्रीजर में भी इन चीजों को रखा जा सकता है। यह सुविधा त्योहारों या घर पर कोई पार्टी होने पर काफी काम आती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 343 लीटर 
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • डोर शेल्फ- 4

    खासियतें

    • स्मार्ट डायग्नोसिस
    • ऑटो स्मार्ट कनेक्ट
    • डोर अलार्म

    कमी

    • कंपनी सर्विस में समस्या।
    05

जानें इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

लोकप्रिय ब्रांड के इन सभी डबल डोर Refrigerator में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी। 

मॉडल

कन्वर्टेबल मोड

खासियत

Samsung 350 L, 3 Star, Convertible Double Door, Refrigerator (RT38HG5A23S8HL)

5-इन-1

Bespoke AI

Haier 445 L, 2 Star, Convertible Bottom Mounted Double Door Refrigerator (HRB-4952BIS-P)

14-इन-1

बॉटम माउंट फ्रीजर

IFB 331L 3 Star Frost-Free Double Door Refrigerator (IFBFF-383CYKSETU)

12-इन-1 

30 घंटे तक का कूलिंग रिटेंशन

Whirlpool 235 L 3 Star Double Door Refrigerator (IF INV 278 LUNAR BLACK)

5-इन-1

इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

LG 343 L, 2 Star,Double Door Refrigerator (GLT3426SNDS)

NA

मल्टी एयर फ्लो

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।  

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • डबल डोर रेफ्रिजरेटर सिंगल डोर से क्यों बहेतर होते हैं?
    सिंगल डोर मॉडल की तुलना में डबल डोर रेफ्रिजरेटर कई मायनों में बेहतर होते हैं, खासकर बड़े परिवारों या अधिक स्टोरेज की आवश्यकता वाले लोगों के लिए। इनमें अलग-अलग फ्रीजर और फ्रिज सेक्शन होते हैं, जो भोजन को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने और गंध के मिश्रण को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही, फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी और अधिक तेज कूलिंग सिस्टम होते हैं, जो रखरखाव को आसान बनाते हैं और भोजन को लंबे समय तक ताजा रखते हैं।
  • भारत में किन ब्रांड के डबल डोर फ्रिज अच्छे माने जाते हैं?
    LG, हायर, Samsung, व्हर्लपूल और IFB जैसे ब्रांड के पास अच्छे क्वालिटी के डबल डोर रेफ्रिजरेटर भारत में मिल जाते हैं। 200 लीटर से ऊपर की क्षमता, हाई एनर्जी स्टार रेटिंग और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ ये बिना रुकावट कूलिंग करते हैं।
  • क्या इन्हें बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकते हैं?
    हां, ज्यादातर डबल डोर रेफ्रिजरेटर को बिना स्टेबलाइजर के आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं जो वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, कुछ मॉडल तो बिजली कटौती के दौरान आसानी से इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
  • क्या ये बिजली की बचत करते हैं?
    हां, इन रेफ्रिजरेटर में इन्वर्टर कंप्रेसर होता है जो बिजली की बचत करने का काम करता है। इसी के साथ हाई एनर्जी स्टार रेटिंग भी इनकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है।
  • ब्रांडडे डबल डोर रेफ्रिजरेटर किस बजट रेंज में आते हैं?
    किसी भी डबल डोर फ्रिज की कीमत ब्रांड, मॉडल, क्षमता, एनर्जी स्टार रेटिंग और टेक्नोलॉजी के हिसाब से अलग-अलग होती है। सामान्य विकल्प करीब ₹25,000-₹30,000 तक की रेंज में आते हैं। वहीं, प्रीमियम मॉडल के लिए बजट करीब ₹40,000 तक या उससे ज्यादा होना चाहिए।

Loading...

Loading...