Haier, Samsung और LG जैसे ब्रांड्स के साइड बाय साइड Refrigerators: आपके घर के लिए एक प्रीमियम पसंद!

हायर, सैमसंग, एलजी और गोदरेज जैसे ब्रांड्स के पास आपको Side By Side रेफ्रिजरेटर के हाई क्वालिटी मॉडल देखने मिल सकते हैं। ज्यादा स्टोरेज स्पेस, बढ़िया कूलिंग टेक्नोलॉजी, ऊर्जा कुशल संचालन और स्मार्ट सुविधाओं के चलते ये आपके लिए सही पसंद हो सकते हैं। देखिए इनके कुछ विकल्पों को।

Side By Side Refrigerator
Side By Side Refrigerator

सैमसंग, एलजी और हायर जैसे बड़े ब्रांड साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के लिए बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं क्योंकि इनमें एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है जो एक समान कूलिंग और कम बिजली की खपत सुनिश्चित कर सकते हैं। इन Side By Side मॉडल में बड़े कंपार्टमेंट के साथ ज्यादा स्टोरेज क्षमता होती है, जो बड़े परिवारों के लिए इन्हें आदर्श बनाती है। प्रदर्शन के अलावा, आपको इन Refrigerator में प्रीमियम डिजाइन, स्मार्ट वाईफाई कनेक्टिविटी और लंबी कंप्रेसर वॉरंटी भी देखने मिल सकती है। इनमें आपको अलग-अलग क्षमता और बजट रेंज वाले मॉडल भी देखने मिल सकते हैं जिन्हें अपनी पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है। तो आइए अब समझते हैं इन्हीं ब्रांड्स के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की खासियतों को विस्तार से।

बड़े ब्रांड्स के साइड बाय साइड की खासियते क्या हैं?

  • हायर (Haier)- इस ब्रांड के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर अपनी एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं, जो शांत संचालन और ऊर्जा कुशलता सुनिश्चित करती है। इनमें मैजिक कूलिंग जैसे फीचर्स होते हैं, जिससे जरूरत होने पर आप फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। इनकी स्लिम डिजाइन मॉड्यूलर किचन में आसानी से फिट हो जाती है, जबकि ट्रिपल कूलिंग सिस्टम और ऐंटी-बैक्टीरियल गैस्केट भोजन को लंबे समय तक ताजा और स्वच्छ रखते हैं।
  • सैमसंग (Samsung)- ये साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर स्पेसमैक्स टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं, जो ज्यादा स्टोरेज के लिहाज से सही पसंद हो सकते हैं। इनमें ट्विन कूलिंग प्लस और BeSpoke AI मिलती है। वहीं, स्मार्टथिंग्स इंटीग्रेशन के साथ, आप तापमान को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं, जबकि डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर लंबे समय तक चलने वाला, शांत और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।
  • एलजी (LG)- ये साइड बाय साइड फ्रिज डोर कूलिंग+ और मल्टी एयर फ्लो सिस्टम के लिए जाने जाते हैं, जो एक समान कूलिंग सुनिश्चित करते हैं और खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं। इन LG Fridge मॉडल में इंस्टाव्यू, वॉटर डिस्पेंसर और ऊर्जा की बचत करने के लिए स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर होते हैं। वहीं, ThinQ वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ, आप अपने फ्रिज को फोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। 
  • गोदरेज (Godrej)- ये साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर अपनी AI पावर्ड कूलिंग और फ्लेकसिबल स्टोरेज क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इनमें स्मार्ट कन्वर्टेबल जोन जैसे फीचर्स भी होते हैं, जो आपको अपनी जरूरत के अनुसार हिसाब से तापमान को सेट करने सुविधा देते हैं। ऊर्जा बचाने के लिए  इनमें एडवांस्ड इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, हाईजीन के लिए नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी और आपकी रसोई को शानदार लुक देने वाली ग्लास डोर डिजाइन दी जाती है। 

आइए अब नजर डालिए इन सभी ब्रांड्स के साइड बाय साइड फ्रिज के विकल्पों पर

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier SmartChoice 598L 3 Star 3-Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    598 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 3 स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस है। ऊर्जा कुशलता, शांत संचालन और बेहतर कूलिंग के लिए इसमें एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है। 3 डोर डिजाइन वाला यह फ्रिज मैजिक कन्वर्टेबल जोन के साथ आता है, जिसकी मदद से इसके तापमान को आसानी से-18°C to 5°C तक सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 399 लीटर और फ्रीजर क्षमता 199 लीटर है। वहीं, यह Haier फ्रिज 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है। स्टोरेज के लिए इस Haier रेफ्रिजरेटर में आपको 5 कंपार्टमेंट, 5 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी सामान को भी आसानी से रखा जा सकता है। इस फ्रिज की डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी खाने को करीब 21 दिनों तक ताजा बनाकर रख सकती है और जरूरत पड़ने पर इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदला जा सकता है। ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से फ्रिज में किटाणु नहीं पनपेंगे और जंबो आइस मेकर में ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाई जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 598 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
    • कलर- ग्रेफाइट ब्लैक
    • वोल्टेज- 230.0 Volts
    • शेल्फ- 3
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • डोर शेल्फ- 5
    • मॉडल- HRT-683GK

    खूबियां

    • इसके बड़े साइज के वेजिटेबल व फ्रूट बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं।
    • इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • बाहर की तरफ दिए गए डिजिटल कंट्रोल के साथ तापमान को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई कमी नहीं बताई है। 


    फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    01
  • Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator with WiFi

    फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस साइड बाय साइड फ्रिज के फ्रीजर में आसानी से बर्फ की परत नहीं जमेगी, जिस वजह से शानदार कूलिंग व ऊर्जा कुशल संचालन सुनिश्चित हो सकता है। 100V-300V तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स वाला यह साइड बाय साइड फ्रिज स्टोरेज के हिसाब से नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वैकेशन और होम अलोन मोड पर सेट किया जा सकता है। यह Samsung Fridge 653 लीटर क्षमता और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला है। इसका डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर इसे काफी ऊर्जा कुशल बना सकता है और प्रदर्शन को भी दमदार बनाकर रख सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर, 4 शेल्फ और 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। WiFi कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह एक स्मार्ट रेफ्रिजरेटर है, जिसे आसानी से अपने स्मार्टफोन की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी यह सुनिश्चित कर सकती है कि खाना लंबे समय तक ताजा बने रहे। इसकी पावर कूल/फ्रीज सुविधा दोनों ही कंपार्टमेंट को कम समय में ठंडा करने में मदद कर सकती है। इसी के साथ एडवांस इंसुलेशन तापामन को सही स्तर पर बनाकर रख सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 653 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड बाय साइड
    • कलर- सिल्वर
    • डोर- 2
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • शेल्फ टाइप- मजबूत कांच
    • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
    • मॉडल- RS76CG8003S9HL

    खूबियां

    • इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकता है।
    • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 409 लीटर और फ्रीजर क्षमता 244 लीटर है।
    • डीप डोर गार्ड में बड़े साइज की बोतलों को आसानी से रखा जा सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को यह फ्रिज ज्यादा मजबूत नहीं लगा है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG 630 L, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator

    इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह साइड-बाय-साइड फ्रिज आइस व वॉटर डिस्पेंसर के साथ आता है, जिससे ठंडा पानी व बर्फ मिल सकता है। इस साइड-बाय-साइड फ्रिज  की UV नैनो सुविधा नोजल को हर एक घंटे पर 10 मिनट तक के लिए साफ करने का काम करेगी, जिससे साफ व सुरक्षित पानी मिल सकता है। वाईफाई कनेक्टिविटी वाला यह रेफ्रिजरेटर 630 लीटर की क्षमता वाला है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 416 लीटर और फ्रीजर क्षमता 214 लीटर है। इस LG साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में इंस्टाव्यू डोर-इन-डोर मिरर ग्लास पैनल आपको मिलेगा। यह इसे एक प्रीमियम लुक दे रहा है और साथ-साथ अंदर रखी चीजों को बिना दरवाजा खोले ही देखने की सुविधा आपको देगा। ThinQ सुविधा के साथ इसे आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं और इससे फ्रिज में आई समस्याओं का पता लगाने में भी सुविधा मिल सकती है। डोर कूलिंग+ की सुविधा के साथ इस Side By Side Fridge का हर कोना अच्छी तरह से ठंडा हो सकता है। हाईजीन फ्रेश एयर++ सुविधा दुर्गंध को बढ़ने से रोकेगी और साथ ही बैक्टीरिया को भी नहीं पनपने देगी। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें आपको 6 रैक्स और 4 ड्रॉर भी मिल जाएंगे। बड़े परिवारों के लिए यह रेफ्रिजरेटर सही पसंद हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 630 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- कॉम्पैक्ट साइड-बाय-साइड
    • कलर- इंस्टाव्यू मैट ब्लैक
    • मॉडल- ‎GL-X257AMC3
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎524 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- 240 Volts
    • वॉटेज- ‎130 Watts
    • डोर- रिवर्सेबल

    खूबियां

    • इसके यूटिलिटी बॉक्स में डेयरी, मीट या अन्य चीजों को सही तापमान पर रखा जा सकता है।
    • इसका स्पेसप्लस आइस सिस्टम फ्रीजर में जगह की बचत करने में मदद करेगा।
    • फ्रेश बैलेंसर की मदद से फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है। 


    ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    03
  • Godrej 600L 3Star 5 Years Comprehensive Warranty Smart Convertible Zones | Toughened Glass Door | Frost Free Inverter Refrigerator

    एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के कंप्रेसर के साथ आने वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर एक ऊर्जा कुशल पसंद हो सकता है। इसका कंप्रेसर अपनी वैरिएबल स्पीड के साथ संचलान को काफी सही तरह से एडजस्ट करने का काम करता है, जिससे ऊर्जा कुशलता सुनिश्चित हो सकती है। 600 लीटर की क्षमता वाले इस फ्रिज की एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है और यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसमें दिए गए मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसकी AI पावर्ड फ्रेशनेस टेक्नोलॉजी फूड लोड, इस्तेमाल और दरवाजे के खुलने की प्रक्रिया को सेट करते हुए कूलिंग को एडजस्ट करती है। Godrej के इस फ्रिज में स्मार्ट कन्वर्टेबल जोन्स की सुविधा मिल जाएगी, जिससे अलग-अलग तापमान पर सेट किया जा सकता है। इसमें थोड़ी देर के लिए खाने को जमाने के लिए -3°C से लेकर -1°C, पेय पदर्थों व डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए 0°C से लेकर 2°C और फल-सब्जियों के लिए  3°C से लेकर 5°C तक की तापमान रेंज मिल जाएगी। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 387 लीटर और फ्रीजर क्षमता 213 लीटर है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73D x 91W x 177H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 600 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
    • कलर- स्टॉर्म ब्लू
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • मॉडल- RS EONVELVET 646C RIT SM BL
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • फिनिश- ग्लॉसी

    खूबियां

    • इसमें आपको ईको, हॉलिडे और सुपर फ्रीजिंग मोड की सुविधा मिल जाएगी।
    • इसके वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 34 लीटर है।
    • इसमें स्टोरेज के लिए 3 शेल्फ और 2 डोर शेल्फ मिल जाएंगे। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है। 
    04
  • Haier 520L 3 Star Lumiere French Door 4-Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रिज वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिस वजह से इसे आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी ऐंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी किटाणुओं और दुर्गंध को 99.99% तक कम करने में मदद कर सकती है। यह 520 लीटर की क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर है, जिसकी डिजाइन 4 डोर वाली है। इसकी खासियत है कि मैजिक कन्वर्टेबल जोन के साथ इसके टेंप्रेचर को आसानी से -18°C से लेकर 5°C की रेंज में सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 440 लीटर और फ्रीजर क्षमता 80 लीटर है। Haier का यह Refrigerator ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जिस वजह से यह ऊर्जा की खपत को कम कर सकता है। स्टोरेज के लिए इस फ्रेंच डोर फ्रिज में आपको कुल 3 शेल्फ और 6 डोर शेल्फ काउंट मिल जाएंगे; जिनपर काफी सारा सामान रखा जा सकता है। इसी के साथ इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है। अलग-अलग स्टोरेज जोन के साथ आने वाले इसफ्रिज में सारे सामान को व्यवस्थित करके रखा जा सकता है। इसकी स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी आपको स्टोर की हुई सभी चीजों पर नजर रखने में मदद कर सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 83D x 190W x 63.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 520 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
    • कलर0 ग्रे
    • मॉडल- HRB-600IS
    • डोर- 4
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • डोर शेल्फ- 6

    खूबियां

    • यह रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
    • इसके गार्डन फ्रेश बॉक्स में फल-सब्जियां लंबे समय तक ताजा रह सकती हैं।
    • फ्रीजर नीचे की तरफ होने की वजह से झुकने की समस्या 90% तक कम हो सकती है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई बड़ी खामी नहीं बताई है। 
    05

अब समझिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर

आपने बड़े ब्रांड के साइड-बाय-साइड Fridge के विकल्पों को तो देख लिया, अब इन सभी के बीच का अंतर इस तालिका के साथ समझ लेते हैं।

ब्रांड- व मॉडल

क्षमता

कंप्रेसर

खासियत

Haier

(HRT-683GK)

598 लीटर

एक्सपर्ट इन्वर्टर

मैजिक कन्वर्टेबल जोन

Samsung

(RS76CG8003S9HL)

653 लीटर

डिजिटल इन्वर्टर

पावर फ्रीज व कूल

LG

(GL-X257AMC3)

630 लीटर

स्मार्ट इन्वर्टर

AI ThiQ

Godrej

(RS EONVELVET 646C RIT SM BL)

600 लीटर

एडवांस इन्वर्टर

AI पावर्ड फ्रेशनेस

Haier

(HRB-600IS)

520 लीटर

एक्सपर्ट इन्वर्टर

डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी

क्या है निष्कर्ष?

अंत में हम यही कह सकते हैं कि सैमसंग, हायर, एलजी या गोदरेज में से किसी एक का साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर चुनना स्टोरेज क्षमता और अत्याधुनिक कूलिंग टेक्नोलॉजी के लिजाह से काफी अच्छा हो सकता है। सैमसंग और एलजी के मॉडल अपनी स्मार्ट कनेक्टिविटी और ऊर्जा-कुशल कंप्रेसर के साथ पसंद किए जाते हैं। वहीं, हायर अपनी स्लिम डिजान और 100% फ्रिज-टू-फ्रीजर कन्वर्टेब टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है। इसी के साथ गोदरेज मजबूत बिल्ड क्वालिटी और टिकाऊपन के लिए जाता है। है। ये सभी ब्रांड मिलकर शानदार कूलिंग सिस्टम प्रदान करते हैं जो खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं, जिससे ये बड़े परिवारों के लिए एक सही पसंद हो सकते हैं। इनमें से किसी एक का चयन करना पूरी तरह से आपकी जरूरत, पसंद और बजट पर निर्भर करता है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हमेशा बड़े ब्रांड के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर पर ही क्यों भरोसा करना चाहिए?
    साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के लिए बड़े ब्रांड्स पर भरोसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि वे बेहतर कूलिंग टेक्नोलॉजी, हाई क्वालिटी वाले कंप्रेसर और लंबी वारंटी प्रदान करते हैं। ये शानदार आफ्टर-सेल्स सर्विस सुनिश्चित करते हैं।
  • किन ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर देखने मिल जाएंगे?
    भारत में Samsung, LG, Haier और Godrej बेहतरीन साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के लिए लोकप्रिय ब्रांड हैं। सैमसंग और एलजी अपनी स्मार्ट कनेक्टिविटी और टिकाऊ कंप्रेसर के लिए जाने जाते हैं, जबकि हायर किफायती और स्लिम डिजाइन प्रदान करता है। प्रीमियम अनुभव के लिए गोदरेज भी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और शानदार कूलिंग टेक्नोलॉजी पेश करते हैं।
  • बड़े ब्रांड्स के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर किस बजट रेंज में मिल जाएंगे?
    भारत में बड़े ब्रांड्स के साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की शुरुआत आमतौर पर ₹50,000 से हो सकती है। बजट और मिड रेंज मॉडल ₹55,000 से ₹80,000 के बीच मिल जाते हैं। वहीं, स्मार्ट फीचर्स, टच डिस्प्ले और प्रीमियम फिनिश वाले हाई एंड मॉडल्स की कीमत ₹90,000 से ₹1,00,000 या उससे अधिक तक जा सकती है।

Loading...

Loading...