मार्केट में वैसे तो आपको कई तरह की वॉशिंग मशीन के विकल्प देखने को मिल जाएंगे, जो अलग-अलग तरह की सुविधाओं व टेक्नोलॉजी से लैस होंगी। इन्हीं में आजकल स्टीम वॉश के साथ आने वाले विकल्प काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इस तरह की वॉशिंग मशीन कपड़ों को साफ करने के लिए गर्म भाप का इस्तेमाल करती हैं। यह भाप कपड़े के रेशों में घुसकर जिद्दी दाग हटा सकती है, दुर्गंध और बैक्टीरिया को खत्म कर सकती है और सिलवटों को कम कर सकती है। स्टीम वॉश की खासियत यह होती है कि अन्य धुलाई साइकिल की तुलना में अधिक प्रभावशाली हो सकती है, जिससे कपड़ों को नाजकुता के साथ साफ किया जा सकता है। वहीं, भाप कपड़े के रेशों को ढीला छोड़ने में मदद करती है, जिससे गंदगी और मैल आसानी से निकल जाता है और इस्त्री करने की जरूरत कम हो जाती है। इसी कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस सुविधा के साथ आएंगी और जिन्हें अमेजन पर लोगों ने भी काफी पसंद किया है। वहीं, अन्य कई तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइसेंस की मदद ले सकते हैं।
किन ब्रांड्स के पास मिलेंगी स्टीम वॉश फीचर से लैस वॉशिंग मशीन?
अमेजन पर ऐसे कई ब्रांड्स हैं, जो अपनी वॉशिंग मशीन में स्टीम वॉश की सुविधा देते हैं। वहीं, ज्यादातार ब्रांड्स अपनी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में ही ये सुविधा देते हैं, लेकिन कुछ-एक ब्रांड की टॉप लोड वॉशिंग मशीन में भी स्टीम वॉश देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस सुविधा से लैस सबसे अच्छी वॉशिंग मशीन कौन-सी रहेगी यह बताना काफी मुश्किल हो सकता है ऐसे में हम आपको अमेजन पर पसंद किए जाने वाले कुछ मॉडल्स की जानकारी देने जा रहे हैं। इनमें से आप अपने बजट, जरूरत, व पसंद के हिसाब से सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
ब्रांड |
क्षमता |
लोकप्रिय मॉडल |
कीमत |
Samsung |
7 किलोग्राम, 8 किलोग्राम व 9 किलोग्राम |
फ्रंट लोड मॉडल में यह सुविधा मिलती है।
|
करीब ₹30,000- ₹50,000 तक |
LG |
7 किलोग्राम, 8 किलोग्राम, 9 किलोग्राम व 12 किलोग्राम |
फ्रंट के साथ कुछ टॉप लोड मॉडल्स में भी यह सुविधा मिलती है।
|
करीब ₹20,000- ₹60,000 तक |
Haier |
7 किलोग्राम, 7.5 किलग्राम, 8 किलोग्राम, 10.5 किलोग्राम |
फ्रंट लोड मॉडल में यह सुविधा मिलती है।
|
करीब ₹32,000- ₹45,000 तक |
IFB |
6 किलोग्राम, 6.5, 7 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम, 8 किलोग्राम 9 किलोग्राम, 11 किलोग्राम |
फ्रंट के साथ कुछ टॉप लोड मॉडल्स में भी यह सुविधा मिलती है।
|
|
Bosch |
7 किलोग्राम, 8 किलोग्राम व 9 किलोग्राम |
ज्यादातर फ्रंट लोड मॉडल्स।
|
करीब ₹32,000- ₹40,000 तक |
तो आइए देखते हैं स्टीम वॉश सुविधा के साथ आने वाले कुछ वॉशिंग मशीन के मॉडल्स की खासियतों को।