Wifi कनेक्टिविटी के साथ आने वाले AC देंगे आराम और सुविधा का संगम! देखें टॉप ब्रांड्स के विकल्प

जब बात हो घर के लिए एक ऐसा Smart AC लेने की जो आराम के साथ-साथ टेक्नोलॉजी के साथ आपको सुविधा भी दे सके तो वाईफाई फीचर वाले एसी बढ़िया चॉइस बन सकते हैं, जिसके टॉप ब्रांड्स के विकल्प नीचे दिए गए हैं जिसे आप देख सकते हैं।

वाईफाई फीचर के साथ आने वाले AC
वाईफाई फीचर के साथ आने वाले AC

आज के समय में जब टेक्नोलॉजी तेजी से हमारे जीवन को आसान बना रही है तो ऐसे में एसी लेते समय भी स्मार्ट फीचर्स ढूंढना तो आम बात है। इसी का एक बेहतरीन उदाहरण है वाईफाई कनेक्टिविटी वाले एयर कंडीशनर, जो  सिर्फ ठंडी हवा ही नहीं, बल्कि स्मार्ट कंट्रोल की वजह से भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रह है। आपको बता दें, इन एसी की मदद से आप अपने स्मार्टफोन के जरिए कहीं से भी इसको चालू या बंद कर सकते हैं, तापमान सेट कर सकते हैं और यहां तक कि समय भी सेट कर सकते हैं। आजकल आपको टॉप ब्रांड्स जैसे Haier, Carrier, LG, Hitachi और Panasonic के भी विकल्प देखने को मिल सकते हैं जो इस फीचर के साथ आटे हैं और ना सिर्फ बेहतरीन कूलिंग दे सकते हैं बल्कि बिजली बचाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। ये WiFi फीचर वाले AC गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा जैसे वॉइस कंट्रोल सिस्टम के साथ भी काम कर सकते हैं, जिससे आप बिना रिमोट के भी इन्हें आसानी से चला सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपके जीवन को और ज्यादा आरामदायक बना सकता है। मान लीजिए आप घर पहुंचने से पहले ही अपने कमरे को ठंडा करना चाहते हैं, तो बस मोबाइल ऐप से एसी ऑन कर सकते और यह मिनटों में आपके कमरे को ठंडा कर सकता है। 

देखिए 5 बढ़िय विकल्प जिसे अमेजन से लिया जा सकता है -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

    घर के लिए इस गर्मी आप भी ढूंढ रहे हैं एक ऐसा एसी जो ना सिर्फ बढ़िया ठंडक दे सके बल्कि आधुनिक फीचर्स के साथ आपको सुविधा भी दे सके तो यह Haier एसी वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आता है जिसकी मदद से आप आराम से इसे अपने फोन से जोड़ सकते हैं और आराम से चला सकते हैं। 1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए एक सही चॉइस हो सकता है और साथ ही, 4-वे स्विंग की मदद से यह कमरे के चारों तरफ ठंडी हवा फैलाने में मदद कर सकता है। यह AI क्लाइमेट कंट्रोल की मदद से आपके कमरे के तापमान और लोगों की संख्या का खुद ही अंदाजा लगा सकता है और उसके हिसाब से ठंडक को सेट कर सकता है। यह 7-इन-वन कूलिंग मोड के साथ आता है जिससे आप 7 अलग-अलग मोड के हिसाब से कूलिंग क्षमता को एडजस्ट कर सकते हैं इससे बिजली की बचत भी हो सकती है। आपको बता दें, यह 4 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जिससे यह बिजली किं खपत को कम करता है और आपको बढ़िया ठंडक का एहसास दे सकता है। ब्रांड के अनुसार यह 60 डिग्री सेल्सियस में भी आपके कमरे को फटाफट से ठंडा कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 5.25 किलोवाट 
    • वोल्टेज - 50 वोल्ट 
    • नॉइस लेवल - 42 डेसिबल 
    • रंग - सफेद 

    खासियत 

    • इसमें एंटी-बैक्टीरियल फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यह हवा में मौजूद बैक्टीरिया को हटाने में मदद कर सकता है और आपको साफ हवा मिल सकती है। 
    • इसमें डीह्यूमिडिफायर फीचर दिया गया है जिससे यह कमरे में मौजूद नमी को सोखकर ठंडी हवा दे सकता है। 
    • इसमें फ्रॉस्ट क्लीन तकनीक दी गई है जो जरूरत पड़ने पर एसी की सफाई खुद कर सकती है।

    कमी 

    • यूजर ने बताया यह चलने पर शोर करता है। 

    योरपिक्स पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।

    01
  • Carrier 1.5 Ton 3 Star,New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए सही चॉइस बन सकता है। इसमें 580 CFM एयर फ्लो दिया गया है, जो पूरे कमरे में समान रूप से ठंडक फैला सकता है। वहीं, यह Carrier AC 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी बढ़िया ठंडक देने में आपकी मदद कर सकता है। वहीं, अगर स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी, जियो-फेंसिंग, वॉयस कंट्रोल और स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले जैसे आधुनिक विकल्प दिए गए हैं। जियो-फेंसिंग फीचर आपके लोकेशन के आधार पर एसी को ऑटोमैटिक ऑन या ऑफ कर सकता है, जिससे सुविधा और ऊर्जा बचत दोनों मिल सकती हैं और वाईफाई फीचर के चलते आप इसे अपने फोन से भी चला सकते हैं। इस कैरियर एसी की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्लेक्सिकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी है, जिसमें वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर होता है। यह कंप्रेसर कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी पावर को खुद एडजस्ट कर सकता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और कूलिंग बेहतर मिल सकती है। साथ ही इसमें 6-इन-1 कन्वर्टिबल मोड दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग क्षमता को बढ़ा या घटा सकते हैं और इससे लगभग 50% तक ऊर्जा की बचत संभव हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Carrier
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • नॉइस लेवल - 37 डेसिबल 
    • रंग - सफेद 

    खासियत 

    • इसमें स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले दी गई है जो आपको बिजली की खपत की जानकारी देता है, जिससे आप अपने उपयोग को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।
    • ड्यूल फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ आने वाले इस एसी में एचडी फिल्टर और पीएम 2.5 फिल्टर दिया गया है जो हवा को साफ बना सकता है। 
    • इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल का उपयोग किया गया है, जिस पर एंटी-करोजन ब्लू कोटिंग की गई है जो इसे जंग से बचा कर लंब समय तक टिकाऊ बना सकती है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

    डुअल इनवर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह एसी सामान्य एसी की तुलना में आपको ज्यादा ठंडक दे सकता है और आपके कमरे के माहौल को आरामदायक बना सकता है। इसके साथ ही यह तकनीक बिजली की खपत को भी कम कर सकती है, जिससे आपके बिजली बिल में कमी आ सकती है। LG ब्रांड का यह एसी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो मध्यम आकार के कमरे के लिए सही चॉइस बन सकट है और साथ ही, इसमने दिए गए विराट मोड के चलते यह कमरे को फटाफट से और बढ़िया कूलिंग दे सकता है। इसमें एआई कन्वर्टिबल 6-इन-1 फीचर दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार इसकी क्षमता को नियंत्रित कर सकते हैं। ब्रांड के अनुसार यह, 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी दमदार कूलिंग प्रदान कर सकता है। इसकी 4-वे एयर स्विंग सुविधा कमरे के हर कोने में समान रूप से ठंडी हवा पहुंचा सकती है। इसके अलावा, यह वाईफाई के साथ जुड़ कर आपके फोन से भी चल सकता है। साथ ही, यह 120V से 290V तक के वोल्टेज में बिना स्टेबलाइजर के भी काम कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • नॉइस लेवल - 31डेसिबल 
    • रंग - सफेद 

    खासियत

    • इसमें एचडी फिल्टर और एंटी-वायरस प्रोटेक्शन दिया गया है, जो हवा को साफ और सुरक्षित बना सकता है। 
    • इसमें गोल्ड फिन+ और 100% कॉपर कंडेंसर का उपयोग किया गया है, जो इसे जंग और खराब मौसम से बचा कर लंबे समय तक उपयोगी बना सकता है। 
    • इसमें मौजूद स्लीप मोड फीचर की मदद से आप रात में आराम से चैन की नींद सो सकते हैं और यह शोर भी नहीं करता है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसकी इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं है।
    03
  • Hitachi 1.5 Ton 3 Star, Smart Inverter Split AC

    अपने मध्यम आकार वाले कमरे के लिए एक बढ़िया एसी ढूंढ रहे है तो यह 1.5 टन क्षमता वाला एसी आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। Hitachi का यह एसी 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जिसकी मदद से यह कम बिजली की खपत के साथ बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है। साथ ही, इस 1.5 Ton AC में इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक दी गई है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को खुद ही एडजस्ट कर सकता है। इससे न केवल बिजली की खपत कम होती है बल्कि लगातार और आरामदायक कूलिंग भी मिल सकती है। यह एसी 54 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है। अगर स्मार्ट फीचर्स की बात करें, तो यह वाईफाई कनेक्टिविटी के चलते आपके फोन से भी आसानी से जुड़ सकता है और आप कहीं से भी आराम से फोन की मदद से इसे चला सकते हैं और तापमान बढ़ा या घटा सकते हैं। साथ ही, इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी कूलिंग क्षमता बेहतर हो सकती है और यह लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है। साथ ही, इसमें नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग दी गई है जो जंग से सुरक्षा प्रदान करती है और साइलेंट फीचर की मदद से यह शोर नहीं करता है जिससे आप आराम से सो सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 20450 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • नॉइस लेवल - 37 डेसिबल 
    • रंग - सफेद 

    खासियत

    • इसमें मौजूद हाइब्रिड कन्वर्टिबल फीचर की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार इसकी क्षमता को बदल सकते हैं। 
    • इसमें दिए गए एक्सपैंडेबल+ तकनीक ज्यादा कूलिंग की मांग होने पर अतिरिक्त क्षमता प्रदान कर सकती है। 
    • इसमें एंटी-बैक्टीरियल मेश फिल्टर दिया गया है, जो हवा को शुद्ध और सुरक्षित बना सकता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर को इसकी क्वालिटी सही नहीं लगी।
    04
  • Panasonic 1.5 Ton 5 Star, WiFi Inverter Smart Split AC

    5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाला यह एसी आपके बिजली की खपत को कम करके आपको बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है जिससे गर्मी के मौसम में आपको बढ़िया ठंडक के साथ-साथ बिजली का बिल भी कम आ सकता है। Panasonic ब्रांड का यह एसी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जिससे यह मध्यम आकार के कमरों के लिए सही चॉइस हो सकता है। सफेद रंग में आने वाला यह एसी 8-इन-वन कन्वर्टिबल मोड के साथ आता है जिसकी मदद से आप इसे अपने जरूरत के हिसाब से 8 अलग-अलग मोड में एडजस्ट कर सकते हैं। आपको बता दें, इसमें वाईफाई कनेक्टिविटी की सुविधा मौजूद है जिसकी मदद से इसे आप आराम से अपने फोन की मदद से जोड़ कर चला सकते हैं और चालू-बंद या फिर कूलिंग क्षमता को बढ़ा या घटा सकते हैं। वहीं, इसमें दिए गए 4-वे स्विंग की मदद से यह आपके कमरे के चारों तरफ ठंडक फैलाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह साइलेंट फीचर की मदद से शोर कम करता है जिससे आप रात में चैन की नींद सो सकते है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Panasonic
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • नॉइस लेवल - 34 डेसिबल 
    • रंग - सफेद 

    खासियत 

    • यह स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन के साथ आता है जिसकी मदद से वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी यह आपको सामान रुप से ठंडक देने में मदद कर सकता है।
    • इसमें पीएम 0.1 फिल्टर दिया गया है जिसकी मदद से यह कमरे में मौजूद हवा को साफ करने और कमरे को ताज़ा बनाए रखने में मदद कर सकता है।
    • इसमें ऑटो क्लीन फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यह इंडोर यूनिट की सफाई खुद ही कर सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने बताया इसके रिमोट का डिस्प्ले काफी छोटा है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें आपके घर के लिए वाईफाई फीचर वाले कौन-से एसी हो सकते हैं बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप बढ़िया ब्रांड के वाईफाई फीचर वाले एसी ले सकते हैं - 

ब्रांड/मॉडल 

नॉइस लेवल 

कूलिंग पॉवर 

वाटेज 

Haier 1.5 Ton AI Climate Control Smart Split AC - HSU18K-PYAIR4BN-INV

42 डेसिबल 

5.25 किलोवाट 

1555 वाट 

Carrier 1.5 Ton Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC - CAI18EE3R36W0

37 डेसिबल 

4.8 किलोवाट 

1435 वाट 

LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC - US-Q19YNZE3

31 डेसिबल 

5 किलोवाट 

1290 वाट 

Hitachi 1.5 Ton Heavy Duty Smart Inverter Split AC - RAS.Y319PCDISL

37 डेसिबल 

20450 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

1600 वाट 

Panasonic 1.5 Ton Premium WiFi Inverter Smart Split AC - CS/CU-NU18BKY5WX

34 डेसिबल 

17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

1178 वाट 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वाईफाई एसी क्या होता है?
    वाईफाई एसी एक ऐसा एयर कंडीशनर होता है जिसे आप इंटरनेट के जरिए अपने स्मार्टफोन या ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं।
  • क्या वाईफाई एसी को चलाने के लिए हमेशा इंटरनेट जरूरी है?
    इसे रिमोट से चलाने के लिए इंटरनेट जरूरी नहीं है, लेकिन मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने के लिए WiFi कनेक्शन जरूरी होता है।
  • क्या वाईफाई एसी बिजली की बचत करता है?
    आमतौर पर, कई वाईफाई फीचर वाले एसी में स्मार्ट फीचर्स होते हैं जो उपयोग के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे बिजली की खपत कम हो सकती है।

Loading...

Loading...