7 ऊर्जा कुशल Samsung डबल डोर फ्रिज जो मीडियम साइज परिवार के लिए होंगे सही, लंबी ताजगी के साथ होगी बचत!

डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस सैमसंग डबल डोर फ्रिज बिजली की बचत करते हुए कूलिंग प्रदान करते हैं। इनमें 2-3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल देखने को मिलते हैं। इसी के साथ मध्यम आकार के परिवार के लिए 300 लीटर से लेकर 420 लीटर क्षमता वाले मॉडल उपयुक्त होते हैं, जिनमें स्टोरेज के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। इसी के साथ AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए ये फ्रिज बिजली बिल को नियंत्रण में रखने में मदद करेंगे।

मीडियम साइज परिवार के लिए 7 ऊर्जा कुशल सैमसंग डबल डोर फ्रिज
मीडियम साइज परिवार के लिए 7 ऊर्जा कुशल सैमसंग डबल डोर फ्रिज

जब भी हम बात करते हैं डबल-डोर फ्रिज के ऊर्जा कुशल विकल्पों की, तो सैमसंग के पास काफी अच्छे विकल्प देखने को मिल जाते हैं। डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस ये फ्रिज 2-3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले होते हैं जो इनकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाते हैं। ये कम ऊर्जा की खपत करते हैं जिस वजह से बिजली का बिल भी नियंत्रण में रहता है। मीडियम साइज के परिवार के लिए सैमसंग डबल-डोर फ्रिज के 300 लीटर से 420 लीटर तक क्षमता वाले मॉडल सही रहते हैं जिनमें पर्याप्त स्टोरेज के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं होती हैं। मल्टी एयर फ्लो और ट्विन कूलिंग के साथ ये नमी के सही स्तर को बनाए रखते हैं जिससे खाना लंबे समय तक ताजा रहता है। वहीं, पावर कूल और फ्रीजिंग सुविधा कूलिंग/फ्रीजिंग क्षमता को 31% तक बढ़ाने का काम करती है। कन्वर्टेबल मोड वाले विकल्प भी इन फ्रिज में मौजूद हैं जिन्हें स्टोरेज व जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। AI टेक्नोलॉजी के साथ ये अतिरिक्त ऊर्जा बचाते हैं और इनमें स्मार्ट कनेक्टिविटी भी देखने को मिलती है। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Samsung 419 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, Bespoke AI WiFi Refrigerator (RT45HG6A43B1HL)

    क्यों रहेगा एक भरोसेमंद विकल्प?

    • इस रेफ्रिजरेटर की कूलिंग आपकी जरूरत के हिसाब से आसानी से सेट होगी और स्टोर की गई हर चीज लंबे समय तक ताजा बनी रहेगी।
    • इसके अंदर पानी की बोतलें कम समय में ठंडी हो जाएंगी और साथ ही बर्फ व आइसक्रीम जैसी चीजों को जल्दी जमाने की सुविधा भी मिलती है। 
    • बड़ी वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां स्टोर की जा सकती हैं, जो करीब 15 दिनों तक ताजा बनी रहेंगी और समय से पहले खराब नहीं होंगी।
    • वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के बावजूद इस सैमसंग डबल डोर फ्रिज का प्रदर्शन कमजोर नहीं होगा और इसका कंप्रेसर बिना रुकावट लंबे समय तक कूलिंग करता रहेगा ।

    किनके लिए होगा सही?

    3-4 लोगों का परिवार जो एक प्रिमियम क्वालिटी वाले मॉडल की तलाश कर रहा है और जिसकी प्राथमिकता कूलिंग के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं और कन्वर्टेबल मोड्स भी हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 419 लीटर 
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • शेल्फ- 2
    • वोल्टेज- ‎230 Volts 

    अन्य सुविधाएं

    • वाईफाई कनेक्टिविटी
    • ट्विन कूलिंग प्लस
    • एक्टिव फ्रेश फिल्टर
    • AI एनर्जी मोड

    कमी

    • दरवाजे पर डेंट आसानी से लग सकते हैं। 
    01
  • Samsung 396 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, Bespoke AI WiFi Enabled Refrigerator (RT41DG6A4DB1HL)

    क्यों रहेगा एक भरोसेमंद विकल्प?

    • बदलते मौसम के हिसाब से इसके प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ेगा। यह बिना रुकावट कूलिंग करता है, जिससे डेयरी प्रोडक्ट्स भी इसमें लंबे समय तक ताज़ा रहेंगे।
    • जरूरत होने पर आप इसके फ्रीजर में भी ताज़ा खाना या फल-सब्ज़ियां रख सकते हैं। यह सुविधा सर्दियों में काफी काम आएगी, खासकर तब जब फ्रीजर अक्सर खाली रहता है और फ्रिज में जगह की कमी हो जाती है।
    • इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में आसानी से दुर्गंध नहीं आती, जिसका सीधा असर चीज़ों की ताजगी और हाइजीन पर पड़ता है।
    • इसके सभी शेल्फ भी काफी मजबूत हैं, जिससे ज़्यादा या भारी सामान रखने पर भी इनके टूटने की समस्या नहीं आएगी।
    • इस फ्रिज की सभी सेटिंग्स को आसानी से बैठे-बैठे मोबाइल फ़ोन से नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे हर उपयोगकर्ता की सुविधा बढ़ती है।

    किनके लिए होगा सही?

    जिन लोगों का बजट करीब ₹40,000-₹45,000 तक का है और जिन्हें प्रदर्शन और ऊर्जा कुशलता के साथ-साथ मीडियम परिवार के लिए सही स्टोरेज और आधुनिक सुविधाओं की तलाश है उन्हें इस मॉडल का चयन करना चाहिए। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 75.5D x 70W x 171H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 396 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • डोर शेल्फ- 3

    अन्य सुविधाएं

    • 5-इन-1 कन्वर्टेबल
    • पावर कूल/पावर फ्रीज
    • ट्विन कूलिंग प्लस
    • बड़ा बॉटल गार्ड

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 


    ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 396 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, Bespoke AI WiFi Refrigerator (RT41HG6A23B1HL)

    क्यों रहेगा एक भरोसेमंद विकल्प?

    • AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए यह डबल डोर फ्रिज ऊर्जा की अतिरिक्त बचत करने का काम करता है और इससे घर का बिजली बिल कंट्रोल में रहेगा।
    • अगर कभी अचानक छुट्टी पर जाने का प्लान बन गया है, तब भी इसमें स्टोर की गई फल-सब्जियों के खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी। यह रेफ्रिजरेटर नमी को लॉक करते हुए उन्हें 15 दिनों तक तरोताजा रख सकता है।
    • गर्मी के दिनों में इस फ्रिज में आसानी से ज्यादा क्षमता वाली पानी व कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी रखी जा सकती हैं और वे कम समय में अच्छी तरह से ठंडी भी होंगी।
    • इस सैमसंग फ्रिज का हर हिस्सा सही स्तर और एक समान रूप से ठंडा होता है, जिसके चलते लंबी ताजगी और कूलिंग बनी रहती है।

    किनके लिए होगा सही?

    यह एक प्रीमियम डबल डोर फ्रिज है जो उन लोगों के लिए सही रहेगा जिनका बजट थोड़ा ज्यादा है और जिन्हें ऊर्जा कुशलता के साथ-साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी को लेकर समझौता नहीं करना है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 396 लीटर 
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • फ्रीजर क्षमता- 95 लीटर

    अन्य सुविधाएं

    • स्मार्टफोन कंट्रोल
    • स्टेबलाइजर फ्री संचालन
    • एंटी बैक्टेरियल गास्केट 
    • मल्टी फ्लो

    कमी

    • ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
    03
  • Samsung 330 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, WiFi Bespoke AI Refrigerator (RT34HG5A23S8HL)

    क्यों रहेगा एक भरोसेमंद विकल्प?

    • घर पर अकेले रहने के दौरान आप इसके फ्रीजर को पूरी तरह से बंद कर सकते हैं, जिससे ऊर्जा की बर्बादी नहीं होगी और एक व्यक्ति के लिए सही कूलिंग और ताजगी बनी रहेगी।
    • इसके फ्रीजर को बार-बार डीफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं होगी और यह बिना रुकावट कूलिंग करते हुए हर चीज को ताजा रखेगा। यह सुविधा ऊर्जा की भी बचत करेगी।
    • फ्रीजर में आइस मेकर होने के कारण अलग से बर्फ की ट्रे नहीं रखनी पड़ेगी, जिससे जगह की भी बचत होगी और बर्फ जमाने का काम भी काफी आसानी से होगा।
    • घर पर मेहमान आने पर या कोई पार्टी होने पर आप इसमें चीजों को फटाफट ठंडा कर पाएंगे और फ्रीजर में आइसक्रीम भी कम समय में जम जाएगी।

    किनके लिए होगा सही?

    अगर आपके मीडियम साइज के परिवार में आए दिन फ्रिज में तरह-तरह का सामान स्टोर करने की आवश्यकता होत है और बजट में मध्यम रेंज वाला है तो यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर काफी भरोसेमंद रहेगा जो प्रदर्शन, कूलिंग औल लंबी ताजगी तीनों का संतुलन बनाता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • मॉडल- ‎RT34HG5A23S8HL 
    • क्षमता- 330 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    अन्य सुविधाएं

    • एडजेस्टेबल शेल्फ
    • वाईफाई कनेक्टिविटी
    • 5-इन-1 कन्वर्टेबल
    • मजबूत कांच शेल्फ

    कमी

    • प्रदर्शन कमजोर है।
    04
  • Samsung 330 L, 2 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, WiFi Bespoke AI Refrigerator (RT34HG5A42SLHL)

    क्यों रहेगा एक भरोसेमंद विकल्प?

    • इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर से सामान निकालने के लिए आपको बार-बार झुकने या पीछे की तरफ झांकने की जरूरत नहीं है। शेल्फ को बाहर की तरफ आसानी से खींचकर हर चीज़ तक आसान पहुंच मिल जाएगी।
    • इसमें आसानी से कीटाणु नहीं जमा होते हैं और इसी वजह से दुर्गंध भी जमा नहीं होगी। यह रेफ्रिजरेटर कूलिंग और हाइजीन दोनों का पूरा ख्याल रखेगा।
    • पानी की बोतलों से लेकर शेल्फ पर रखे खाने तक, इसके अंदर हर चीज़ एक समान और सही स्तर पर ठंडी होती है, ताकि ताजगी और कूलिंग में किसी तरह की कमी न रहे।
    • दूध, दही, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स को रखने के लिए इसमें अलग से जगह दी गई है, ताकि उनकी ताजगी बनी रहे और वे समय से पहले खराब न हों।

    किनके लिए होगा सही?

    अगर आपका बजट ₹35,000-₹40,000 तक का है और एक ऊर्जा कुशल और एडवांस रेफ्रिजरेटर की तलाश कर रहे हैं तो यह मॉडल काफी भरोसेमंद रहेगा जो लंबी ताजगी और तेज कूलिगं दोनों का अनुभव कराएगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 74D x 63W x 171.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 330 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
    • वोल्टेज- 230 Volts 

    अन्य सुविधाएं

    • स्लीक डिजाइन
    • एक्टिव फ्रेश फिल्टर
    • 70% तक मॉइश्चर रिटेंशन
    • स्मार्ट थिंग्स होम केयर

    कमी

    • पानी का रिसाव हो सकता है।
    05
  • Samsung 350 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, WiFi Bespoke AI Refrigerator (RT38HG5A23S8HL)

    क्यों रहेगा एक भरोसेमंद विकल्प?

    • इसकी सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए बार-बार दरवाजा खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है और तापमान से लेकर कन्वर्टेबल मोड तक सारी सेटिंग्स आसानी से फोन से ही कंट्रोल हो जाती हैं।
    • इसकी बड़ी वेजिटेबल बास्केट में न सिर्फ ज्यादा फल-सब्जियां रख सकते हैं, बल्कि वे करीब 15 दिनों तक ताज़ी बनी रहती हैं। यह सुविधा उन लोगों के काफी काम आएगी जो पूरे हफ्ते का सामान स्टोर करना चाहते हैं।
    • मजबूत शेल्फ होने की वजह से इस सैमसंग डबल डोर रेफ्रिजरेटर में भारी बर्तनों को रखने की भी सुविधा मिलती है और उनके टूटने की परेशानी नहीं होती है।
    • इसका फ्रीजर बर्फ को कम समय में जमा देगा और गर्मी के दिनों में या घर पर पार्टी होने पर पेय पदार्थों को ठंडा करने का काम काफी सुविधाजनक बन जाता है।

    किनके लिए होगा सही?

    जो मीडियम साइज परिवार कम ऊर्जा कुशलता के साथ-साथ कम शोर स्तर को भी प्राथमिकता देता है और जिसे तरह-तरह की चीजों को स्टोर करने के लिए पर्याप्त स्टोरेज क्षमता के साथ-साथ बिना रूुकावट कूलिंग की तलाश है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ‎Samsung 
    • मॉडल- ‎RT38HG5A23S8HL 
    • क्षमता- 350 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • रैक- 2

    अन्य सुविधाएं

    • फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी
    • वाईफाई कनेक्टिविटी
    • ट्विन कूलिंग प्लस
    • AI एनर्जी मोड

    कमी

    • दरवाजे पर खरोंच आसानी से लग सकती है।
    06
  • Samsung 301 L, 2 Star, Convertible 5-in-1 Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator (RT31H4522S9/HL)

    • क्यों रहेगा एक भरोसेमंद विकल्प?
    • इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर की खासियत है कि यह फ्रिज और फ्रीजर दोनों कंपार्टमेंट में नमी का सही स्तर बनाकर रखता है, ताकि कूलिंग भी बिना रुकावट हो और चीजों की ताजगी पर भी असर न पड़े।
    • सामान और जरूरत के हिसाब से इसे 5 अलग-अलग मोड पर सेट करने की सुविधा मिलती है जिससे ऊर्जा की बचत और सही प्रदर्शन दोनों सुनिश्चित होते हैं।
    • अगर कभी दरवाजा सही तरह से बंद नहीं होगा तो तुरंत एक अलार्म बजेगा ताकि आपको अलर्ट मिल जाए और फ्रिज की कूलिंग पर असर न पड़े।
    • बड़े साइज की बोतलों को भी इस फ्रिज में आसानी से स्टोर कर पाएंगे और गर्मी के मौसम में आप अधिक मात्रा में ठंडा पानी या अन्य पेय पदार्थ प्राप्त कर सकेंगे।

    किनके लिए होगा सही?

    जो लोग ₹40,000 के अंदर एक मीडियम क्षमता वाले फ्रिज की तलाश कर रहे हैं और जिन्हें बहुत ज्यादा आधुनिक टेक्नोलॉजी की जगह एख समान्य मॉडल की तलाश है उनके लिए यह सही पसंद साबित होगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 67.2D x 60W x 163.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 301 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
    • वोल्टेज- 230 Volts 

    अन्य सुविधाएं

    • डिओड्राइजिंग फिल्टर
    • LED लाइटिंग
    • मूवेबल आइस मेकर
    • डिजिटल डिस्प्ले

    कमी

    • आसानी से डेंट लगने की समस्या। 


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

    07

जानें इन सभी ऊर्जा कुशल सैमसंग डबल डोर फ्रिज में मिलने वाली मुख्य सुविधाओं को

ये 7 सैमसंग डबल डोर फ्रिज में 3-5 लोगों के मीडियम साइज परिवार के लिए सही पसंद होंगे जिनमें से किसी का भी चयन अपनी पसंद, बजट और जरूरत के हिसाब से किया जा सकता है। हालांकि, अगर इनमें मिलने वाली सुविधाओं को आसानी से समझाने का यह तालिका करेगी।

मॉडल

सालाना ऊर्जा खपत

सुविधाएं

Samsung 419 L, 3 Star, Frost Free Double Door, (RT45HG6A43B1HL)

‎220 Kilowatt Hours 

  • 5-इन-1 कन्वर्टेबल
  • ट्विन कूलिंग प्लस
  • एक्टिव फ्रेश फिल्टर
  • 2 शेल्फ

Samsung 396 L, 3 Star, Frost Free Double Door,Enabled Refrigerator (RT41DG6A4DB1HL)

‎249 Kilowatt Hours

  • 95 लीटर का फ्रीजर
  • मजबूत कांच शेल्फ
  • वाईफाई कनेक्टिविटी
  • फ्रेश रूम

Samsung 396 L, 3 Star, Frost Free Double Door, Refrigerator (RT41HG6A23B1HL)

217 Kilowatt Hours

  • AI एनर्जी मोड
  • पावर कूल/फ्रीज
  • मल्टी फ्लो
  • बड़ा बॉटल गार्ड

Samsung 330 L, 3 Star, Frost Free Double Door, Refrigerator (RT34HG5A23S8HL)

210 Kilowatt Hours

  • इंटर्नल टेंप्रेचर कंट्रोल
  • फ्लैट डोर डिजाइन
  • 75 लीटर का फ्रीजर
  • Bespoke AI

Samsung 330 L, 2 Star, Frost Free Double Door, Refrigerator (RT34HG5A42SLHL)

241 Kilowatt Hours

  • स्मार्ट थिंग्स
  • डीप डोर गार्ड
  • ईजी क्लीन बैक
  • 15 दिनों तक की फ्रेशनेस

Samsung 350 L, 3 Star, Frost Free Double Door, Refrigerator (RT38HG5A23S8HL)

212 Kilowatt Hours

  • ट्विन कूलिंग प्लस
  • फ्रेश रूम
  • मल्ट एयर फ्लो
  • 5-इन-1 कन्वर्टेबल

Samsung 301 L, Frost Free Double Door Refrigerator (RT31H4522S9/HL)

237 Kilowatt Hours

  • मूवेबल आइस मेकर
  • डिओड्राइजिंग फिल्टर
  • डिजिटल डिस्प्ले
  • डोर अलार्म

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैमसंग डबल डोर फ्रिज में ऊर्जा कुशलता के लिए कौन-सी सुविधाएं होती हैं?
    सैमसंग डबल डोर फ्रिज में ऊर्जा कुशलता के लिए डिजिटल इनवर्टर कंप्रेसर होता है, जो कूलिंग डिमांड के अनुसार स्पीड को ऑटोमैटिक तरीके से सेट करता है। साथ ही, स्मार्ट कन्वर्टेबल टेक्नोलॉजी और AI टेक्नोलॉजी बिजली की कम खपत करती हैं, जिससे ऊर्जा की बचत होती है।
  • मध्यम आकार के परिवार के लिए किस क्षमता वाले सैमसंग डबल डोर फ्रिज मॉडल सही रहेंगे?
    मध्यम आकार के परिवार (3-5 सदस्य) के लिए 350 लीटर से 420 लीटर तक क्षमता वाले सैमसंग डबल डोर फ्रिज सबसे अच्छे रहते हैं। यह क्षमता सभी सदस्यों की ज़रूरतों और ग्रॉसरी स्टोरेज को बिना अतिरिक्त बिजली खपत के आसानी से संतुलित करती है।
  • क्या इनमें कन्वर्टेबल मोड की सुविधा होती है?
    हां, ज़्यादातर सैमसंग डबल डोर फ्रिज में कन्वर्टेबल मोड की सुविधा होती है। यह टेक्नोलॉजी आपको अपनी ज़रूरत के अनुसार फ्रीजर को फ्रिज में बदलने या अलग-अलग स्टोरेज मोड्स का उपयोग करके कूलिंग को सेट करने की सुविधा देती है।
  • क्या ये रेफ्रिजरेटर लंबी ताजगी सुनिश्चित करते हैं?
    हां, सैमसंग डबल डोर रेफ्रिजरेटर ट्विन कूलिंग प्लस और ऑल-अराउंड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ लंबे समय तक ताजगी सुनिश्चित करते हैं। ये नमी को बनाए रखते हुए खाद्य पदार्थों को सूखने से बचाते हैं और उनकी प्राकृतिक खुशबू व स्वाद बरकरार रखते हैं।
  • ये किस बजट रेंज में मिल जाएंगे?
    मीडियम साइज के ये डबल डोर फ्रिज आमतौर पर करीब ₹30,000-₹45,000 की बजट रेंज में आसानी से मिल जाते हैं। यह कीमत मॉडल की क्षमता, स्टार रेटिंग, सुविधाओं और कन्वर्टेबल फीचर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है।

Loading...

Loading...