43 डिग्री की झुलसती गर्मी में कौन-सा AC देगा बढ़िया ठंडक? विकल्पों के साथ जानें
अगर आप 43°C जैसी तेज गर्मी में भी अच्छी ठंडक चाहते हैं, तो हाई एम्बिएंट कूलिंग, सही टन क्षमता और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला AC चुन सकते हैं जो आपको बढ़िया ठंडक देने के साथ-साथ आपके कमरे के माहौल को आरामदायक भी बना सकते हैं।
अप्रैल का महीना आ चुका है और बहुत जल्दी ही तापमान में बदलाव होने वाला है और गर्मी अपने चरम सीमा पर आने वाली है। भारत में कई जगहों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाता है और ऐसे में लोग अपने कमरे के लिए एक बढ़िया कूलिंग वाला एसी ढूंढने लगते हैं। इस भीषण गर्मी में एक ऐसा एयर कंडीशनर ही काम आ सकता है जो तेज तापमान में भी लगातार और असरदार कूलिंग दे सके। आपको बता दें, ऐसे मौसम के लिए आमतौर पर Inverter AC और हाई एम्बिएंट कूलिंग फीचर वाले मॉडल बेहतर माने जाते हैं। ये 50-60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी काम करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं, इसलिए 43°C की गर्मी में भी आराम से ठंडक बनाए रख सकते हैं। इसके अलावा, सही टन का चुनाव भी बहुत जरूरी माना जाता है। एक ओर जहां, छोटे कमरे के लिए 1 या 1.5 टन एसी सही माना जाता है, लेकिन बड़े कमरे में कम क्षमता वाला मॉडल लगाने से कूलिंग कमजोर हो जाती है। इसलिए कमरे के हिसाब से मॉडल को चुना जा सकता है। इसके अलावा, आप ऊर्जा रेटिंग का भी ध्यान रख सकते हैं जो बिजली की खपत को कम करने के साथ-साथ बढ़िया ठंडक दे सके। नए मॉडल्स में आपको कॉपर कंडेंसर, टर्बो कूलिंग और अच्छी एयर थ्रो जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं जो कमरे को तेजी से ठंडा करने और आपको आरामदायक माहौल देने में मददगार साबित हो सकते हैं।
देखिए 5 बढ़िया विकल्प नीचे जिसे आप अमेजन की मदद से आराम से ले सकते हैं -
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC
1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए सही चॉइस बन सकता है जो आपके कमरे में बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद 4-वे स्विंग की मदद से यह कमरे के चारों तरफ हवा फैलाने में मदद कर सकता है। Haier ब्रांड का यह एसी वाईफाई के साथ काम कर सकता है जिससे इस स्मार्ट एसी को आप वॉइस कंट्रोल की मदद से भी नियंत्रण कर सकते हैं और कूलिंग क्षमता को बढ़ा या घटा सकते हैं। आपको बता दें, ब्रांड के अनुसार यह 60 डिग्री के तापमान में भी अपनी सुपरसोनिक फीचर की वजह से आपके कमरे को मात्र 10 सेकंड में ठंडा कर सकता है और आपको बढ़िया ठंडक दे सकता है। इसमें 4 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जो कम बिजली की खपत करते हुए आपको बेहतरीन ठंडक का एहसास दे सकता है। आपको बता दें, यह एसी AI क्लाइमेट कंट्रोल की मदद से कमरे के तापमान और कमरे में मौजूद लोगों की संख्या का खुद पता लगाकर कूलिंग क्षमता को उसके अनुसार खुद एडजस्ट कर सकता है जिससे आपको सही ठंडक तो मिलेगी ही साथ ही, बिजली की बचत भी हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - HSU18K-PYAIR4BN-INV
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 5.25 किलोवाट
नॉइस लेवल - 42 डेसिबल
रंग - सफेद
खासियत
इसमें फ्रॉस्ट क्लीन तकनीक दी गई है जिसकी मदद से यह जरूरत पड़ने पर इसकी इंडोर यूनिट की सफाई खुद कर सकता है।
इसमें 7-इन-वन कूलिंग मोड दिया गया है जिससे 7 अलग-अलग मोड में कूलिंग को कंट्रोल किया जा सकता है।
यह एसी ट्रिपल इन्वर्टर+ कंप्रेसर के साथ आता है जो हीट लोड के अनुसार पॉवर को एडजस्ट कर सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर ने कहा यह चलने पर शोर करता है।
अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ने के लिएयोरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
01
Carrier 1 Ton 3 Star,New Star rated, Flexicool Inverter Split AC
क्या आपका कमरा भी छोटा है और इसके लिए आप एक बढ़िया एसी की तलाश कर रहे हैं तो यह 1 टन क्षमता वाला एसी एक सही विकल्प बन सकता है जो आपके कमरे को बढ़िया तरीके से ठंडा करने में मदद कर सकता है। इसमें 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जो कम बिजली की खपत करते हुए आपको बेहतरीन ठंडक दे सकता है। ब्रांड के अनुसार यह इन्वर्टर एसी 52 डिग्री सेल्सियस में भी आपको बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें दिए गए फ्लेक्सीकूल कन्वर्टिबल 6-इन-1 इन्वर्टर तकनीक की मदद से आप कूलिंग क्षमता को बढ़ा या घटा सकता है और ऊर्जा खपत में 50% तक की बचत कर सकते हैं। वहीं, इसमें दिया गया वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर हीट लोड के अनुसार तापमान को खुद ही एडजस्ट कर सकता है। इसमें मौजूद डिह्यूमिडिफायर फीचर की मदद से यह कमरे में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोखकर आपको बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है और कमरे की चिपचिपाहट को भी हटा सकता है। इसमें आपको डुअल फिल्टरेशन दिया गया है जिसमें आपको एचडी फिल्टर और पीएम 2.5 फिल्टर दिया गया है जो कमरे में मौजूद हवा को साफ करने में मदद कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Carrier
मॉडल - CAI12EE3R36F0
क्षमता - 1 टन
कूलिंग पॉवर - 3.4 किलोवाट
नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
रंग - सफेद
खासियत
4 फैन स्पीड के साथ आने वाला यह एसी कमरे को बढ़िया तरीके से ठंडा करने में मदद कर सकता है।
यह स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन के साथ काम करता है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी आपको सामान रुप से ठंडक मिल सकता है।
स्लीप मोड के साथ आने वाला यह एसी शोर कम करता है जिससे आप रात में आराम से सो सकते हैं।
कमी
अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Cruise 1.5 Ton Inverter Split AC
7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ आने वाले इस एसी में पीएम 2.5 फिल्टर भी शामिल है, जो हवा को साफ और स्वच्छ बना सकता है। यह फीचर विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है जो प्रदूषण से परेशान रहते हैं और साफ हवा चाहते हैं। आपको बता दें, Cruise ब्रांड के इस एसी में 1.5 टन की क्षमता दी गई है जो 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरों को आसानी से ठंडा करने में सक्षम बना सकती है और चिलचिलाती गर्मी में भी आपको राहत दे सकती है। इस Air Conditioner में इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक दी गई है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी क्षमता को खुद एडजस्ट कर सकता है। इससे न केवल तेजी से ठंडक मिल सकती है बल्कि बिजली की खपत भी कम हो सकती है। इसकी कूलिंग क्षमता 4800W है और यह 48 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी ढंग से काम कर सकता है। इसके अलावा, इसमें कन्वर्टिबल 4-इन-1 कूलिंग मोड्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग को नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं, यह 145 से 285 वोल्ट के बीच बिना स्टेबलाइजर के भी काम कर सकता है, जो इसे और भी सुविधाजनक बना सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Cruise
मॉडल - CWCVBM-VQ3D173
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
नॉइस लेवल - 44 डेसिबल
रंग - सफेद
खासियत
इस एसी में कॉपर कंडेंसर कॉइल का उपयोग किया गया है, जो बेहतर कूलिंग के साथ-साथ कम मेंटेनेंस की आवश्यकता रखता है।
इसका नॉइज़ लेवल भी काफी सही है, जिससे यह शांति से काम कर सकता है और आप गर्मियों के रात में भी चैन से सो सकते हैं।
इसमें दिए गए स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम के चलते यह समय पर आपको खराबी की सूचना दे सकता है जिससे समय रहते इसको ठीक करवाया जा सके।
कमी
अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
03
LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC
5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाला यह एसी बिजली की खपत को कम करते हुए आपको चिलचिलाती गर्मी में भी बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है। इस एसी की 1.5 टन क्षमता इसे 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए सही चॉइस बना सकती है। इसकी कूलिंग क्षमता 5000 वॉट है और यह 55 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी बढ़िया ढंग से काम कर सकता है। इसके साथ ही 4-वे एयर स्विंग फीचर कमरे के हर कोने में समान रूप से ठंडी हवा पहुंचाने में मदद कर सकता है। इस LG AC में ड्यूल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो पारंपरिक एसी की तुलना में अधिक शांत, टिकाऊ और प्रभावी कूलिंग दे सकता है। इसमें 100% कॉपर कंडेंसर और ओशन ब्लैक प्रोटेक्शन दिया गया है, जो इसे जंग से बचाकर इसे लंबे समय तक टिकाऊ बना सकता है। यह एसी बिना स्टेबलाइज़र के भी 120V से 290V तक के वोल्टेज पर आसानी से काम कर सकता है और आपको लगातार ठंडक दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - LG
मॉडल - US-Q19YNZE3
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
नॉइस लेवल - 31 डेसिबल
रंग - सफेद
खासियत
इसमें मौजूद AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 की मदद से इसे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट कर सकते हैं।
इसमें VIRAAT मोड दिया गया है जो तेजी से कमरे को ठंडा करने में आपकी मदद कर सकता है।
इसका इनडोर यूनिट का शोर स्तर 31 डेसिबल और आउटडोर यूनिट का 56 डेसिबल है, जो इसे काफी साइलेंट बना सकता है।
कमी
कुछ यूजर्स को इसका इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं लगा।
04
Blue Star 2 Ton 5 Star, Inverter Split AC
5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आने वाले इस एसी को आप अपनी पसंद के अनुसार 5 अलग-अलग क्षमता पर एडजस्ट कर सकते हैं और सही ठंडक का मजा ले सकते हैं। आपको बता दें, Blue Star का यह एसी वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर के साथ आता है जो पॉवर को आवश्यकतानुसार एडजस्ट कर सकता है। इस ब्लू स्टार के एसी की क्षमता 2 टन है जो इसे बड़े कमरों के लिए एक सही चॉइस बना सकता है। साथ ही, 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के चलते यह बिजली की कम खपत करते हुए आपको दमदार ठंडक दे सकता है। ब्रांड के अनुसार यह एसी 54 डिग्री तक के सेल्सियस में भी आपको दमदार कूलिंग का अनुभव दे सकता है। इसके अलाव, आपको बता दें, यह काफी स्मार्ट तरीके से काम करता है और साथ ही, अमेजन अलेक्सा और गूगल के साथ काम करता है जिससे आप इसे अपनी आवाज की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं, इसमें मौजूद AI प्रो बाहर के तापमान और कमरे के अंदर की स्थितियों को खुद समझ सकता है और फिर यह जरूरत के हिसाब से कूलिंग और पंखे की गति को एडजस्ट कर सकता है और आपको सही ठंडक दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Blue Star
मॉडल - IC524DNUR
क्षमता - 2 टन
कूलिंग पॉवर - 6100 किलोवाट
नॉइस लेवल - 51.7 डेसिबल
रंग - सफेद
खासियत
इसमें मौजूद इको मोड आपको आरामदायक कूलिंग अनुभव प्रदान करते हुए बिजली के बिलों में बचत करने में मदद कर सकता है।
इसमें डस्ट फिल्टर दिया गया है जो हवा में मौजूद हानिकारक कणों को हटा कर आपको साफ हवा देने में मदद कर सकता है।
इसमें 100% कॉपर कंडेशर दिया गया है जो जंग से बचा कर इसे लंबे समय तक चलाने में मदद कर सकता है।
कमी
अमेजन यूजर ने बताया इसके साथ कुछ पार्ट्स और खासकर कॉपर पाइप नहीं मिले।
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप एक बढ़िया ठंडक देने वाला एसी चुन सकते हैं जो 43 डिग्री सेल्सियस में भी आपके कमरे को आरामदायक बना सकता है -
ब्रांड/मॉडल
कूलिंग पॉवर
क्षमता
ऊर्जा रेटिंग
Haier 1.5 Ton AI Climate Control Smart Split AC - HSU18K-PYAIR4BN-INV
5.25 किलोवाट
1.5 टन
4 स्टार
Carrier 1 Ton Flexicool Inverter Split AC - ESTER EDGE Gxi-CAI12EE3R36F0
3.4 किलोवाट
1 टन
3 स्टार
Cruise 1.5 Ton Inverter Split AC- CWCVBM-VQ3D173
4.8 किलोवाट
1.5 टन
3 स्टार
LG 1.5 Ton DUAL Inverter Split AC - US-Q19YNZE3
5 किलोवाट
1.5 टन
5 स्टार
Blue Star 2 Ton, Inverter Split AC - IC524DNUR
6100 किलोवाट
2 टन
5 स्टार
निष्कर्ष
ऐसा कहा जा सकता है कि 43°C जैसी तेज गर्मी में सही एसी का चुनाव बहुत जरूरी है। इन्वर्टर तकनीक, सही टन क्षमता और हाई एम्बिएंट कूलिंग वाले AC बेहतर प्रदर्शन दे सकते हैं। अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए, तो भीषण गर्मी में भी घर में आरामदायक ठंडक आसानी से पाई जा सकती है। साथ ही, इसे लेते समय अपने कमरे के आकार का भी ध्यान रख सकते हैं ताकि आपको सही ठंडक मिल सके।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
43 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में कौन सा एसी अच्छा रहता है?
ऐसी गर्मी में इन्वर्टर एसी और हाई एम्बिएंट कूलिंग वाले एसी बेहतर माने जाते हैं, क्योंकि ये ज्यादा तापमान में भी अच्छी कूलिंग दे सकते हैं।
क्या हर एसी 43 डिग्री सेल्सियस में सही से काम करता है?
ऐसा नहीं है, सभी एसी इतने हाई तापमान में समान प्रदर्शन नहीं देते। कुछ एसी की कूलिंग क्षमता 45-50°C तक ही बेहतर रहती है, इसलिए लेते समय आप कूलिंग क्षमता और अन्य फीचर्स जो ऊपर बताए गए हैं चेक कर सकते हैं।
क्या इन्वर्टर एसी वाकई पारंपरिक एसी से बेहतर होते हैं 43 डिग्री की गर्मी में?
आमतौर पर, इन्वर्टर एसी उच्च तापमान में बेहतर काम कर सकते हैं क्योंकि वे कंप्रेसर की गति को कमरे के तापमान के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे लगातार कूलिंग और बिजली की बचत हो सकती है।