साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर: स्मार्ट कूलिंग के साथ आधुनिक घरों के लिए होंगे सही पसंद!

जब भी बात आती है बिना रुकावट कूलिंग और ज्यादा स्टोरेज क्षमता की तो आधुनिक घरों में साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर को काफी पसंद किया जाता है। ये ऊर्जा की बचत करते हुए खाने को लंबे समय तक ताजा रखने का काम करेंगे। स्मार्ट कनेक्टिविटी, कन्वर्टेबल मोड और ऑल राउंड कूलिंग जैसी सुविधाएं भी इनमें देखने मिलती हैं।

आधुनिक घरों के लिए साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर
आधुनिक घरों के लिए साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर

क्या आप अपने घर के लिए एक ऐसे रेफ्रिजरेटर की तलाश में हैं जिसमें सही स्टोरेज क्षमता के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी भी हो? ऐसे में साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर आधुनिक घरों के लिए बिल्कुल सही पसंद होंगे। ये खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा रखते हुए किचन को भी एक स्टाइलिश लुक देने का काम करेंगे। इनकी खासियत होती है कि ये जरूरत के हिसाब से अलग-अलग कूलिंग मोड पर सेट हो सकते हैं, और आवश्यकता पड़ने पर ज्यादा जगह के लिए कुछ मॉडल के फ्रीजर को फ्रिज में कन्वर्ट किया जा सकता है। वहीं, आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के अधिकांश मॉडल में वाईफाई कनेक्टिविटी भी होती है, जिसकी मदद से इन्हें आसानी से मोबाइल फोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसी के साथ, ऊर्जा की बचत करते हुए ये बिजली बिल को भी कंट्रोल करने का काम करेंगे। डालिए नजर कुछ विकल्पों पर-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 540 L 3 Star Frost Free Inverter Side by Side Refrigerator

    क्यों घर के लिए होगा सही पसंद?

    • बेहतरीन स्टोरेज क्षमता वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर खासकर फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए डिजाइन किया गया है। जहां, ज्यादातर फ्रिज में एक ही ड्रॉर होता है इसमें दो अलग-अलग ड्रॉर दिए गए हैं जिनमें फल-सब्जियों को रखा जा सकता है। यह सुविधा न सिर्फ लंबी ताजगी सुनिश्चित करने का काम करेगी, बल्कि दोनों की गंध को आपस में मिलने से भी रोकेगी।
    • अगर कभी 7-10 दिनों की फल-सब्जियां एक साथ ले आए हैं तो उनके खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। यह Haier फ्रिज उन्हें करीब 21 दिनों तक ताजा बनाए रखेगा, जिससे खाने की बर्बादी नहीं होगी।
    • इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ भारी बर्तनों का वजन भी आसानी से झेल लेंगे, जिस वजह से हांडी व पतीले भी इन पर रखे जा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 540 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • शेल्फ- 9

    क्यों चुनें?

    • आसान टेंप्रेचर कंट्रोल
    • 4 कन्वर्टेबल मोड्स
    • डिओ फ्रेश
    • ऐक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

    क्यों न चुनें?

    • फ्रीजर की क्षमता कम है। 


    घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

    01
  • Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

    क्यों घर के लिए होगा सही पसंद?

    • आपको इसमें चाहे जो सामान रखना हो कूलिंग उसके हिसाब से आसानी से सेट हो जाएगी। इतना ही नहीं, अगर कभी कुछ दिनों के लिए घर से बाहर भी जाना है तो यह रेफ्रिजरेटर ‘हॉलिडे’ मोड के साथ अंदर रखी चीजों को खराब होने से बचाएगा और ऊर्जा की भी बचत करेगा। 
    • जल्दबाजी में फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं होने पर या ज्यादा देर तक खुला रहने पर कूलिंग धीरे होती है और बिजली भी बर्बाद होती है। हालांकि, इस मॉडल में यह समस्या नहीं आएगी क्योंकि डोर अलार्म आपको 2 मिनट बाद तुरंत अलर्ट कर देगा।
    • बदलते मौसम की वजह से फ्रिज में रखी चीजें काफी जल्दी खराब हो जाती हैं, लेकिन सैमसंग का यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर इस समस्या को कम करेगा। इसके अंदर हर समय सही कूलिंग व मॉइश्चर बना रहेगा जिससे लंबी ताजगी मिलेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 653 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • सालाना ऊर्जा खपत- 547 Kilowatt Hours

    क्यों चुनें?

    • पावर कूल/फ्रीज
    • वाईफाई कनेक्टिविटी
    • होम अलोन मोड
    • मॉइस्ट फ्रेशनेस जोन

    क्यों न चुनें?

    • शेल्फ की चौड़ाई कम है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG 790 L, 3 Star, Frost-Free, Double Door, Wi-Fi Convertible, Smart Inverter, Side By Side Refrigerator

    क्यों घर के लिए होगा सही पसंद?

    • इस रेफ्रिजरेटर की सबसे बड़ी खूबी है कि यह एक समान रूप से ठंडा होगा। फिर चाहे शेल्फ हों, वेजिटेबल बास्केट हों या डोर रैक; इसके हर कंपार्टमेंट में कूलिंग सही स्तर पर बनी रहेगी जिससे लंबी ताजगी का अनुभव होगा।
    • अगर कभी कम समय में बर्फ या आइसक्रीम जमाने की जरूरत पड़ती है तो इसका फ्रीजर काफी बढ़िया प्रदर्शन देगा। ऐक्सप्रेस फ्रीजिंग सुविधा के साथ यह चीजों को जल्दी जमा देगा और गर्मी के दिनों में यह फीचर काफी उपयोगी रहेगा।
    • इसमें लगे सेंसर बाहर व अंदर के तापमान को ऑटोमैटिक तरह से समझते हुए कूलिंग को सही तरह से सेट करने का काम करेंगे। यह आधुनिक फीचर न सिर्फ स्टोर की गई चीजों को खराब होने से बचाएगा, बल्कि आपको बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत से छुटकारा मिलेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 85D x 91.2W x 179H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 790 लीटर
    • डोर शेल्फ- 8
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3

    क्यों चुनें?

    • AI ThinQ
    • हाईजीन फ्रेश+
    • डिओड्राइजर
    • डोर अलार्म

    क्यों न चुनें?

    • शोर स्तर ज्यादा है। 
    03
  • Samsung 633 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side Refrigerator

    क्यों घर के लिए होगा सही पसंद?

    • इस फ्रिज के अंदर वॉटर टैंक लगा हुआ जिसमें पानी भरा जा सकता है और बाहर की तरफ दिया गया डिस्पेंसर आपको ठंडा पानी देगा। यह सुविधा पानी के लिए बार-बार फ्रिज खोलने की झंझंट को खत्म करेगी और बोतलों के अलावा ज्यादा पानी चिल करने के लिए अतिरिक्त सप्से भी मिल जाएगी।
    • फिर चाहे टेंप्रेर कम-ज्यादा करना हो, कन्वर्टेबल मोड सेट करना हो या कोई अन्य सेटिंग बदलनी हो आप ये सारे काम स्मार्टफोन की मदद से भी आसानी से कर सकेंगे। इसके साथ घर से बाहर होने पर भी फ्रिज पर नजर रखी जा सकती है।
    • इसके दरवाजे पर उंगलियों के निशान आसानी से नहीं पड़ेंगे जिस वजह से इसे बार-बार साफ नहीं करना होगा। खाना बनाते समय अगर हाथ गंदे भी हैं तो बेफिक्र होकर आसानी से फ्रिज से सामान निकाला जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 633 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3

    क्यों चुनें?

    • Bespoke AI
    • ट्विन कूलिंग प्लस
    • इंडोर आइस मेकर
    • LED डिस्प्ले

    क्यों न चुनें?

    • डोर शेल्फ ज्यादा मजबूत नहीं हैं।

    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

    04
  • Haier 630L Lumiere French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    क्यों घर के लिए होगा सही पसंद?

    • इस हायर साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के शेल्फ आपकी जरूरत के हिसाब से सेट हो जाएंगे। अगर बड़े बर्तन स्टोर करने हैं तो इनकी हाइट को ऊपर-नीचे किया जा सकता है और अगर केक का डिब्बा रखना है तो इन्हें हटाया भी जा सकता है जिससे, ज्यादा स्पेस मिल जाएगी। 
    • इसकी ऐंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी फ्रिज में किटाणुओं को प्रवेश करने से रोकेगी और साथ-साथ दुर्गंध को भी जमा नहीं होने देगी। इस वजह से अंदर रखी फल-सब्जियां और खाना समय से पहले खराब नहीं होगा और लंबी ताजगी बनी रहेगी।
    • यह रेफ्रिजरेटर 103 लीटर के मैजिक कन्वर्टेबल जोन से लैस है, जिसे आप जरूरत के हिसाब से फ्रिज व फ्रीजर दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। यह अतिरिक्त स्पेस ताजा व जमी हुई दोनों तरह की चीजें रखने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 74D x 90.5W x 190H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 630 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • सालाना ऊर्जा खपत- 600 Kilowatt Hours 

    क्यों चुनें?

    • स्मार्ट सेंस AI
    • मैजिक कूलिंग
    • वाईफाई कनेक्टिविटी
    • 4 फ्रीजर बॉक्स

    क्यों न चुनें?

    • फ्रीजर की क्षमता काफी कम है।
    05

जानिए इन सभी स्मार्ट साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर

आधुनिक घरों के लिए बढ़िया कूलिंग करने वाले साइड-बाइय-साइड रेफ्रिजरेटर के विकल्पों को देखने के बाद यह तालिका उनके बीच के अंतर को आसानी से समझा देगी।

मॉडल

फ्रीजर क्षमता

खासियत

Haier 540 L 3 Star Frost Free Inverter Side by Side Refrigerator

189 लीटर

360 डिग्री कूलिंग

Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

244 लीटर

ट्विन कूलिंग प्लस

LG 790 L, 3 Star, Frost-Free, Double Door, Side By Side Refrigerator 

291 लीटर

मल्टी एयर फ्लो

Samsung 633 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Side By Side Refrigerator

224 लीटर

इंडोर आइस मेकर

Haier 630L Lumiere French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

103 लीटर

मैजिक कन्वर्टेबल जोन

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर आधुनिक घरों के लिए क्यों पसंद किए जाते हैं?
    अपनी ज्यादा स्टोरेज क्षमता, बिना रुकावट कूलिंग, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और बढ़िया क्वालिटी के क्रंप्रेसर की वजह से साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर आधुनिक घरों के लिए सही पसंद रहते हैं। इनमें न सिर्फ चीजों को ज्यादा मात्रा में स्टोर किया जा सकता है, बल्कि ये उन्हें लंबे समय तक ताजा भी रखते हैं।
  • किन ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे?
    भारत में आपको हायर, सैमसंग, एलजी और गोदरेज जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे। ये ब्रांड अलग-अलग स्टोरेज क्षमता और एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी वाले मॉडल पेश करते हैं जो आपके लिए एक स्मार्ट पसंद साबित होंगे।
  • बढ़िया कूलिंग करने वाला एक अच्छा साइड बाय साइड फ्रिज किस बजट में मिलेगा?
    किसी भी साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की कीमत ब्रांड, मॉडल, क्षमता व सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होता है। हायर के पास आपको थोड़े किफायती (₹60,000 से लेकर ₹80,000 तक) मॉडल भी देखने मिलेंगे। वहीं, एलजी और सैमसंग के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर प्रीमियम (₹70,000 से लेकर ₹1,00,000+) रेंज में आते हैं।
  • क्या साइड बाय साइड फ्रिज में कन्वर्टेबल फ्रीजर होता है?
    हां, ज्यादातर साइड बाय साइड फ्रिज कन्वर्टेबल फ्रीजर से लैस होते हैं। इनकी खासियत होती है कि अगर फ्रिज वाले हिस्से में सामान रखने के लिए जगह कम भी पड़ती है तो इन्हें ताजा खाना रखने के लिए स्टोर किया जा सकता है।
  • क्या आधुनिक साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?
    हां, आधुनिक साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के ज्यादातर मॉडल में 3 स्टार एनर्जी रेटिंग होती है जो इनकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है। इसी के साथ इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की कम खपत करते हुए शोर स्तर को भी नियंत्रण में रखते हैं।

Loading...

Loading...