600 लीटर+ क्षमता वाले साइड-बाय-साइड Refrigerators: खाने की ताजगी का रखेंगे ख्याल!

अगर आपका परिवार बड़ा है या आप उन लोगों में से हैं जो काफी सारा सामान स्टोर करते हैं तो 600 लीटर से ऊपर की क्षमता वाले Side By Side रेफ्रिजरेटर एक सही पसंद हो सकते हैं। इनमें बड़े साइज के शेल्फ और बॉटल गार्ड की सुविधा होती है साथ-साथ इन्हें जरूरत के हिसाब से अलग-अलग मोड्स पर भी सेट किया जा सकता है। आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ विकल्पों पर और जानते हैं उनकी खासियत।

600 लीटर+ क्षमता वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर
600 लीटर+ क्षमता वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर

600 लीटर से ऊपर की क्षमता वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर संयुक्त परिवार या उन लोगों के लिए सही पसंद माने जाते हैं जो काफी सारा सामान स्टोर करते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत इनकी बड़ी क्षमता और एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी होती है। 600 लीटर+ क्षमता वाले Side By Side रेफ्रिजरटेर आपके लिए एक ऊर्जा कुशल पसंद भी साबित हो सकते हैं, क्योंकि अपनी हाई एनर्जी स्टार रेटिंग और इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ ये काफी हद तक ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। इनमें आपको बड़ा फ्रीजर और फ्रिज कंपार्टमेंट देखने मिलेगा, जिनमें काफी सारा सामान आसानी से स्टोर किया जा सकता है। साइड बाय साइड Refrigerator में आपको एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ-साथ वाईफाई कनेक्टविटी और अलग-अलग मोड्स भी मिल सकते हैं; जिन्हें जरूरत के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है। तो आइए अब नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ रेफ्रिजरेटर के विकल्पों पर, जो आपके लिए भी एक स्मार्ट पसंद भी हो सकते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 602L 3Star 2 Door Premium Glass Side by Side Frost Free Refrigerator

    दो डोर डिजाइन के साथ आने वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर आपके लिए एक प्रीमियम पसंद हो सकता है। इसकी एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी ऊर्जा की 50% तक बचत करने में मदद कर सकती है और साथ ही शोर स्तर को भी कम रखेगी। इस Haier रेफ्रिजरेटर की क्षमता 602 लीटर है और यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह ऊर्जा कुशलता के साथ काम करेगा और लंबी बचत सुनिश्चित कर सकता है। स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस रेफ्रिजरेटर के तापमान को -24°C से लेकर 9°C तक सेट किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे; जिनपर काफी सारा सामान आसानी से रखा जा सकता है। इस रेफ्रिजरेटर के सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं; जो भारी वजन को भी आसानी से झेल सकते हैं। वहीं, इसे 230v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 398 लीटर और फ्रीजर क्षमता 204 लीटर है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 602 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
    • कलर- ब्लैक ग्लास
    • डोर- 2
    • फॉर्म फैक्टर- कन्वर्टेबल
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • सालाना ऊर्जा खपत- 528 Kilowatt Hours
    • मॉडल- HRS-682KGU1

    खूबियां

    • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी अंदर रखी चीजों को लंबे समय तक ताजा बनाकर रख सकती है।
    • वाईफाई कनेक्टिविटी की वजह से इसके तापमान को फोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
    • फ्रीज किया हुआ सामान ज्यादा मात्रा में रखने के लिए इसमें फ्रीजर बॉक्स के 2 सेट दिए गए हैं। 

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स द्वारा कोई खामी नहीं बताई गई है। 


    फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    01
  • LG 655 L Frost-Free Smart Inverter Double Door Side-By-Side Refrigerator

    यह 655 लीटर की क्षमता वाला साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर है, जिसकी ऑटो-डीफ्रॉस्ट सुविधा फ्रीजर में बर्फ की परत को जमने से रोकेगी। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 416 लीटर और फ्रीजर क्षमता 239 लीटर है। इसमें दिया गया इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की खपत कम करने में मदद कर सकता है और शोर स्तर भी कम रहेगा। इसके रेफ्रिजरेटर सेक्शन में आपको स्टोरेज के लिए आपको 3 शेल्फ, 4 डोर बास्केट और 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिलेंगे। वहीं, फ्रीजर सेक्शन में 4 शेल्फ, 3 डोर बास्केट और 1 ड्रॉर मिल जाएंगे। इसमें दी गई स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा फ्रिज में आई परेशानियों का पता लगाने में मदद कर सकती है। यह LG Refrigerator मल्टी एयरफ्लो सुविधा से लैस है, जो यह सुनिश्चित करेगी की सारी चीजें एक समान रूप से ठंडी हो सके। अगर आपको बर्फ, आइसक्रीम या किसी अन्य चीज को कम समय में जमाना है तो इसकी एक्सप्रेस फ्रीज सुविधा की मदद ली जा सकती है। इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में दी गई ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं को फ्रिज में आने से रोक सकती है। इसी के साथ दरवाजा सही तरह से बंद न होने पर या लंबे समय तक खुला रहन पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 655 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
    • कलर- डैजल स्टील
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
    • रैक्स- 5
    • सेक्शन- 2
    • मॉडल- GL-B257HDSY

    खूबियां

    • यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
    • चाइल्ड लॉक की मदद से दरवाजे को बंद किया जा सके ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
    • डिओड्राइजर की वजह से रेफ्रिजरेटर में दुर्गंध नहीं पनपेगी।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

    5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स के साथ आने वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर AI टेक्नोलॉजी के साथ शानदार तरह से कूलिंग कर सकता है। इसमें आपको नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन जैसे मोड्स मिल जाएंगे; जिन्हें जरूरत व अंदर रखे सामान के हिसाब से सेट किया जा सकता है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस Samsung Refrigerator का डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर इसे ऊर्जा कुशल बनाता है। इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की क्षमता 653 लीटर है और यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर, 4 शेल्फ और 2 वेजिटेबल बास्केट मिल जाएंगे। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस सुविधा तापमान और नमी को इस स्तर पर बनाकर रखती है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा रह सके। अगर आपको फ्रीज या फ्रीजर में रखी किसी चीज को जल्दी ठंडा करना है या जमाना है तो पावर कूल/फ्रीज सुविधा मदद कर सकती है। इसी के साथ एडवांस इंसुलेशन तापामान में होने वाले उतार-चढ़ाव को कम कर सकता है। वहीं, वाईफाई कनेक्टिविटी की मदद से इसे आप आसानी से अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 653 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड बाय साइड
    • कलर- ब्लैक मैट
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • शेल्फ- 4
    • डोर- रिवर्सेबल
    • मॉडल- RS76CG8003B1HL
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है।
    • इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा बना रह सकता है। 
    • इसके फिंगरप्रिंट रेजिजटेंट दरवाजे पर उंगलियों के निशान नहीं पड़ेंगे। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ आइस बॉक्स न मिलने की शिकायत की है। 
    03
  • Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    यह रेफ्रिजरेटर इलेक्ट्रोलक्स ब्रांड का है, जिसकी टेस्टलॉक ऑटो टेक्नोलॉजी अतिरिक्त नमी को कम करती है और खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसमें आपको पांच अलग-अलग टेंप्रेचर सेटिंग्स की सुविधा मिल जाएगी, जिसकी मदद से आप स्टोरेज के हिसाब से इसे आसानी से सेट कर सकते हैं। इसके कन्वर्टेबल कंपार्टमेंट को आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही टेंप्रेचर पर सेट कर सकते हैं। इसका फ्लेक्स स्टोर फंक्शन, आपको डोर बिन्स और शेल्फ्स को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट करने में मदद करता है। यह मल्टीडोर रेफ्रिजरेटर अलग-अलग साइज के कंपार्टमेंट के साथ आता है, जिस वजह से स्टोरेज संबंधित परेशानी आपको नहीं होगी। इसकी फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी के कारण फ्रीजर में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमेगी, जिस वजह से कूलिंग पर असर नहीं पड़ेगा। इसका ट्विन टेक कूलिंग सिस्टम फ्रिज की नमी को ऑटोमैटिक तरह से समझ सकता है जिस वजह से खानी की ताजगी लंबे समय तक बनी रह सकती है। यह रेफ्रिजरेटर टेस्टगार्ड से लैस है जो कार्बन फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए दुर्गंध को पनपने से रोकेगा। इसमें स्टोरेज के लिए आपको 8 बिन और 6 शेल्फ मिल जाएंगे। अगर फ्रिज का दरवाजा ज्यादा देर तक खुला रहेगा या सही से बंद नहीं होगा तो डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 74.9D x 91.3W x 178.2H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Electrolux
    • क्षमता- 609 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रेंच डोर
    • कलर- ग्लॉसी डार्क ग्रे
    • मॉडल- ‎EQE6879A-B
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎417 Kilowatt Hours
    • शोर स्तर- ‎42 Decibels
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल

    खूबियां

    • इसमें आपको वॉटर व आइस डिस्पेंसर की सुविधा मिल जाएगी।
    • इसके तापमान को -23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस तक सेट किया जा सकता है।
    • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 371 लीटर और फ्रीजर क्षमता 238 लीटर है। 

    कमी

    • अमेजन यूजर्स द्वारा अभी तक कोई खामी नहीं बताई गई है। 


    ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    04
  • LG 630 L, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator

    यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 630 लीटर क्षमता वाला है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 416 लीटर और फ्रीजर क्षमता 214 लीटर है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशलता के साथ काम करेगा और ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी, जिस वजह से कूलिंग दमदार बनी रहेगी। इसके डोर कूलिंग और मल्टी एयर फ्लो ठंडी हवा के साथ फ्रिज को सही तरह से ठंडा करेंगे, इस वजह से आपका खाना अधिक समय तक ताजा रह सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आपको सेल्फ क्लीनिंग वॉटर डिस्पेंसर की सुविधा मिलेगी, जिसका नॉजल हर 1 घंटे में 10 मिनट के लिए ऑटोमैटिक तरह से साफ होगा ताकि आपको साफ व सुरक्षित पीने का पानी मिल सके। इस LG रेफ्रिजरेटर की Hygiene Fresh+ सुविधा बैक्टेरिया को 99.999% तक खत्म कर सकती है और साथ ही दुर्गंध को नहीं बनने देगी। इसका फ्रेंच बैलेंसर नमी की सही मात्रा को सेट कर सकते हैं, ताकि सब्जियों और फलों की ताजगी बनी रह सके। इसके यूटिलिटी बॉक्स में डेयरी प्रोडक्ट रखने के लिए काफी जगह मिल जाएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 630 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- कॉम्पैक्ट साइड-बाय-साइड
    • कलर- मैट ब्लैक
    • मॉडल- ‎GL-X257AMC3
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎524 Kilowatt Hours 
    • वोल्टेज- 240 Volts
    • सालाना ऊर्जा खपत- 524 Kilowatt Hours
    • फिनिश- मैट

    खूबियां

    • वाईफाई कनेक्टिविटी की वजह से इसे स्मार्टफोन से भी ऑपरेट किया जा सकता है।
    • इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर 175 किलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है।
    • इंस्टा-व्यू सुविधा के साथ अंदर रखी चीजों को बाहर से ही देखा जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है।
    05

अब समझिए इन सभी साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर

आपने  Haier, Samsung, LG और Electrolux ब्रांड के 600 लीटर से ऊपर की क्षमता वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर देख लिए, अब इन सभी के बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझ लेते हैं।

मॉडल

कंप्रेसर

शेल्फ की संख्या

खासियत

Haier 602L 3Star 2 Door Premium Glass Side by Side Frost Free Refrigerator

एक्सपर्ट इन्वर्टर

3

डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी

LG 655 L Frost-Free Smart Inverter Double Door Side-By-Side Refrigerator

इन्वर्टर कंप्रेसर

3

मल्टी एयर फ्लो

Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

डिजिटल इन्वर्टर

4

फिंगप्रिंट रेजिजटेंट

Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator

NA

5

वॉटर व आइस डिस्पेंसर

LG 630 L, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator

स्मार्ट इन्वर्टर

8

हाईजीन फ्रेश+

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 600 लीटर+ क्षमता वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर सही पसंद हो सकते हैं?
    हां, 600 लीटर से अधिक क्षमता वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 5-6 से अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये आधुनिक टेक्नोलॉजी, ज्यादा स्टोरेज, और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।
  • किन ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के 600 लीटर+ क्षमता वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे?
    आपको Haier, LG, Samsung और Electrolux जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के 600 लीटर+ क्षमता वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे। ये अपनी स्टाइलिश डिजाइन, हाई एनर्जी स्टार रेटिंग और इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ एक सही पसंद हो सकते हैं।
  • क्या 600 लीटर+ क्षमता वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल हो सकते हैं?
    हां, 600 लीटर से अधिक क्षमता वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर आधुनिक इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक और AI-बेस्ड कूलिंग के कारण ऊर्जा कुशल हो सकते हैं। ये रेफ्रिजरेटर आमतौर पर 3-स्टार रेटिंग के साथ आते हैं और 5 या अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए बिजली की खपत को कंट्रोल करते हुए अच्छा प्रदर्शन दे सकते हैं।

Loading...

Loading...