अमेजन पर वैसे तो वॉशिंग मशीन के कई ब्रांड्स मिलते हैं, जिनमें से किसी एक को सबसे अच्छा कहना काफी मुश्किल काम हो सकता है? ऐसे में इनमें से सबसे भरोसेमंद ब्रांड कौन-सी है इसका चुनाव करने के लिए ग्राहकों की रेटिंग और रिव्यू ही काम आते हैं। इसी कड़ी में हम आपको यहां 5 ऐसे ही भरोसेमंद वॉशिंग मशीन ब्रांड्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होने के साथ-साथ इनकी क्वालिटी की भी काफी प्रशांसा की गई है। इस सूची में Haier, Samsung, LG, Whirlpool और IFB जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। इन पांचों ब्रांड्स की अलग-अलग क्षमता, टेक्नोलॉजी और सुविधाओं वाली वॉशिंग मशीन अमेजन पर आपको देखने को मिल जाएंगी जिनको ग्राहकों ने भी काफी पसंद किया है। वहीं, यहां हम आपको जिन ब्रांड्स की जानकारी देने जा रहे हैं उन्हें अमेजन पर हजारों लोगों ने पसंद करते हुए काफी बढ़िया रेटिंग दी है और इसे लिए इन्हें इस सूची में शामिल किया गया है। हालांकि, इनके अलावा भी वॉशिंग मशीन के कई ब्रांड्स व मॉडल्स हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं।
घरेलु उपकरणों के अन्य प्रोडक्ट्स की विस्तृत जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर डालिए नजर
अमेजन पर मिलने वाले वॉशिंग मशीन के 5 भरोसेमंद ब्रांड्स की विस्तृत जानकारी
- Haier- यह ब्रांड किफायती कीमत पर शानदार सुविधाओं से भरपूर वॉशिंग मशीन उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। इसकी नियर ज़ीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी पेश की है, जो भारत में कम पानी के दबाव वाले क्षेत्रों में बेहद फायदेमंद हो सकती है। वहीं, डायरेक्ट मोशन मोटर शांत संचालन और टिकाऊपन के लिए डिज़ाइन की जाती है, जिस पर बढ़िया वॉरंटी भी होती है।
- Samsung- इस कंपनी की वॉशिंग मशीन अपने स्मार्ट फीचर्स जैसे एआई इकोबबल और हाइजीन स्टीम टेक्नोलॉजी के लिए लोकप्रिय है, जो कुशल और स्वच्छ धुलाई सुनिश्चित करती है। इसकी डिजिटल इन्वर्टर मोटर टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल मनी जाती है। सैमसंग के पास एक बढ़िया आफ्टर-सेल्स सपोर्ट नेटवर्क भी है, जो डिजिटल सर्विस सेंटर और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर उपस्थिति है, जो ग्राहकों का विश्वास बढ़ाता है।
- LG- इस ब्रांड की वॉशिंग मशीनों अक्सर उनकी इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी के लिए पसंद की जाती है। यह मोटर को सीधे ड्रम से जोड़ती है, जिससे शोर, कंपन और टूट-फूट कम होती है। इससे मशीन का जीवनकाल लंबा होता है। यह ब्रांड अपनी व्यापक विशेषताओं के लिए भी जाना जाता है, जिसमें कई तरह के वॉश प्रोग्राम और स्मार्ट कनेक्टिविटी शामिल है।
- Whirlpool- यह लंबे समय से भारत में पसंद किया जाने वाला ब्रांड है। इसकी वॉशिंग मशीन अपनी मजबूत बनावट और भारतीय घरों के लिए व्यावहारिक सुविधाओं, जैसे 3D स्क्रब टेक्नोलॉजी और हार्ड क्वालिटी के पानी को संभालने की क्षमता, पर केंद्रित होने के लिए जानी जाती हैं। देश भर में फैला इस ब्रांड का बड़ा सर्विस नेटवर्क यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहकों को बिक्री के बाद सहायता और स्पेयर पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हों।
- IFB- यह एक एक ऐसा ब्रांड है जो कपड़े धोने और बर्तन धोने के उपकरणों में विशेषज्ञता रखता है। इसकी वॉशिंग मशीनें अक्सर अपनी उच्च-गुणवत्ता वाली बनावट और भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल डिजाइन की गई विशेषताओं से लैस होती हैं। इसकी वॉशिंग मशीन लंबी और व्यापक वॉरंटी के साथ आती हैं, जो उनकी विश्वसनीयता का एक प्रमुख कारण है।
तो आइए अब देखते हैं अमेजन पर मिलने वाले इन्हें ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन के कुछ लोकप्रिय मॉडल्स की।