साइड बाय साइड या Double Door Refrigerator का चुनाव करने में है कन्फ्यूजन? यहां मिलेगी पूरी क्लैरिटी!
Side By Side और डबल डोर Fridge दोनों ही अपनी-अपनी जगह एक स्मार्ट पसंद हो सकते हैं। मीडियम साइज परिवार के लिए डबल डोर मॉडल सही पसंद हो सकते हैं और बड़े परिवारों के लिए साइड बाय साइड। जहां, डबल डोर रेफ्रिजरेटर को ज्यादा ऊर्जा कुशल कहा जा सकता तो साइड बाय साइड विकल्प एक लग्जरी एहसास दे सकते हैं। यहां दोनों के बीच के अंतर को समझाया गया है।
साइड बाय साइड और डबल डोर रेफ्रिजरेटरेट में से किसी एक का चयन करना मुश्किल काम हो सकता है। हालांकि, यह कहा जा सकता है कि अगर आपका परिवार में 3-5 लोग हैं तो आपके लिए डबल डोर मॉडल ज्यादा बेहतर हो सकते हैं। लेकिन अगर आपका परिवार बड़ा है तो आपके लिए साइड बाय साइड ज्यादा बेहतर हो सकता है। जहां Double Door Fridge एक किफायती विकल्प हो सकते हैं, जो 230 लीटर से ऊपर की क्षमता में आते हैं और इनमें आपको 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल भी देखने मिल जाएंगे, जो ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर अपनी ज्यादा स्टोरेज क्षमता, बड़े फ्रीजर स्पेस और आधुनिक डिजाइन के कारण पसंद किए जाते हैं। इनमें भी आपको 3 स्टार तक की एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर कंप्रेसर जैसी सुविधाएं देखने मिल सकती हैं, जो ऊर्जा कुशलता के लिहाज से जरूरी मानी जाती हैं। दोनों तरह के ही फ्रिज में आपको बड़े ब्रांड्स के विकल्प देखने मिल सकते हैं और किसी एक का चयन पूरी तरह से आपके परिवार में मौजूद लोगों की संख्या, स्टोरेज से जुड़ी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। तो आइए अब दोनों के ही बीच का अंतर विस्तार से समझ लेते हैं।
साइड बाय साइड और डबल डोर रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर
अगर आपको साइड बाय साइड और डबल डोर रेफ्रिजरेटर के बीच के अंतर को आसानी से समझना है तो इस तालिका की मदद ली जा सकती है।
फीचर
साइड बाय साइड फ्रिज
डबल डोर फ्रिज
डिजाइन व साइज
ये थोड़ी बड़ी साइज वाले होते हैं और इनमें फ्रीजर सेक्शन लेफ्ट साइड में मिलेगा।
ये स्लीक डिजाइन में आते हैं और इनमें फ्रीजर ज्यादातर ऊपर की तरफ होता है। कुछ मॉडल्स में फ्रीजर नीचे की तरफ भी दिया जाता है।
क्षमता
ये 500 लीटर या उससे ऊपर की क्षमता में आते हैं जिस वजह से संयुक्त परिवार के लिए सही पसंद हो सकते हैं।
ये आपको 230 लीटर से लेकर 500 लीटर से कम की क्षमता में मिल सकते हैं और ये मीडियम साइज के परिवार के लिए सही हो सकते हैं।
ऊर्जा कुशलता
इनमें आपको 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल्स मिल सकते हैं, साथ ही इनका इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की बचत करता है। हालांकि, ये ज्यादा बिजली की खपत कर सकते हैं।
ये भी हाई एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ आते हैं और इन्वर्टर कंप्रेसर की सुविधा इनमें भी होती है। ये साइड बाय साइड मॉडल की तुलना में ज्यादा ऊर्जा कुशल होते हैं।
कीमत
ये आपको करीब ₹60,000-₹1,00,000+ तक की रेंज में मिल सकते हैं।
ये थोड़ी किफायती कीमत में आते हैं। ये करीब ₹25,000-₹50,000 तक की रेंज में आसानी से मिल सकते हैं।
आइए अब दोनों ही तरह के रेफ्रिजरेटर के कुछ विकल्पों पर नजर डाल लेते हैं।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 325 L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator
यह एक बॉटम माउंट फ्रीजर डिजाइन वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर है जिसकी क्षमता 325 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा के साथ आने वाले इस फ्रिज के फ्रीजर में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमेगी, जिस वजह कूलिंग पर असर नहीं पड़ेगा। इसमें दिए गए 14-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स की मदद से इसे नॉर्मल, वेज, कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट फ्रीजर, वैकेशन, पावर कूल, पावर सेविंह, सरप्राइज पार्टी, टर्बो, हॉलिडे, फ्रीजर, प्रिजर्व कर्ड, स्नो बेवरेज और डेजर्ट मोड पर सेट किया जा सकता है। इस Haier Refrigerator में दिया गया ट्रिप्ल इन्वर्टर कंप्रेसर ज्यादा ऊर्जा की खपत भी नहीं करेगा और साथ-साथ शोर स्तर को भी कम बनाए रखेगा। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 240 लीटर और फ्रीजर क्षमता 85 लीटर है। स्टोरेज के लिए इसमें 1 कंपार्टमेंट, 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इसे आप 160V-270V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, इसके फ्रीजर में 1 घंटे तक के समय में बर्फ भी जमाई जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 62.3W x 164H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 325 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन बॉटम
कलर- ब्लैक
वोल्टेज- 220 Volts
फॉर्म फैक्टर- कन्वर्टेबल
डोर ओरिएंटेशन- राइट
डोर रैक्स- 4
सालाना ऊर्जा खपत- 250 Kilowatt Hours
खूबियां
इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है।
फ्रीजर नीचे की तरफ होने से झुकने की समस्या 90% तक कम हो सकती है।
इसकी 2x बड़ी वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं।
3-4 लोगों के परिवार के लिए ये फ्रिज सही पसंद हो सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है।
01
Haier SmartChoice 596L 3Star 2-Door Water Dispenser Side by Side Frost Free Refrigerator
2 डोर डिजाइन वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज की क्षमता 596 लीटर है और ऐक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इसे ऊर्जा कुशलता और कम शोर के साथ काम करने में मदद कर सकती है। इस Haier फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत है कि जरूरत पड़ने पर इसे फ्रीजर को पूपी तरह से फ्रिज में बदला जा सकता है। वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस फ्रिज को आप आसानी से अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकेंगे। इसकी डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी खाने को करीब 21 दिनों तक ताजा बनाए रख सकती है और डिजिटल डिस्प्ले पैनल के साथ इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। 204 लीटर की फ्रीजर और 392 लीटर की ताजा खाना रखने की क्षमता वाला यह फ्रिज मजबूत कांच से बने शेल्फ से लैस है, जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसकी स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी कूलिंग को जरूरत के हिसाब से ऑटोमैटिक तरह से सेट कर सकती है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, ईजी क्लीन बैक के साथ फ्रिज के पिछले हिस्से को साफ करने में आपको परेशानी नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 596 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड बाय साइड
कलर-ग्रेफाइट ब्लैक
मॉडल- HRS-682WGKU1
सालाना ऊर्जा खपत- 528 Kilowatt Hours
वोल्टेज- 230 Volts
डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
इसके टेंप्रेचर को आसानी से -24°C से लेकर 9°C तक सेट किया जा सकता है।
ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसके अंदर किटाणु नहीं पनपेंगे।
वॉटर डिस्पेंसर की मदद से आपको आसानी से ठंडा पानी मिल सकता है।
इसमें ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाने के लिए फ्रीजर बॉक्स के 2 सेट दिए गए हैं।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह Samsung रेफ्रिजरेटर फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी से लैस है, जिस कारण फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी और कूलिंग क्षमता पर असर नहीं होगा। 236 लीटर की क्षमता वाला यह मॉडल कन्वर्टेबल टेक्नोलॉजी वाला है, जिस वजह से जरूरत होने पर अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस के लिए इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदला जा सकता है। यह Double Door Fridge डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर से भी लैस है जो 50% तक कम ऊर्जा की खपत करने का काम कर सकता है। यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर आपको ऑल राउंड कूलिंग का अनुभव करा सकता है, जिस वजह से यह एक स्मार्ट पसंद हो सकता है। स्टोरेज के लिहाज से इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 4 शेल्फ और 1 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। इसकी ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं को पनपने से रोकेगी और 100v-300v की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी ताज खाना रखने की क्षमता 183 लीटर और फ्रीजर क्षमता 53 लीटर है। इसी के साथ बिजली कटौती के दौरान इसे इन्वर्टर से भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकतका है और LED लाइट फ्रिज के अंदर पर्याप्त रोशनी दे सकती है; जिस वजह से सामान ढूंढने में आपको परेशानी नहीं होगी।
यह रेफ्रिजरेटर मल्टी-फ्लो की सुविधा के साथ आता, जिस वजह से कूलिंग एक समान स्तर पर बनी रहेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 65.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 236 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- सिल्वर मैट न्यू
मॉडल- RT40H28U3THL
सालाना ऊर्जा खपत- 200 Kilowatt Hours
वोल्टेज- 230 Volts
रैक्स- 4
ड्रॉर- 1
खूबियां
यह फ्रिज डिजिटिल डिस्प्ले के साथ आता है जिसपर सेटिंग्स की जानकारी ली जा सकती है।
इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है।
इसके बड़े बॉटल गार्ड में ज्यादा क्षमता वाली बोतलों को भी रखा जा सकता है।
यह 2-3 लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी फंक्शनिंग को में खामी बताई है।
ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
03
Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator with WiFi
5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स के साथ आने वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर AI टेक्नोलॉजी के साथ शानदार तरह से कूलिंग कर सकता है। इसमें आपको नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन जैसे मोड्स मिल जाएंगे; जिन्हें जरूरत व अंदर रखे सामान के हिसाब से सेट किया जा सकता है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस Samsung Refrigerator का डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर इसे ऊर्जा कुशल बनाता है। इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की क्षमता 653 लीटर है और यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर, 4 शेल्फ और 2 वेजिटेबल बास्केट मिल जाएंगे। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस सुविधा तापमान और नमी को इस स्तर पर बनाकर रखती है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा रह सके। अगर आपको फ्रीज या फ्रीजर में रखी किसी चीज को जल्दी ठंडा करना है या जमाना है तो पावर कूल/फ्रीज सुविधा मदद कर सकती है। इसी के साथ एडवांस इंसुलेशन तापामान में होने वाले उतार-चढ़ाव को कम कर सकता है। वहीं, वाईफाई कनेक्टिविटी की मदद से इसे आप आसानी से अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 653 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड बाय साइड
कलर- ब्लैक मैट
वोल्टेज- 230 Volts
शेल्फ- 4
डोर- रिवर्सेबल
मॉडल- RS76CG8003B1HL
डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है।
इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा बना रह सकता है।
इसके फिंगरप्रिंट रेजिजटेंट दरवाजे पर उंगलियों के निशान नहीं पड़ेंगे।
वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ इसे स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ आइस बॉक्स न मिलने की शिकायत की है।
04
LG Smart Choice, 322 L, 3 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator
322 लीटर की क्षमता वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर एलजी ब्रांड का है, जिसमें आपको ऑटो डीफ्रॉस्ट की सुविधा भी मिल जाएगी। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज में स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो ऊर्जाकी काफी बचत करने में मदद कर सकता है। यह फ्रिज 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसमें स्टोरेज के लिए आपको 2 शेल्फ मिल जाएंगे और इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 28 लीटर है। यह एक कन्वर्टेबल मोड वाला Double Door Refrigerator है, जिसके फ्रीजर को जरूरत पड़ने पर फ्रिज में बदला जा सकता है। वहीं, अगर इसमें कोई खराबी आती है तो स्मार्ट डायग्नॉसिस के साइ उनका पता आसानी से लगाया जा सकता है। डिओड्राइजर की वजह से इसमें दुर्गंध आसानी से नहीं पनपेगी और एक सीमित वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसक मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसी के साथ मल्टी एयरफ्लो के साथ फ्रिज का हर कोना एक समान रूप से ठंडा हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 71D x 60W x 164H सेंटीमीटर
ब्रांड- LG
क्षमता- 322 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- डैजल स्टील
वोल्टेज- 220 Volts
डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
डोर शेल्फ- 2
मॉडल- GL-S342SDSX
खूबियां
इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 241 लीटर और फ्रीजर क्षमता 81 लीटर है।
बिजली जाने पर यह घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
ऐक्स्प्रेस फ्रीज की सुविधा के साथ कम समय में बर्फ जमाई जा सकती हैं।
ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं को पनपने से रोक सकती है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को यह ज्यादा टिकाऊ नहीं लगा है।
05
LG 655 L Frost-Free Smart Inverter Double Door Side-By-Side Refrigerator
यह 655 लीटर की क्षमता वाला साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर है, जिसकी ऑटो-डीफ्रॉस्ट सुविधा फ्रीजर में बर्फ की परत को जमने से रोकेगी। इसके रेफ्रिजरेटर सेक्शन में आपको स्टोरेज के लिए आपको 3 शेल्फ, 4 डोर बास्केट और 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिलेंगे। वहीं, फ्रीजर सेक्शन में 4 शेल्फ, 3 डोर बास्केट और 1 ड्रॉर मिल जाएंगे। इसमें दी गई स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा फ्रिज में आई परेशानियों का पता लगाने में मदद कर सकती है। अगर आपको बर्फ, आइसक्रीम या किसी अन्य चीज को कम समय में जमाना है तो इसकी एक्सप्रेस फ्रीज सुविधा की मदद ली जा सकती है। इस LG Refrigerator में दी गई ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं को फ्रिज में आने से रोक सकती है। इसी के साथ दरवाजा सही तरह से बंद न होने पर या लंबे समय तक खुला रहन पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा। इस साइड बाय साइड फ्रिज की ताजा खाना रखने की क्षमता 416 लीटर और फ्रीजर क्षमता 239 लीटर है। इसमें दिया गया इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की खपत कम करने में मदद कर सकता है और शोर स्तर भी कम रहेगा। यह मल्टी एयरफ्लो सुविधा से लैस है, जो यह सुनिश्चित करेगी की सारी चीजें एक समान रूप से ठंडी हो सके।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
ब्रांड- LG
क्षमता- 655 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
कलर- डैजल स्टील
डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
रैक्स- 5
सेक्शन- 2
मॉडल- GL-B257HDSY
खूबियां
यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
चाइल्ड लॉक की मदद से दरवाजे को बंद किया जा सके ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
डिओड्राइजर की वजह से रेफ्रिजरेटर में दुर्गंध नहीं पनपेगी।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है।
06
अब समझिए इन सभी के बीच का अंतर
आपने अलग-अलग ब्रांड्स के डबल डोर और Side By Side Refrigerator के विकल्पों को तो देख लिया, अब इन सभी के बीच के अंतर को इस तालिका के साथ समझा जा सकता है।
ब्रांड व मॉडल
प्रकार
क्षमता
खासियत
Haier
(HRD - 1954 CRB - E)
डबल डोर
325 लीटर
14-इन-1 कन्वर्टेबल
Haier
(HRS-682WGKU1)
साइड बाय साइड
596 लीटर
डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी
Samsung
(RT40H28U3THL)
डबल डोर
236 लीटर
ऑल राउंड कूलिंग
Samsung
(RS76CG8003S9HL)
साइड बाय साइड
653 लीटर
वाई-फाई कनेक्टिविटी
LG
(GL-S342SDSX)
डबल डोर
322 लीटर
मल्टी एयर फ्लो
LG
(GL-B257HDSY)
साइड बाय साइड
655 लीटर
ऐक्सप्रेस फ्रीज
निष्कर्ष
साइड बाय साइड और डबल डोर रेफ्रिजरेटर में किसी एक को बेहतर कहना गलत हो सकता है। हालांकि, हम यह यह कह सकते हैं कि अगर आपका बजट सीमित है और परिवार में ज्यादा लोग नहीं है तो आपके लिए डबल डोर रेफ्रिजरेटर सही पसंद हो सकते हैं। वहीं, अगर आप अपने लिए एक लग्जरी डिजाइन वाले रेफ्रिजरेटर की तलाश कर रहे हैं और बजट में ज्यादा है तो साइड बाय साइड मॉडल बेहतर हो सकता है। वहीं, ऊर्जा कुशलता के लिहाज से डबल डोर और ज्यादा स्टोरे के लिए साइड बाय साइड फ्रिज सही हो सकता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर डबल डोर से ज्यादा ऊर्जा कुशल होते हैं?
नहीं, सामान्य तौर पर साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर डबल डोर की तुलना में कम ऊर्जा कुशल होते हैं। साइड बाय साइड मॉडल में संकरे फ्रिज और फ्रीजर सेक्शन के कारण कंप्रेसर को एक समान तापमान बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है।
किन लोगों के लिए साइड बाय साइड फ्रिज सही होता है और किनके लिए डबल डोर?
साइड-बाय-साइड फ्रिज बड़े परिवारों और आधुनिक रसोई के लिए बेहतरीन हैं, जो 550L+ क्षमता, वाटर डिस्पेंसर और फ्रोजन फूड तक आसान पहुंच प्रदान करते हैं। डबल डोर फ्रिज छोटे से मध्यम परिवारों के लिए आदर्श हो सकते हैं, जो कम बिजली की खपत, बेहतर ऊर्जा दक्षताऔर भारतीय रसोई में आसानी से फिट होने की जगह देते हैं।
साइड बाय साइड और डबल डोर फ्रिज की कीमत में कितना अंतर होता है?
साइड-बाय-साइड और डबल डोर फ्रिज की कीमत में आमतौर पर ₹15,000 से ₹40,000 या उससे अधिक का अंतर हो सकता है। डबल डोर फ्रिज ₹25,000 से लेकर ₹40,000 तक की रेंज में मिल सकते हैं। जबकि, साइड-बाय-साइड मॉडल प्रीमियम फीचर्स के साथ ₹50,000-₹60,000 से शुरू होकर ₹1 लाख से ऊपर तक जा सकते हैं।