इन-बिल्ट वॉटर डिस्पेंसर के साथ आने वाले फ्रिज गर्मी के मौसम में बार-बार पानी की बोतलें भरकर रखने की झंझट से छुटकारा देने का काम करेंगे। इनमें आपको एक वॉटर टैंकर देखने को मिलेगा, जिसे भरकर फ्रिज में सेट किया जा सकता है और बिना दरवाजा खोले ही बाहर की तरफ दिए गए नल से ठंडा पानी मिल जाएगा। पानी की बोतल निकालने के लिए बार-बार फ्रिज खोलने की जरूरत भी नहीं होगी, जिससे कूलिंग भी लंबे समय तक असरदार बनी रहेगी। यह सुविधा गर्मी के दिनों में काफी काम आएगी और कुछ मॉडल में तो आपको ठंडे पानी के साथ-साथ बर्फ भी मिल जाएगी, जिससे पेय पदार्थों को आसानी से ठंडा किया जा सकता है। भारत में आपको इस सुविधा से लैस सैमसंग, हायर, इलेक्ट्रोलक्स और Midea ब्रांड के साइड-बाय-साइड मॉडल देखने मिलेंगे। वहीं, बॉश अपने डबल डोर फ्रिज में यह सुविधा देता है।
बिल्ट वॉटर डिस्पेंसर वाले फ्रिज अपनाएं और रोज बोतल भरने की झंझट से छुट्टी पाएं!
बिल्ट-इन वॉटर डिस्पेंसर वाले फ्रिज में पानी को बोतल को बार-बार भरने की झंझट से छुटकारा मिलता है। इनमें एक वॉटर टैंक होता है जिसे भरने से ठंडा पानी मिलता है और डोर रैक पर जगह भी बचती है। बाहर की तरफ दिए गए डिस्पेंसर के साथ पानी के लिए बार-बार फ्रिज को खोलने की जरूरत भी नहीं होती है और कई मॉडल तो बर्फ भी देने का काम करते हैं।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter Smart Sense AI enabled 2-Door Side by Side Refrigerator
मुख्य सुविधाएं:
- इस साइड-बाय-साइड फ्रिज की क्षमता 596 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। अपनी ऐक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ यह बिजली बचाएगा।
- यह Haier फ्रिज एंटी-बैक्टेरियल गास्केट से लैस है जिससे इसके अंदर कीटाणु प्रवेश नहीं करेंगे।
- इसकी ताजे खाद्य पदार्थ रखने की क्षमता 392 लीटर और फ्रीजर क्षमता 204 लीटर है। यह रेफ्रिजरेटर 5 लोगों या उससे बड़े परिवार के लिए एक उपयुक्त विकल्प होगा।
क्यों चुनें?
- अगर आपके फ्रिज में आए दिन खाना खराब हो जाता है तो यह मॉडल काफी काम का होगा। अपनी खास टेक्नोलॉजी के साथ यह फल-सब्जियों, डेयरी प्रोडक्ट्स और अन्य चीजों को करीब 21 दिनों तक ताजा बनाए रखने की क्षमता रखता है।
- अगर कभी कम समय में पानी ठंडा करने या बर्फ जमाने की जरूरत होती है तो यह मॉडल काफी मददगार होगा। बाहर का मौसम चाहे जैसा हो, आप इसके तापमान को सेट करके तेज कूलिंग और फ्रीजिंग मिलेगी।
- सिर्फ पानी ठंडे पानी के लिए ही नहीं, आपको इसकी सेटिंग्स को नियंत्रित करने के लिए भी दरवाजा खोलने की जरूरत नहीं होगी जिससे कूलिंग पर असर नहीं पड़ेगा।
- वहीं, आप कभी भी अपने स्मार्टफोन के साथ इसकी सारी सेटिंग्स व तापमान को आसानी से नियंत्रित कर पाएंगे और कूलिंग को जरूरत के हिसाब से समायोजित कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 596 लीटर
- कलर- ग्रेफाइट ब्लैक
- डोर शेल्फ- 8
खासियतें
- कन्वर्टेबल फ्रीजर
- वाईफाई कनेक्टिविटी
- कन्वर्टेबल मैजिक जोन
कमी
- कूलिंग को लेकर समस्या आ सकती है।
01Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator with Water & Ice Dispenser
मुख्य सुविधाएं:
- इस साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में दिए गए डिस्पेंसर की मदद से ठंडा पानी और बर्फ दोनों मिलेगा।
- इसके तापमान को स्टोरेज व मौसम के हिसाब से -23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस तक की रेंज में सेट किया जा सकता है, जिससे सही कूलिंग होगी।
- 609 लीटर क्षमता वाले इस Electrolux फ्रेंच डोर फ्रिज में 3 शेल्फ दिए गए हैं, जिन पर काफी सारा सामान रखा जा सकता है।
क्यों चुनें?
- अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं और पुराना फ्रिज स्टोरेज के हिसाब से छोटा पड़ रहा है तो यह मॉडल काफी अच्छा विकल्प साबित होगा। इसके फ्रिज व फ्रीजर दोनों ही कंपार्टमेंट में काफी जगह दी गई है जिससे काफी सारा सामान आसानी से स्टोर हो जाएगा।
- इसका डिस्पेंसर आपको आइस क्यूब और क्रश आइस दोनों देगा जिससे तरह-तरह की ड्रिंक्स को आसानी से ठंडा करने की सुविधा मिलेगी और कोल्ड कॉफी व लस्सी भी झटपट तैयार की जा सकेगी।
- चाहे फ्रिज में जो भी चीज स्टोर की गई हो, इसके अंदर दुर्गंध पैदा होने की चिंता आपको नहीं करनी होगी। यह सुविधा खाने को खराब होने से बचाएगी और उसके स्वाद को भी बरकरार रखेगी।
- यह ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियों को स्टोर करने में मदद करेगा और साथ ही उन्हें लंबे समय तक ताजा भी रखेगा। वे न तो ज्यादा पकेंगे और न ही समय से पहले खराब होंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Electrolux
- क्षमता- 609 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रेंच डोर
- वोल्टेज- 230 Volts
- सालाना ऊर्जा खपत- 417 Kilowatt Hours
खासियतें
- ऑटो ह्यूमिडिटी कंट्रोल
- न्यूट्रीफ्रेश इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
- डोर अलार्म
कमी
- कंपनी सर्विस को लेकर समस्या आ सकती है।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी आपको मिलेगी
02Bosch 368L, 2 Star, Frost Free Double Door Refrigerator
मुख्य सुविधाएं:
- वॉटर डिस्पेंसर के साथ आने वाला यह डबल डोर फ्रिज बॉश ब्रांड का है जिसकी क्षमता 368 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है।
- स्टोरेज को जरूरत के हिसाब से सेट करने के लिए इसमें 6 अलग-अलग कन्वर्टेबल मोड दिए गए हैं जिनकी मदद से फ्रिज व फ्रीजर के तापमान को कंट्रोल किया जा सकता है।
- इसमें दिए गए वॉटर डिस्पेंसर टैंक की क्षमता 2.5 लीटर है।
क्यों चुनें?
- अगर आपके किचन में साइड-बाय-साइड मॉडल रखने के लिए ज्यादा जगह नहीं है तो वॉटर डिस्पेंसर वाले इस फ्रिज का चयन किया जा सकता है। यह मीडियम साइज के परिवार के लिए सही होगा और किचन में ज्यादा जगह नहीं घेरेगा।
- अगर आपके घर में बिजली आए दिन जाती रहती है तो यह मॉडल अच्छा रहेगा, क्योंकि करीब 18 घंटों तक यह अपनी कूलिंग को बनाए रखेगा जिससे अंदर रखी चीजें खराब नहीं होंगी।
- अपने 6 अलग-अलग सेंसर का इस्तेमाल करके यह फ्रिज हर मौसम में सही कूलिंग करता रहेगा और साथ ही निर्बाध प्रदर्शन भी सुनिश्चित करेगा। यह सुविधा आपको बार-बार सेटिंग्स बदलने की मेहनत से आजादी देगी।
- इसके मजबूत शेल्फ को आप स्टोरेज के हिसाब से आसानी से ऊपर-नीचे करके सेट कर सकते हैं जिससे बड़े डिब्बों या बर्तनों के लिए भी जगह आसानी से मिल जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 67.8D x 67W x 187H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Bosch
- क्षमता- 368 लीटर
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
- कलर- सिल्वर
खासियतें
- वीटाफ्रेश टेक्नोलॉजी
- मल्टी एयर फ्लो
- एयर फ्रेश फिल्टर
कमी
- हैंडल की डिजाइन सुविधाजनक नहीं है।
03Samsung 633 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side Refrigerator
मुख्य सुविधाएं:
- 633 लीटर क्षमता वाले इस साइड-बाय-साइड फ्रिज में 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड दिए गए हैं जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
- स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ इसके तापमान, कन्वर्टेबल मोड और अन्य सेटिंग्स को आसानी से फोन की मदद से कंट्रोल करने की सुविधा मिलेगी।
- इसी के साथ यह सिर्फ ठंडा पानी ही नहीं अपने डिस्पेंसर से आपको बर्फ की क्यूब और क्रश्ड आइस भी देगा।
क्यों चुनें?
- बाहर मौसम चाहे जितना भी बदले, इस Samsung फ्रिज के अंदर कूलिंग लगातार सही स्तर पर बनी रहेगी। इससे चीजें कम समय में ठंडी भी होंगी और उनकी ताजगी भी सुनिश्चित होगी।
- वॉटर डिस्पेंसर वाले इस ऊर्जा कुशल मॉडल का हर हिस्सा एक समान रूप से ठंडा होगा और साथ ही यह बिजली की बचत करते हुए आपको लंबे बिजली बिल से बचाएगा।
- घर में कोई पार्टी या किसी त्योहार पर अगर आपको ज्यादा ताजा खाना रखने की जरूरत पड़ती है, तो इसके फ्रीजर को आसानी से फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
- वहीं, अगर कुछ दिनों के लिए आप घर पर अकेले हैं और इतने बड़े फ्रिज का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो बिजली की बचत करने के लिए फ्रीजर को बंद किया जा सकता है। इससे अनावश्यक ऊर्जा की बर्बादी नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 633 लीटर
- वोल्टेज- 230 Volts
- शेल्फ- 4
- सालाना ऊर्जा खपत- 535 Kilowatt Hours
खासियतें
- LED डिस्प्ले
- डोर अलार्म
- वाईफाई कनेक्टिविटी
कमी
- कंप्रेसर ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
04Midea 560 L Side by Side Refrigerator
मुख्य सुविधाएं:
- 560 लीटर क्षमता वाला यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों के लिए सही पसंद होगा और इसके तापमान को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है।
- इसके बड़े डोर बिन में 2 लीटर क्षमता वाली कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी आसानी से फिट हो जाएंगी।
- स्टोरेज के लिए इसमें 4 शेल्फ, 3 रैक और 3 डोर शेल्फ दिए गए हैं, जिसकी वजह से काफी सारी चीजें इसके अंदर आसानी से रखी जा सकती हैं।
क्यों चुनें?
- अगर घर में वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होना आम बात है तब भी Midea के इस फ्रिज के साथ स्टेबलाइजर का अतिरिक्त खर्चा नहीं करना होगा। यह मॉडल बिना उसके ही दमदार प्रदर्शन सुनिश्चित करेगा और कंप्रेसर के खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी।
- इस रेफ्रिजरेटर का पिछला हिस्सा पूरी तरह ढका हुआ है जिस वजह से न केवल आपके लिए सफाई व रख-रखाव आसान बनेगा, बल्कि कंप्रेसर और अन्य पुर्जे चूहों से सुरक्षित रहेंगे।
- इसमें पेय पदार्थों को ठंडा रखने के लिए अलग से जगह दी गई है जिसमें वे कम समय में ठंडे होंगे और गर्मी में ठंडा जूस और कोल्ड ड्रिंक आसानी से मिलेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Midea
- क्षमता- 560 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 70.6D x 89.7W x 176.5H सेंटीमीटर
- कलर- ब्रू स्टील
- वोल्टेज- 240 Volts
खासियतें
- इन्वर्टर कंप्रेसर
- यूनिफॉर्म कूलिंग
- डीप डोर बिन
कमी
- इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
जानिए इन 5 फ्रिज की सुविधाओं को
बिल्ट-इन वॉटर डिस्पेंसर के साथ आने वाले इन 5 फ्रिज की कुछ सुविधाओं को यह तालिका समझा रही है।
|
मॉडल |
फ्रीजर क्षमता |
खासियत |
|
Haier 596 L 3 Star Side Refrigerator (HRS-682WGKU1) |
204 लीटर |
डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी |
|
Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator |
238 लीटर |
ऑटो ह्यूमिडिटी कंट्रोल |
|
Bosch 368L, 2 Star, Frost Free Double Door Refrigerator (CTC39S22AI) |
65 लीटर |
6 इंटेलिजेंट सेंसर |
|
Samsung 633 L, 3 Star, Side By Side Refrigerator (RS78CG8543S9HL) |
224 लीटर |
ट्विन कूलिंग प्लस |
|
Midea 560 L Side by Side Refrigerator (MDRS704FGF46) |
210 लीटर |
मल्टी एयर फ्लो |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- इन-बिल्ट वॉटर डिस्पेंसर वाले फ्रिज क्यों पसंद किए जाते हैं?ये फ्रिज आपको हर बार बोतल भरने की परेशानी से बचाते हैं, जिससे आपका समय और मेहनत बचती है। इसके अलावा, ये किचन में जगह बचाते हैं क्योंकि आपको अलग से पानी के डिस्पेंसर या बोतलों को स्टोर करने की आवश्यकता नहीं होती। इनकी चिकनी और स्लीक डिज़ाइन आपकी रसोई को एक प्रीमियम लुक देती है। वहीं, कुछ मॉडल में पानी के साथ-साथ बर्फ भी मिलती है।
- क्या वॉटर डिस्पेंसर सिर्फ साइड-बाय-साइड फ्रिज में मिलता है?हां, ज्यादातर यह सुविधा सिर्फ साइड-बाय-साइड फ्रिज में ही होती है क्योंकि इसके लिए थोड़े बड़े आकार की आवश्यकता होती है। हालांकि, बॉश अपने कुछ डबल डोर फ्रिज में यह सुविधा देता है जो मध्यम आकार के परिवारों और बजट-अनुकूल मॉडल तलाश रहे लोगों के लिए उपयुक्त होंगे।
- ये फ्रिज कूलिंग के मामले में कैसे होते हैं?कूलिंग के मामले में भी इनका प्रदर्शन शानदार होता है। चूंकि, पानी की बोतलें निकालने के लिए बार-बार फ्रिज का दरवाजा नहीं खोलना पड़ता जिस वजह से कूलिंग लगातार बनी रहती है और फ्रिज का हर हिस्सा एक समान रूप से ठंडा होता है।
- भारत में किन ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के वॉटर डिस्पेंसर वाले फ्रिज मिलेंगे?भारत में आपको हायर, सैमसंग, माइडिया, Bosch और इलेक्ट्रोलक्स जैसे ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के वॉटर डिस्पेंसर वाले फ्रिज मिल जाएंगे। इनमें ज्यादातर मॉडल साइड-बाय-साइड शैली के ही होंगे।
- क्या ये मॉडल ऊर्जा कुशल होते हैं?हां, इन फ्रिज को ऊर्जा कुशल कहा जा सकता है। अधिकतर मॉडल में आपको इन्वर्टर कंप्रेसर और 3 स्टार तक की एनर्जी रेटिंग देखने को मिलेगी। ये बिजली की बचत करते हुए बिना रुकावट कूलिंग प्रदान करेंगे।
Loading...
Loading...
You May Also Like