वॉटर प्योरिफायर हर घर के लिए एक जरूरत उपकरण होता है, जो पानी को साफ करते हुए उसे पीने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित बनाता है। मार्केट में वैसे तो कई ब्रांड्स के वॉटर प्योरिफायर हमें देखने को मिलते हैं, जिनमें Livpure और AO Smith दो लोकप्रिय नाम है। अमेजन पर वैसे तो इन दोनों ब्रांड्स के कई सारे वॉटर प्योरिफायर के विकल्प मौजूद हैं, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर विचार किया है कि दोनों में से बेहतर कौन-सा रहेगा? अगर नहीं, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको दोनों ही ब्रांड्स के वॉटर प्योरिफायर के बीच के अंतर को विस्तार से समझाने जा रहे हैं, और साथ ही कुछ टॉप मॉडल्स की जानकारी भी देंगे। तो आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन-सा सही हो सकता है। वहीं, हाउस ऑफ एप्लाइंसेस के तहत आपको ऐसे ही अन्य घरेलु उपकरणों की जानकारी विस्तार से मिल जाएगी।
जानिए लिवप्योर और एओ स्मिथ वॉटर प्योरिफायर के बीच का अंतर
एओ स्मिथ और लिवप्योर दोनों ही वॉटर प्योरिफायर बाजार मेंलोकप्रिय नाम है। इनके कई मॉडल्स अमेजन पर उपलब्ध भी हैं; जिनमें से हर की अपनी विशेषताएं हैं जिसे यहां आप विस्तार से समझ सकेंगे।
फीचर |
Livpure |
AO Smith |
प्योरिफिकेशन टेक्नोलॉजी |
मिनरलाइजर/ऐल्कलाइन फिल्टर, कॉपर इन्फ्यूजन, इन-टैंक UV स्टेरलाइजेशन, 7-8 स्टेज प्योरिफिकेशन |
साइड स्ट्रीम RO, मिनी टेक, सिल्वर चार्जड मेंब्रेन टेक्नोलॉजी, 8 स्टेज प्योरिफिकेशन |
खासियत |
वॉटर सेविंग टेक्नोलॉजी व स्मार्ट इंडीकेटर |
गर्म पानी का डिस्पेंसर व बेबी सेफ वॉटर |
कंपनी की सर्विस |
पूरे भारत में इसका बड़ा वितरण और सर्विस नेटवर्क |
पेशेवर और विश्वसनीय सेवा के लिए लोकप्रिय |
लोकप्रिय मॉडल्स |
|
|
कीमत |
करीब ₹10,000-₹16,000 तक |
करीब ₹10,000-26,000 तक |
किसके लिए होगा सही |
जो लोग सुविधाओं, प्रदर्शन और पैसे के मूल्य के बीच संतुलन की तलाश में हैं |
उन्नत सुविधाओं की चाह रखने वाले लोगों के लिए |
तो आइए अब देखते हैं दोनों ही ब्रांड्स के कुछ विकल्पों को जो अमेजन पर उपलब्ध हैं।